बर्तनों से चिकनाई को चुटकियों में दूर करने के आसान तरीके

क्या आपने नोटिस किया है कि बर्तनों को धोने के बाद भी उनमें चिकनाई रह जाती है? अब उन्हें घिस-घिसकर साफ करने की बजाय कुछ आसान तरीके अपनाकर देखें।

 
Ankita Bangwal
how to remove sticky grease from utensils

कई बार बर्तनों को धोने के बाद भी वो साफ नहीं लगते हैं। इसका कारण वो चिकनाई है, जो नॉर्मल डिश बार से नहीं जाती। यही वजह है कि बर्तनों में दाग रह जाते हैं जो एक समय बाद बहुत गंदे नजर आने लगते हैं। जिद्दी दागों से छुटकारा पाने के लिए उन बर्तनों को आप भी केमिकल की मदद से साफ करते होंगे।

इसके लिए अब महंगे प्रोडक्ट्स में खर्च करने से अच्छा है कि आप घरेलू चीज़ों से ही अपने बर्तनों को चमकाएं। आपके किचन और फ्रिज में रखी हुई ये चीज़ें, बर्तनों से चिकनाई भी हटाएगी और उन्हें डिसइंफेक्ट करने में भी मदद करेगी। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं ऐसे कुछ आसान से तरीकों के बारे में।

राख से करें सफाई

use ashes for cleaning

राख एक अब्रेसिव क्लीनर की तरह काम करता है और यह मेटल, ग्लास, एल्यूमीनियम, स्टील आदि को अच्छी तरह साफ कर सकता है। बर्तनों की जिद्दी चिकनाई और दागों को कुशलतापूर्वक साफ करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह बर्तनों की दुर्गंध को दूर करके उन्हें चमकदार बनाता है।

नमक से हटाएं चिकनाई

गंदे बर्तनों को एक बार साफ करके उसमें नमक छिड़ककर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे नमक ग्रीस को सोख लेगा और दाग नरम हो जाएंगे। अगर आप और अच्छे परिणाम चाहें, तो इसमें थोड़ा सा रबिंग अल्कोहल (1:4 के अनुपात) मिला सकते हैं। इस मिश्रण को चिपचिपे बर्तनों पर अच्छी तरह से मल दें और फिर स्क्रब सेरगड़कर पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें: जानें बिना घिसे बर्तनों को धोने का तरीका

चावल का पानी

rice water for cleaning

चावल का पानी सिर्फ स्किन केयर में ही मदद नहीं करता, बल्कि इससे बर्तन भी साफ किए जा सकते हैं। उनसे जिद्दी तेल के दाग हटाने में प्रभावी है। अपने बर्तनों में चावल का पानी डालकर उन्हें 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद डिश सोप और स्क्रब से रगड़ लें। गर्म पानी से बर्तनों को धोकर सुखा लें।

नींबू और सिरका से हटेगी गंदगी

हमारे घरों को साफ रखने के लिए नींबू और सिरका अलग-अलग अच्छी तरह से काम करता है। अपने एल्यूमीनियम के बर्तनों (एल्युमीनियम के बर्तनों में क्या न पकाएं) को फिर से चमकाने का सबसे आसान तरीका है कि आप नींबू और सिरके का पेस्ट बना लें और फिर उससे स्क्रब करके बर्तनों को साफ कर लें।

वनस्पति तेल करेगा मदद

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह सच है कि वेजिटेबल ऑयल भी बर्तन साफ कर सकता है। अपने किचन के बर्तनों से जिद्दी ग्रीस से छुटकारा पाने के लिए, एक पेपर टॉवल लें और उसमें थोड़ा सा वनस्पति तेल, नमक और चीनी डालें और इस पेपर टॉवल को बर्तनों के ग्रीस वाले हिस्से पर रगड़ें। आप कुछ देर में देखेंगे कि बर्तन से चिकनाई भी हटी है और दाग भी।

सिरके की लें मदद

vinegar to remove grease from utensils

सिरका न सिर्फ खुशूब के लिए अच्छा है, बल्कि एक बेस्ट क्लीनर भी है। यह आपके रसोई के बर्तनों से चिकने दागों से छुटकारा पाने का एक बेहतरीन उपाय है। पानी और सिरके का 2:1 के रेशियो में एक सॉल्यूशन बना लें और इसमें चिकने बर्तनों को कुछ मिनट के लिए भिगो दें। बर्तनों को बाहर निकालें और ग्रीस को स्क्रबर से रगड़कर साफ कर लें।

गर्म पानी से करें साफ

चिकने पैन या अन्य किसी बर्तन को साफ करने का सबसे आसान तरीका है कि पैन को गर्म पानी से भर दें और फिर उसमें नींबू के रस की 5-10 बूंदें डालें। 10 मिनट बाद बर्तन को डिश बार से धो लें।

इसे भी पढ़ें: बर्तन धोने से जुड़े ये 5 हैक्स बनाएंगे आपकी जिंदगी को आसान

कॉर्न स्टार्च और पानी

कॉर्न स्टार्च और पानी का पेस्ट जिद्दी तैलीय दागों को हटाने में मदद कर सकता है। इस पेस्ट को गीले कपड़े की मदद से चिकने बर्तनों पर लगाएं और फिर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद स्क्रब से बर्तनों को रगड़कर साफ करें। अब इसे गुनगुने पानी से धो लें और अगर जरूरत हो तो इस प्रक्रिया को एक बार फिर से दोहराएं (कॉर्न स्टार्च के इस्तेमाल)।

बेकिंग सोडा से करें सफाई

बर्तनों पर जमी गंदगी को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है। बर्तनों पर उपयोग करने से पहले क्लीनिंग स्पंज पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कें। थोड़ा गर्म पानी डालकर चिकनी हुई सतह को रगड़कर साफ कर लें। इसे गर्म पानी से धोकर सुखा लें।

ये चीज़ें तो आपके किचन में भी उपलब्ध होंगी। बस अगली बार बर्तन धोते समय इनका उपयोग करके देखें और अपने बर्तनों को फिर से नए जैसा बनाएं। हमें उम्मीद है ये टिप्स आपके काम आएंगे और अगर यह लेख आपको पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

Image Credit: Freepik

Disclaimer