मिक्सी के जार को उल्टा करके उसमें कोल्ड ड्रिंक डालने से क्या होगा? यह हैक फॉलो कर लिया तो सबको बताएंगी आप

Mixer Jar Cleaning Tips: मिक्सी एक ऐसा सामान है, जो रोजाना घर में इस्तेमाल होता है। मसाले पीसने से लेकर शेक बनाने तक, हर दिन किसी न किसी तरह से मिक्सी का इस्तेमाल आप कर ही लेती हैं। यह भले ही आपके काम को आसान बना देता है, लेकिन जार की सफाई करना उतना आसान नहीं है। अगर आप इसकी सही से सफाई नहीं करेंगी, तो जान की नीचे की तरफ लगी पत्तियों में जंग लगने लगेगा, इससे जार जल्दी खराब हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कोल्ड ड्रिंक का एक आसान हैक बताने वाले हैं। इससे आप कैसे मिक्सी के जार की सफाई कर सकती हैं, इसका पूरा प्रोसेस आप पढ़ पाएंगी।
मिक्सर जार की पत्ती को कैसे साफ करें? (How To Clean Mixer Jar)
- इसके लिए आपको सबसे पहले मिक्सर जार को उल्टा करना है।
- इसके बाद आप इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा डालें।
- अगर आपके पास बेकिंग सोडा नहीं है, तो आप इसपर नींबू का रस भी डाल सकती हैं।
- अब आप इसपर 2 ढक्कन के बराबर कोल्ड ड्रिंक डालना है।
- अब 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें।
- अब टूथब्रश लें और इससे जार की पत्तियों पर पर रगड़ें।
- आप देखेंगी की इसका चिपचिपापन और निशान दोनों ही साफ हो गया है।
- यह किचन हैक्स आपको कोई नहीं बताने वाला।
इसे भी पढ़ें- तवे पर नींबू और सोडा डालने से क्या होगा? सफाई के ये हैक्स कोई नहीं बताने वाला आपको
View this post on Instagram
मिक्सर जार की पत्तियां जाम होने पर क्या करें?
- मिक्सर जार की पत्तियां अगर जाम हो जाती हैं, तो इससे अच्छा ऑप्शन आपको नहीं मिलने वाला।
- इसके लिए आपको सबसे पहले जार को अच्छे से धो लेना है।
- इसके बाद इसे कपड़े से साफ करके अच्छे से सुखा लें।
- अब आप जार में अंदर की तरफ तेल डालें और अच्छे से पत्तियों पर लगा लें।
- इसके बाद जार को उल्टा करें और नीचे की तरफ हल्का वैसलीन लगा सकती हैं।
- इस तरह से मिक्सर जार चिकना हो जाएगा, जिससे पत्तियां अच्छे से चलने लगेंगी।
इसे भी पढे़ं- 2 दिन ही हुए हैं और टोकरी में रखे केले काले पड़ने लगे? जानें कारण और कैसे रख सकती हैं ताजा
मिक्सर जार पर लगे जंग को कैसे साफ करें?
- इसे आप बेकिंग सोडा या नींबू की मदद से साफ कर सकती हैं।
- इसके लिए आपको केवल एक कटोरी में बेकिंग सोडा और नींबू को मिलाकर घोल तैयार करना है।
- इसके बाद आप इसे ब्रश की मदद से जंग लगे हिस्से पर लगाएं।
- अब आप इसे ब्रश की मदद से रगड़ें और कुछ समय तक ऐसे ही छोड़ दें।
- इसके बाद इसे ब्रश से साफ करके पानी से धो लें।
- आप देखेंगी कि इस तरह जार पर लगा जंग आसानी से साफ हो जाएगा।
- यह जंग साफ करने का बेस्ट तरीका भी है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- freepik, irctc
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।