Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:51 AM IST

Ramadan 2025: इफ्तार पार्टी में मेहमानों को परोसे ये 2 कूल-कूल शाही शरबत, टेस्ट और ताजगी का मिलेगा डबल मजा

Ramadan Special Sharbat: रमजान का महीना चल रहा है। यदि आपने भी इन दिनों रोजे रखे हैं तो आप इफ्तारी में या इफ्तार पार्टी के वक्त मेहमानों को यह दो कूल-कूल शाही शरबत बनाकर दे सकती हैं। जिसको पीने के बाद हर कोई खुश हो जाएगा।
Updated:- 2025-03-18, 17:29 IST
Ramadan Drinks

यदि अपने भी रमजान के पाक महीने में रोजे रखे हैं तो आप शाम के वक्त इफ्तारी जरूर करते होंगे। ऐसे में अब गर्मियों का मौसम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में खाने रोजा खोलते समय खाने के साथ जब तक पीने के लिए कुछ बेहतरीन और हेल्दी ड्रिंक न हो तो मजा नहीं आता और साथ ही शरीर में एनर्जी भी नहीं बनी रहती है। ऐसे में खाने की चीजों के साथ कुछ पीने के लिए भी बढ़िया सा होना बेहद जरूरी है।

दरअसल, रोजा रखने के साथ बॉडी में एनर्जी की कमी हो जाती है। ऐसे में इफ्तार के समय शरीर को हाइड्रेट और रिफ्रेश रखने के लिए एनर्जेटिक ड्रिंक्स जरूरी है। ऐसे में यदि आप भी इफ्तारी के समय या इफ्तार पार्टी के लिए अपने और मेहमानों के लिए किसी खास ड्रिंक्स का तलाश कर रही हैं तो शरबत एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। आज हम आपको दो शाही शरबत के ऑप्शन देने जा रहे हैं। जिनको आप खुद घर पर झटपट बनाकर तैयार कर सकते हैं।

मोहब्बत का शरबत रेसिपी

mohabbat ka sharbat

सामग्री

  • दूध- 1 लीटर
  • तरबूज- 1 बड़ा टुकड़ों में कटा हुआ
  • रूआफजा- 2 बड़े चम्मच
  • चीनी- 1 कटोरी पिसी हुई
  • चिया सीड्स- 2 बड़े चम्मच भीगे हुए
  • गुलाब की पत्तियां – गार्निश के लिए
  • बर्फ के टुकड़े

बनाने की विधि

  • इसके लिए आपको सबसे पहले दूध को एक बर्तन में डालकर अच्छी तरह उबाल लेना है।
  • अब आप एक तरफ दूध ठंडा करके दूसरी तरफ तरबूज को छोटे-छोटे पीस में काट लें।
  • दूध ठंडा हो जाने के बाद उसमें पिसी हुई चीनी और रूआफजा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
  • इसके बाद आपको उस दूध में तरबूज के टुकड़े और बर्फ के टुकड़े डालने हैं।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद आप इसे फ्रिज में कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें।
  • अब आप इसको सर्व करने के लिए कांच का गिलास लें उसमें भीगे हुए चिया सीड्स डालें।
  • ऊपर से बना हुआ यह शाही मोहब्बत का शरबत डालें और गुलाब की पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें।

शाही कस्टर्ड शरबत रेसिपी

custard sharbat

सामग्री

  • दूध- 1 लीटर
  • चीनी- आधा कटोरी (पिसी हुई)
  • कस्टर्ड पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
  • बर्फ के टुकड़े- ठंडा करने के लिए
  • मिक्स फ्रूट्स- अपनी पसंद के अनुसार
  • मिक्स ड्राई फ्रूट्स- बारीक कटे हुए

ये भी पढ़ें: इफ्तार में एयर फ्रायर में बनाएं क्रिस्पी आलू के स्नैक्स, ये रही आसान रेसिपीज

बनाने की विधि

  • इसके लिए आपको दूध को एक बर्तन में डालकर उबालना है।
  • अब आपको एक छोटी कटोरी में कस्टर्ड पाउडर डालकर दूध मिक्स करके पतला बेटर बना लेना है।
  • जब दूध में उबाल आ जाए तो पिसी हुई चीनी और कस्टर्ड पाउडर का घोल डालकर अच्छी तरह चलाना है।
  • करीब पांच मिनट दूध को लगातार चलाते हुए गैस का फ्लेम बंद करके ठंडा होने के लिए रख दें।
  • अब आप इसमें बर्फ के टुकड़े और अपनी पसंद के अनुसार फलों के टुकड़े और मिक्स ड्राई फ्रूट्स डालकर मिक्स करें।
  • कुछ देर इस कस्टर्ड़ शरबत ठंडा होने के लिए रखें।
  • आपका शाही कस्टर्ड शरबत बनकर तैयार है। इसे गिलास में निकालकर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।

ये भी पढ़ें: गुलाब की फ्रेश पंखुडियों से बनाएं शरबत, मिनटों में तैयार होगी रिफ्रेशिंग ड्रिंक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।