डोसे को देना चाहते हैं एक नया ट्विस्ट तो घर पर बनाएं नारियल डोसा

डोसा दक्षिण भारतीय लोगों का एक फेवरेट ब्रेकफास्ट है, जिसे अन्य चीजों जैसे नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी, सांभर आदि के साथ परोसा जाता है। डोसा कई तरह का होता है जैसे राइस डोसा, चावल और दाल का डोसा, मसाला डोसा, आदि यह वेजीटेरियन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन क्या आपने नारियल से बना डोसे के बारे में सुना है या वह घर पर बनाया है? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं घर पर नारियल डोसा कैसे बनाते हैं। यह एक अल्टीमेट नॉन वेजिटेरियन रेसिपी है, जो यकीनन कोकोनट लवर्स को पसंद आएगी। डोसा सेहत के लिए बहुत लाभकारी है अगर इसमें नारियल का तड़का भी लगा दिया जाए, तो स्वाद दो गुना और बढ़ जाएगा। तो चलिए आज हम रेसिपी ऑफ द डे में जानते हैं कि कैसे घर पर ही चुटकियों में डोसे में नारियल का तड़का लगाया जाता है।
नारियल का डोसा Recipe Card
घर पर आसानी से बनाएं नारियल का डोसा
Ingredients
- 2 कप-चावल
- 1/2 नारियल
- 1/2 टीस्पून मेथी दाना
- 2 टी स्पून नमक
- डोसा पकाने के लिए तेल
Step
- Step 1:
चावल को धोकर एक बर्तन में भिगो दें। साथ ही, नारियल और मेथी दाने को भी दूसरे बर्तन में 5 से 6 घंटे के लिए भिगो दें।
- Step 2:
इसके बाद चावल को पीसकर एक घोल तैयार कर लें। फिर नारियल को भी स्मूथ पीस लें।
- Step 3:
दोनों मिश्रण को मिला लें और इसमें नमक और पानी डालकर थोड़ा पतला घोल तैयार कर लें।
- Step 4:
अब एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें दो चम्मच तैयार किया हुआ घोल डालें और उसे गोलाई में फैला लें।
- Step 5:
दोनों साइड गोल्डन ब्राउन कलर होने तक डोसे को अच्छी तरह से पकाएं।
- Step 6:
बस आपका नारियल डोसा बनकर तैयार है। इसे आप अपनी पसंदीदा चटनी और सांभर के साथ सर्व करें। इसी तरह की और भी आसान रेसिपीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
नारियल डोसा बनाने की विधि

- नारियल डोसाबनाने के लिए कच्चे चावल को धोकर एक बर्तन में भिगो दें। अगर आप चाहें तो पके हुए चावल का नहीं इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही, नारियल और मेथी दाने को भी एक दूसरे बर्तन में 5 से 6 घंटे के लिए भिगो दें।
- इसके बाद चावल को पीसकर एक घोल तैयार कर लें। फिर नारियल (कटे हुए) को भी स्मूथ पीस लें। अब दोनों मिश्रण को मिला दें और इसमें नमक और पानी डालकर थोड़ा पतला घोल तैयार कर लें।
- अब इसे खमीर होने के लिए पूरी रात ऐसे ही रख दें या कुछ घंटे तक घोल को स्पंजी होने के लिए ऐसी ही छोड़ दें।
- अब एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें दो चम्मच तैयार किया हुआ घोल डालें और उसे गोलाई में फैला लें।
- दोनों साइड गोल्डन ब्राउन कलर होने तक डोसा को अच्छी तरह से पकाएं। बस आपका नारियल डोसा बनकर तैयार है। इसे आप अपनी पसंदीदा चटनी और सांभर के साथ सर्व करें।
- इसके अलावा, आप नारियल के डोसे मेंआलू भी स्टफिंगकर सकती हैं। लेकिन बेहतर होगा कि आप नारियल का डोसा सिंपल और प्लेन बनाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।