herzindagi
tips  to  make  fluffy  and  soft  dhokla

घर पर 'ढोकला' बनाते वक्‍त ध्‍यान रखें ये बातें

बाजार जैसा टेस्टी और सॉफ्ट ढोकला घर पर भी बनाया जा सकता है, बस आप इन टिप्‍स को जरूर फॉलो करें। 
Editorial
Updated:- 2021-07-12, 22:46 IST

ढोकला एक गुजराती डिश है, मगर भारत के हर कोने में लोग इसे बहुत ही चाव से खाते हैं। देखा जाए तो यह एक हेल्‍दी ब्रेकफास्‍ट और इवनिंग स्नैक है। बाजार में यह आपको किसी भी अच्‍छी नमकीन या मिठाई की शॉप में मिल जाएगा। मगर आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकती हैं।बाजार में आपको कई ब्रांड्स में इंस्टेंट ढोकला मिक्स पाउडर मिल जाएंगे, मगर जो स्वाद आपको देसी स्टाइल में बने ढोकला का आएगा, वह स्वाद इंस्टेंट मिक्स पाउडर से हरगिज़ नहीं मिलेगा। ऐसे में कई महिलाएं घर पर ढोकला बनाने की कोशिश करती हैं, मगर कुछ महिलाओं की शिकायत रहती है कि उन से बाजार जैसा सॉफ्ट और स्पंजी ढोकला नहीं बन पाता है।

तो चलिए आज हम आपको घर पर बाजार जैसा टेस्टी ढोकला बनाने की कुछ आसान और जरूरी टिप्‍स बताते हैं। ये टिप्‍स मेरी खुद की भी अपनाई हुई हैं, इसलिए आप भी एक बार इन्‍हें जरूर फॉलो कर के देखें।

इसे जरूर पढ़ें: 5 मिनट में घर पर कैसे बनाएं 'मग ढोकला', सीखें आसान रेसिपी

how  to  make  dhokla

कैसे तैयार करें ढोकले का बैटर

सबसे ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण होता है ढोकले का बैटर। अगर आप बैटर को सही तरह से तैयार कर लेंगी तो आधी समस्या तो यहीं खत्म हो जाएगी। इसलिए आपको यह जान लेना बहुत जरूरी है कि बैटर कितना गाढ़ा होना चाहिए।

कई महिलाएं ढोकले के बैटर को इडली के बैटर जितना गाढ़ा कर देती हैं, तो कई महिलाएं डोसे के बैटर (डोसा बैटर से बनाएं ये 3 रेसिपीज) की तरह इसे पतला कर देती हैं। मगर यह दोनों ही तरीके गलत हैं। ढोकले का बैटर न अधिक गाढ़ा होना चाहिए न पतला। आपको इसे इतना गाढ़ा रखना चाहिए कि उंगली से इसकी एक ड्रॉप पानी में डाली जाए तो वह ऊपर की ओर तैरते हुए आ जाए। ऐसा हो तो समझ लें कि बैटर सही बना है।

ढोकले के बैटर को कितनी देर तक सेट होने के लिए रखें

ढोकले के बैटर को तैयार करने के बाद 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। अमूमन लोग जल्दबाजी में ऐसा नहीं करते हैं। मगर यह जरूरी है क्योंकि किसी भी बैटर को मिक्स करने के बाद सेट होने में 10 मिनट का वक्त लगता ही है।

आप जब तक बैटर को रेस्ट करने के लिए रख रही हैं, तब तक आपको जिस बर्तन में इस बैटर को रख कर पकाना है, उसे तेल से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।

इसे जरूर पढ़ें: Easy Breakfast Recipe: घर पर इन आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो कर बनाएं टेस्‍टी 'पोहा ढोकला'

hotel  style  dhokla  making  at  home

बैटर में ईनो मिक्‍स करते वक्‍त इस बात का रखें ध्यान

ढोकले के बैटर में खमीर उठाने के लिए बहुत सी महिलाएं बेकिंग सोडा डालने की जगह ईनो का इस्तेमाल करती हैं। आपको बता दें कि कुछ महिलाएं ढोकले के बैटर को सेट होने के लिए रखने से पहले ही उसमें ईनो पाउडर डाल देती हैं। यह तरीका गलत है। ईनो बैटर के सेट होने के बाद ही डालें। ईनो पाउडर (ईनों के अद्भुत हैक्‍स जानें) को जब आप बैटर में डालें तो उसे अच्छी तरह से मिक्‍स करें। इस बात का ध्यान रखें कि आपको अधिक देर तक बैटर को मिक्‍स नहीं करना है।

कैसे पकाएं ढोकला

अगर आप कुकर में ढोकला पका रही हैं, तो आपको कुकर में थोड़ा सा पानी डालना चाहिए और उसमें नमक भी डाल देना चाहिए। इसके बाद आपको एक बर्तन रखने वाला स्टैंड कुकर के अंदर रखना चाहिए। इसके बाद आपको ढोकले के बैटर वाला बर्तन रखना चाहिए। अब कुकर में सीटी लगाए बिना इसे 15 मिनट तक पकाएं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

  1. आपका ढोकला तैयार हो गया है, यह जानने के लिए एक टूथपिक की मदद लेनी चाहिए। अगर बैटर चिपक नहीं रहा है, तो मतलब यह है कि ढोकला पक चुका है।
  2. ढोकले को नाइफ से कट करने के लिए आपको नाइफ में भी हल्‍का सा तेल लगा लेना चाहिए। इससे ढोकला स्‍मूथली कट हो जाता है।

अगली बार ढोकला बनाते वक्त इन टिप्‍स को ध्‍यान में जरूर रखें। यह जानकारी पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक करें, इसी तरह और भी कुकिंग हैक्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।