रोज़ाना की चाय को देना है नया स्वाद तो चीनी की जगह मिलाएं ये एक चीज़

क्या आप जानते हैं कि चाय बनाने का एक तरीका ऐसा भी है जिससे आप बिना चीनी या गुड़ डाले भी चाय को अच्छे से मीठा कर सकती हैं। 
Updated:- 2022-10-08, 10:00 IST
How to use stevia for tea

चाय पीने का शौक किसे नहीं होता। भारत एक ऐसा देश है जहां चाय किसी नशे से कम नहीं है। मेहमानों के आने पर चाय, भूख लग रही है तो चाय, नींद भगानी है तो चाय, नींद नहीं आ रही तो चाय, सुबह उठकर चाय, खाना खाने से पहले चाय और खाना खाने के बाद भी लोग एक-एक कप चाय पी ही लेते हैं। चाय एक इमोशन से कम नहीं जिसकी जरूरत हर किसी को होती है। चाय जितनी कॉमन है उतना ही अनकॉमन उसे बनाने का तरीका है। अब ऐसे ही देख लीजिए कि एक चाय को बनाने के 100 से भी ज्यादा तरीके भारत में प्रचलित हैं।

पर चाय को लेकर कुछ लोगों का दुख ये भी है कि उन्हें मीठी चाय पसंद होती है, लेकिन किसी ना किसी वजह से वो ये नहीं पी पाते। डायबिटीज जैसी समस्या के साथ-साथ कई बार लोगों को वजन कंट्रोल करने के लिए भी चाय से चीनी हटानी पड़ती है।

अगर आप भी उनमें से एक हैं या फिर यूं ही मीठी चाय पीकर बोर हो गए हैं तो उसमें नए स्वाद के लिए कुछ तो किया जा सकता है। आज हम आपको ऐसी ही एक चीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं जो चाय की इस समस्या को खत्म ना भी कर पाए तो कम तो जरूर कर देगी।

इसे जरूर पढ़ें- चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए मिलाए जा सकते हैं ये 10 इंग्रीडिएंट्स

चीनी की जगह चाय में मिलाएं ये चीज़

चीनी की जगह आपको चाय में स्टीविया मिलाना है। ये बाज़ार में बहुत ही आसानी से मिल जाता है और ये पत्तियों के फॉर्म में आता है। हालांकि, कई जगहों पर ये पाउडर के फॉर्म में भी मिलता है। चाय में इसे मिलाने से शक्कर की जरूरत काफी हद तक कम हो जाती है और चाय में थोड़ा नेचुरल टेस्ट बढ़ जाता है। आप शक्कर वाली चाय और स्टीविया वाली चाय के बीच का अंतर बहुत ही आसानी से पता कर पाएंगे।

stevia and its uses

क्या है स्टीविया?

स्टीविया एक नेचुरल मीठा टेस्ट करने वाला पौधा है जिसे 16वीं सदी से चाय जैसे ड्रिंक्स को बनाने के लिए यूज किया जा रहा है। ये पौधा वैसे तो ब्राजील आदि में उगाया जाता था, लेकिन धीरे-धीरे ये पूरी दुनिया में फैल गया। स्टीविया में न्यूट्रिशन वैल्यू तो कम होती है, लेकिन इसे हर्बल सप्लीमेंट की तरह देखा जाता है जो शक्कर की कमी को पूरा करके चाय को मीठा बना सकता है।

stevia and tea uses

क्या स्टीविया से चाय का स्वाद अच्छा हो जाता है?

स्टीविया किसी भी गर्म लिक्विड को नेचुरली मीठा करने के लिए बहुत ही काम का साबित हो सकता है। स्टीविया आसानी से पानी में डिजॉल्व हो जाता है और ये कई ठंडी ड्रिंक्स जैसे आइस कॉफी या चाय में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें- Expert Tips : क्या आप जानती हैं तुलसी की चाय के सेहत से जुड़े ये अद्भुत फायदे

कैसे बनाएं स्टीविया वाली चाय?

इसे उबलते हुए पानी में डालना सबसे बेहतर होगा। इसकी चाय बनाने की विधि कुछ इस तरह से होगी-

stevia uses for tea

  • सबसे पहले आप पानी उबालें और उसमें चाय पत्ती के साथ या उसके तुरंत बाद स्टीविया की पत्तियों को डालें।
  • इसे जितना बॉइल करेंगे उतना ही बेहतर टेस्ट होगा।
  • एक उबाल आने के बाद धीरे-धीरे इसमें अपनी पसंद के हिसाब से दूध, अदरक, इलायची या दालचीनी जैसी चीज़ें मिलाएं।
  • अगर स्टीविया मिला रहे हैं तो दालचीनी थोड़ी कम ही डालें क्योंकि दोनों का टेस्ट शायद ठीक से मैच ना करे।

तो एक बार आप स्टीविया वाली चाय ट्राई जरूर करें और हमें अपना एक्सपीरियंस कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।