कहां से आया चिया सीड्स? आइए इसके पीछे का इतिहास जानें

आपने यकीनन कई बार चिया सीड्स का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि पहली बार इसका कैसे इस्तेमाल किया गया होगा। अगर नहीं, तो आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2024-12-23, 17:25 IST
image

जब भी बात हेल्दी खाने की आती है, तो हमारे दिमाग में सिर्फ और सिर्फ हेल्दी ऑप्शन आते हैं। हमारी लिस्ट में सलाद से लेकर नट्स आदि जरूर शामिल होते हैं। मगर कुछ लोग सीड्स को भी अपने डाइट का हिस्सा बनाते हैं। इसे ड्रिंक्स से लेकर सलाद में इस्तेमाल कर सकते हैं। चिया बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और खनिज प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो उन्हें सुपरफूड बनाते हैं। 

इसका इस्तेमाल खासतौर से स्मूदी, दही, सलाद और हलवा में किया जाता है। मगर कभी आपने सोचा है कि सबसे पहले इसका इस्तेमाल कब और किसने किया था। यह तो आप सभी को पता है कि लगभग हर फूड का अपना अलग इतिहास होता है। इसलिए हम आपको किस्से पकवाने के बताते रहते हैं, इसी कड़ी में आज हम आपको चिया सीड्स का इतिहास बताएंगे। इसे यकीनन आप सभी को पता होना चाहिए। 

चिया सीड्स का इतिहास

1

इसका इस्तेमाल लगभग 3500 ईसा पूर्व से किया जा रहा है। तब इसकी खेती मेसोअमेरिका सभ्यताओं जैसे एजटेक और मायन द्वारा की जाती थी। इन संस्कृतियों में चिया बीजों को न केवल खाने में इस्तेमाल किया जाता था, बल्कि इनकी दवाइयां भी बनाई जाती थी।

इसे जरूर पढ़ें- कटहल के बीज से घर पर ही तैयार करें ये शानदार रेसिपीज

उस वक्त कई लोग चिया सीड्स को साबुत या आटे में पीसकर खाते थे। कई लोग इसका इस्तेमाल तेल निकालने के लिए भी करते थे। इनका इस्तेमाल किचन तक ही सीमित नहीं था, बल्कि धार्मिक अनुष्ठानों में भी इसका प्रयोग होता था। 

एजटेक सभ्यता में किया जाता था इस्तेमाल

चिया सीड्स का इस्तेमाल एजटेक सभ्यता में किया जाता था। इसका इस्तेमाल 14वीं से 16वीं सदी के बीच में किया जाता था। उस वक्त लोग देवताओं को चिया बीज अर्पित करते थे, जिससे इन बीजों का आध्यात्मिक महत्व बढ़ गया था। एजटेक योद्धाओं का मानना था कि चिया बीज उन्हें एनर्जी देता है और हेल्दी रखता है। 

यह विश्वास उनकी संस्कृति में गहरे रूप से समाहित था, क्योंकि मायन भाषा में चिया शब्द का अर्थ शक्ति होता है। इसके बाद से इसका इस्तेमाल जगह जगह किया जाने लगा। हालांकि, मायन सभ्यता में चिया सीड्स का इस्तेमाल आहार में नहीं किया जाता था। लंबा सफर करने के लिए चिया सीड्स का इस्तेमाल किया जाता था।

20वीं सदी में बढ़ गया इस्तेमाल

What Are Chia Seeds

20वीं सदी के आखिर में चिया सीड्स को उनके स्वास्थ्य लाभों की वजह से इस्तेमाल किया जाने लगा। हालांकि,  1970 के दशक में, चिया पेट्स (Chia Pets) नामक खिलौनों के माध्यम से इन बीजों की लोकप्रियता काफी बढ़ी।

बता दें चिया बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और खनिज भरपूर होते हैं, जो उन्हें एक सुपरफूड बनाते हैं। अगर आप इनका इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो एक बार जरूर करें। यकीनन सीड्स का स्वाद और हेल्थ आपका कई तरह के फायदे जरूर देंगे। 

इन देशों में उगाएं जाते हैं सीड्स

आजकल चिया बीज कई देशों में उगाए जाते हैं, खासकर लैटिन अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में। ऑस्ट्रेलिया चिया बीजों को सबसे ज्यादा उगता है। यही से कई देशों में चिया सीड्स को बेचा जाता है।

कैसे करें चिया सीड्स का इस्तेमाल

What is the miracle of chia seeds in hindi

  • चिया बीजों को पानी में भिगोकर स्मूदी, शेक या सूप में मिलाकर इस्तेमाल करें।  
  • रात भर ओट्स, दही, चिया बीज और शहद मिलाकर फ्रिज में रखें, सुबह ताजे फल के साथ मिलाकर खाएं।
  • एक गिलास पानी में चिया बीज, शहद और नींबू का रस मिलाकर ताजगी से भरपूर ड्रिंक तैयार करें।  

इसे जरूर पढ़ें- कैसे पहुंचा भारतीय व्यंजन में तिल, जानें इसका इतिहास

कैसे करें चिया सीड्स को स्टोर?

इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आप सीड्स को एक छोटे कागज के लिफाफे में रखें। फिर उन्हें ज़िप लॉक बैग में सील कर दें। यह बीजों को नमी से बचाता है। इसके अलावा, इसे स्टोर करने के लिए आप शीशे के जार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको यकीनन कई तरह का फायदा होगा।  

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।