Monsoon Tips: पत्ता गोभी को इस तरह करेंगी साफ तो नहीं बचेगा एक भी कीड़ा

How to Wash Cabbage: पत्ता गोभी एक ऐसी सब्जी है जिससे आप न सिर्फ कोई डिश बना सकते हैं बल्कि आप इसका इस्तेमाल सलाद और चायनीज डिश में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, पत्ता गोभी आपको हर महीने बाजार में आसानी से मिल जाएंगी, जिसका सेवन आप आसानी से कर सकती हैं। लेकिन बरसात में पत्ता गोभी का सेवन करना थोड़ा नुकसानदायक हो सकता है।
क्योंकि कहा जाता है कि इस मौसम में हरी सब्जियों में कीड़े पाए जाते हैं। अगर आप इसे अच्छी तरह से नहीं धोते हैं तो कीड़े आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए आज हम आपके साथ पत्ता गोभी को सही तरीके से धोने के लिए कुछ आसान टिप्स साझा कर रहे हैं, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।
गुनगुने पानी से करें साफ- (How to Wash Cabbage in Hindi)
आप पत्ता गोभी को साफ करने के लिए नॉर्मल पानी का इस्तेमाल करने के बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं। (पत्ता गोभी की चटनी रेसिपी)
कैसे करें साफ-
- सबसे पहले आप एक बाउल या फिर बाल्टी में गुनगुना पानी डालें।
- फिर इसमें पत्ता गोभी डालकर 5 से 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- अब इसे निकालने और साफ कपड़े से साफ करें और फिर इसके बाद कट करें।
इसे ज़रूर पढ़ें-फूल गोभी, ब्रोकली, और पालक जैसी सब्जियों से कीड़े निकालने का आसान तरीका
विनेगर वाले पानी का करें इस्तेमाल- (How to Wash Cabbage With Vinegar)
अगर आपकी गोभी ज्यादा खराब है तो आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करने के बजाय विनेगर का इस्तेमाल कर सकती हैं। क्योंकि इससे न सिर्फ अपनी गोभी साफ हो जाएगी बल्कि कीड़े भी मर जाएंगे। (पत्ता गोभी से बनाएं ये 3 टेस्टी डेजर्ट्स)
कैसे करें साफ-
- सबसे पहले एक बाउल लें फिर इसमें 1 कप विनेगर और 1 कप पानी डाल दें।
- इसके बाद उसमें पत्ता गोभी के 3 टुकड़े करके 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- फिर उसके निकालें और ठंडे पानी में गोभी को 2-3 बार धो लें।
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल- (How to Wash Cabbage With Baking Soda)
अगर आपके पास सिरका नहीं है तो आप किचन में मौजूद बेकिंग सोडा का इस्तेमालकर सकती हैं। क्योंकि कहा जाता है कि बेकिंग सोडा कीड़ों को साफ करने के लिए काफी उपयोगी है।
कैसे करें साफ-
- आप पत्ता गोभी को साफ करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में पत्ता गोभी को निकाल लें।
- फिर इसके पत्ते को अलग-अलग कर लें ताकि पत्ता गोभी अंदर से आसानी से साफ हो जाए।अब एक बाउल लें और इसमें बेकिंग सोडा डाल दे।
- फिर इसमें गोभी को डालें और 10 मिनट के लिए ऐसी ही छोड़ दें।बस बेकिंग सोडा की स्मेल से आपके कीड़े तुरंत साफ हो जाएंगे।
इसे ज़रूर पढ़ें-हेयर वॉश के बाद अगर करेंगी यह तीन गलतियां तो बाल हो जाएंगे रूखे और पतले
पत्ता गोभी काटने का तरीका- (How Do You Wash Cabbage Before Cutting)
- आप पत्ता गोभी को काटने के लिए सबसे पहले अपने हाथों को साफ कर लें।
- आप गोभी को धोकर सूखने के लिए छोड़ दें ताकि सब्जी में पानी का असर न रहे।
- अब गोभी के चार टुकड़े कर लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
उम्मीद है कि आपको हमारे बताए गए हैक्स पसंद आए होंगे। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ जुड़ी रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।