Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:29 PM IST

झटपट बनाएं यह स्वादिष्ट और क्रिस्पी मिनी सोया डोसा

मिनी सोया डोसा न सिर्फ जल्दी बन जाता है, बल्कि यह हेल्दी और टेस्टी भी होता है। यकीन मानिए ये डोसा आपके घर में सभी को बहुत पसंद आएगा।
Updated:- 2020-03-27, 09:01 IST
mini soya dosa at home easy recipe food idea

साउथ इंडियन डोसा तो आपने कई बार बनाया होगा और खाया भी होगा लेकिन, क्या अपने कभी मिनी सोया डोसा का नाम सुना या खाया है। अगर नहीं, तो आज ही इसकी रेसिपी ट्राई करें। अगर आपको तरह-तरह का डोसा खाना पसंद हैं, तो मिनी सोया डोसा आपको बहुत ही पसंद आने वाला है। मिनी सोया डोसा जितना खाने में टेस्टी लगता है उनता ही यह शरीर के पौष्टिक आहार भी होता है। आप इसे सुबह के ब्रेकफ़ास्ट और लंच में भी बना के खा सकते हैं। यह डोसा बनाने में बहुत आसान है और अधिक समय भी नहीं लगता है। तो चलिए जानते हैं मिनी सोया डोसा बनाने के रेसिपी के बारे में।

मिनी सोया डोसा Recipe Card

स्वादिष्ट और क्रिस्पी मिनी सोया डोसा बनने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है। ये बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • गेंहू आटा- 1/4 कप
  • सोया मिल्क- 1 कप
  • हरी मिर्च-2
  • प्याज -1/2 कप बारीक कटा हुआ
  • धनिया कटा हुआ- 1 चम्मच
  • बेकिंग सोडा-1/4 चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • तेल-2 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक बर्तन में गेंहू का आटा, सोया मिल्क, हरी मिर्च, धनिया, बेकिंग सोडा और नमक डालकर पतला घोल तैयार कर लें।

  2. Step 2:

    अब एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें दो चम्मच तैयार किया हुआ घोल डालें और उसे गोलाई में फैला लें।

  3. Step 3:

    दोनों साइड गोल्डन ब्राउन कलर होने तक डोसा को अच्छे से पकाएं।

  4. Step 4:

    आपका मिनी डोसा बन के तैयार है। इसे आप अपनी पसंदीदा चटनी के साथ सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।