herzindagi
image

कांच के सामान को चमकाने का ये है सबसे सेफ तरीका, बस फॉलो करें ये 3 आसान टिप्स

अगर आपके घर पर भी कांच के बर्तन हैं और आप इन्हें साफ करने की कई कोशिश करती हैं, लेकिन फिर भी आपको इनके टूटने का डर बना रहता है, तो अब आप कुछ टिप्स को फॉलो कर इस तरह के बर्तनों को साफ कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-09-24, 18:39 IST

अपने घर को खूबसूरत रखने के लिए अधिकतर महिलाएं नई-नई चीजों का इस्तेमाल करती है। यही नहीं कुछ महिलाएं, तो अपने किचन में एक से एक कांच और चीनी के बर्तनों का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन चीनी और कांच के बर्तन को साफ़ करने में वे कई तरह की परेशानियों का भी सामना करती हैं। अगर आपके मन में भी इन्हें साफ करते वक्त डर बना रहता है, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप घर में रखे कांच के बर्तनों को कम समय में आसानी से साफ कर सकती हैं।

साधारण कपड़े की लें मदद

अगर आपके घर पर भी कांच के बर्तन हैं और आप इन्हें साफ करने की कई कोशिश करती हैं, लेकिन फिर भी आपको इनके टूटने का डर बना रहता है, तो अब आप कुछ टिप्स को फॉलो कर इस तरह के बर्तनों को साफ कर सकती हैं। इसके लिए आप सबसे पहले एक साधारण कपड़े को थोड़ा गिला करें और उस कपड़े की मदद से कांच के सभी बर्तनों को साफ करें। अगर आप ऐसा करती हैं, तो इससे कांच के बर्तन का टूटने का डर नहीं रहेगा और बर्तन भी आसानी से साफ हो जाएंगे।  

1 (78)

यह भी पढ़ें:  बर्तन नहीं! डिशवॉशर में जरूर धोकर देखें ये 3 चीजें, सफाई होगी आसान और टाइम भी बचेगा

गुनगुने पानी और नींबू का इस्तेमाल

यही नहीं किचन में रखें कांच के बर्तन को साफ़ करने में इसके टूटने का दर बना रहता है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप इन बर्तन को साबुन से धोने के बजाय गुनगुने पानी में थोड़ा नींबू का रस डालकर आसानी से घर के सभी कांच के बर्तनों को धो सकती हैं। ऐसा करने पर आप बिना किसी परेशानी से इन्हें अच्छे तरीके से क्लीन कर सकती हैं और ना ही उनके टूटने का डर रहेगा।

माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल

इसके अलावा मार्केट में आपको माइक्रोफाइबर कपड़ा भी मिल जाएगा। इस कपड़े से आप कांच के बर्तन को आसानी से साफ कर सकती हैं। इससे कांच के बर्तन पर किसी तरह की कोई खरोच नहीं आएगी और आसानी से बर्तन पर जमी गंदगी भी साफ हो जाएगी। इन सभी टिप्स को अपनाकर आप कम समय में कांच के सभी बर्तनों को साफ कर सकती हैं।

2 (76) 

यह भी पढ़ें: बर्तनों की चिकनाई, जला हुआ हिस्सा चुटकियों में होगा साफ... काम आएगा चावल का पानी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।

Image Credit - freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।