Easy Breakfast Recipe: घर पर इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर बनाएं टेस्टी 'पोहा ढोकला'

रोज सुबह नाश्ते में पराठे, पोहा, उपमा और ब्रेड पकोड़ा खा-खा कर घर वाले बोर हो चुके हैं और कुछ नया और टेस्ट खाने की डिमांड कर रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप उन्हें स्वादिष्ट 'पोहा ढोकला' बना कर खिला सकती हैं।
ढोकले की कई वैरायटी आपको बाजार में मिल जाएगी। मगर घर पर बने ढोकले की बात ही कुछ और होती है। वैसे तो अमूमन घरों में बेसन से ढोकला तैयार किया जाता है, मगर कुछ डिफ्रेंट ट्राई करने के लिए आप पोहे से भी ढोकला बना सकती हैं। यह स्वाद में भी अच्छा होता है और सेहत के लिए भी इसके कई फायदे हैं।
'पोहा ढोकला' रेसिपी Recipe Card
कम समय और थोड़ी सी सामग्री में तैयार हो जाता है टेस्टी 'पोहा ढोकला'।
Ingredients
- 500 ग्राम पोहा
- 250 ग्राम दही
- 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी
- 1/2 छोटा चम्मच मिर्च का पेस्ट
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 1/2 बड़ा चम्मच राई दाना
- नमक स्वादानुसार
- 1/4 चम्मच सोडा
- 1/2 चम्मच हरी धनिया पत्ती बारीक कटी हुई
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक बाउल में पोहा लें। ध्यान रखें बाजार में पतला और मोटा दो तरह का पोहा आता है। पोहा ढोकला बनने के लिए आपको पतला पोहा लेना होगा।
- Step 2:
अब पोहे को दही में भिगो कर रख दें। दही को पहले ही चम्मच की मदद से फेट लें। आधे घंटे तक पोहे को दही में भीगा रहने दें।
- Step 3:
अब अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट तैयार करें। अदरक को छील कर ही पेस्ट तैयार करें वरना ढोकले में कड़वाहट आने लग जाएगी। इसके साथ ही आप मिश्रण में हल्दी, नमक, हरी धनिया, सोडा और तेल मिला लें।
- Step 4:
अब इन सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स करें। आप देखेंगी कि पोहा दही में पूरी तरह से घुल चुका होगा, इससे एक स्मूद पेस्ट तैयार हो जाएगा।
- Step 5:
अब एक कम गहराई वाला बाउल लें और उसमें चारों तरफ तेल लगाएं। इसके बाद घोल को अच्छी तरह से बर्तन में फैला दें।
- Step 6:
इस बर्तन को अब स्टीम करने के लिए रख दें। 20-25 मिनट बाद पोहा ढोकला बन कर तैयार हो जाएगा। ढोकला तैयार होने के बाद आप इसमें ऊपर से राई, चीनी, करी पत्ता और तेल से तड़का लगाएं और हरी चटनी के साथ परोसें। अगर आप टेस्टी और कम समय में बन जाने वाली ब्रेकफास्ट रेसिपीज की तलाश में हैं तो जुड़ी रहें HerZindagi से। यहां आपको कई तरह की आसान और कम समय में बन जाने वाली रेसिपीज के बारे में पढ़ने को मिलेगा।
चलिए हम आपको 'पोहा ढोकला' बनाने की स्टेप बाई स्टेप आसान विधि बताते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।