भारतीय खाने में दाल का एक महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह खाने में न्यूट्रिशन की वैल्यू को बरकरार रखती है। हम सभी के किचन कैबिनेट्स में 6-7 दालें तो रखी ही जाती हैं। इन्हें सही से स्टोर करके रखने के बाद भी उसमें कीड़े होने की संभावना रहती है। दरअसल किचन में लगातार काम करने से माहौल गर्म और ह्यूमिड हो जाता है। इससे दालों में कीड़े लगने लगते हैं। हमारी मम्मियां अक्सर दाल, आटे, चावल को तेज धूप में रखती हैं ताकि उसमें कीड़े न लगे।
कुछ दालों में बहुत जल्दी कीड़े लग जाते हैं। इनमें से एक मूंग की दाल है जिसमें घुण बहुत जल्दी पकड़ते हैं। इन्हें साफ किया जा सकता है, लेकिन कई बार दाल के अंदर छिपे होने के कारण इन्हें निकालना मुश्किल हो जाता है।
आज इस आर्टिकल में हम आपके साथ इन कीड़ों को दूर रखने के कुछ टिप्स बताएं। ये आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। आपके किचन में रखी सामग्रियां ही आपकी दाल को इन बग्स से दूर रखेंगी।
1. दालचीनी करेगी आपकी मदद-
आपको बस इतना करना है कि अपनी दाल को एक बार अच्छी तरह से साफ कर लीजिए। इसके बाद दाल को डिब्बे में भरकर 1-2 दालचीनी के टुकड़े रखें। दालचीनी की एक तेज खुशबू होती है, जिसके कारण आपकी दाल में दोबारा कीड़े नहीं होंगे। यह तरीका आसान है और आपके काम भी आएगा।
2. लेमनग्रास से दूर होंगे कीड़े
लेमनग्रास में सिट्रोनेला नामक ऑयल होता है जो किसी भी तरह के बग्स को भगाने में मदद कर सकता है। अगर आप दाल को कीड़ों से दूर रखना चाहती हैं तो इस उपाय को आजमाकर जरूर देखें। 4-5 लेमनग्रास के पत्तों (लेमनग्रास का पौधा कैसे लगाएं) को साफ करके अपनी दाल के डिब्बे में डालकर रख लें। बस ध्यान रखें कि दाल में इसके गीले पत्ते नहीं डालने हैं क्योंकि इससे दाल नम हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- इन आसान स्टेप्स से हटाएं अरहर दाल से कीड़े, स्टोर करने का ये तरीका है सबसे बेस्ट
3. स्टार एनिस करेगा कीड़ों को दूर-
स्टार एनिस या चक्रफूल एक ऐसा मसाला है जो खाने में एक यूनिक फ्लेवर जोड़ता है। यह चक्रफूल भी आपकी दाल को एकदम ताजा और कीड़ों से दूर रख सकता है। इसके लिए अपनी दाल के डिब्बे में 2-3 साबुत चक्रफूल रख दें। इसकी खुशबू न सिर्फ आपकी दाल को ताजा रखेगी बल्कि इसमें कीड़े या घुण भी नहीं होंगे।
4. नींबू का छिलका भगाएगा कीड़े
जी हां, नींबू का छिलका भी एक अच्छा और प्रभावी तरीका है मूंग की दाल को कीड़े से बचाने का। नींबू में भी एक सिट्रस की महक होती है जो बग्स को दूर रखता है। आप इन छिलकों को पहले धूप में सुखा लें और फिर इन्हें दाल के डिब्बे में स्टोर करें। अगर आपकी दाल में कीड़े होंगे तो वो 1-2 दिन में मर जाएंगे। इस तरह आप दाल को साफ करके उसका उपयोग कर सकती हैं।
5. तुलसी और लौंग करेगा मदद
तुलसी की खुशबू आपकी चाय को स्वादिष्ट और हेल्दी नहीं बनाती है, बल्कि इसके और भी कई फायदे होते हैं। एक फायदा तो यह है कि इससे अनाज के कीड़ों से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप भी दाल के कीड़े खत्म करना चाहें तो फिर एक कॉटन के कपड़े में 3-4 तुलसी के पत्तेऔर 4-5 लौंग को बांधकर दाल के डिब्बे में रख दें। आप देखेंगी की 2-3 दिनों में दाल की कीड़े मर जाएंगे। हर महीने इस पोटली को चेंज करें।
इसे जरूर पढ़ें- रोज़ाना की दाल में कैसे बढ़ाएं फ्लेवर, जानें आसान कुकिंग टिप्स
Recommended Video
देखा आपने चंद टिप्स और घरेलू सामग्रियों की मदद से मूंग की दाल को कीड़ों से बचाना कितना आसान है! आप भी इन टिप्स को जरूर आजमाकर देखें और अपने काम को आसान बनाएं।
अगर आप किसी अन्य तरीके से अपने अनाज को इन घुण से बचाती हैं तो वो तरीका हमारे आर्टिकल के कमेंट बॉक्स पर कमेंट कर बताएं। अगर जानकारी पसंद आई तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।