रेस्टोरेंट की तरह घर पर इस तरह से आसानी से बनायें क्रिस्पी चिल्ली पनीर

पनीर हमेशा से लोगों को काफी पसंद आता है। सबसे अच्छी बात है कि यह एक इंडियन फूड प्रोडक्ट है। मतलब की इसकी खोज इंडिया में ही हुई थी। इसलिए तो इंडिया में होने वाली हर पार्टी के खाने में पनीर की रेसिपी जरूर होती है। वेजिटेरियन्स लोगों को तो ये खास तौर पर पसंद आती है। क्योंकि यह चिकन और मटन का अच्छा विकल्प माना जाता है। इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन, विटामिन्स और कैल्शियम होता है।
तो अगर आपको भी पनीर पसंद है और आप भी पनीर खाने की शौकीन हैं तो आज इस आर्टिकल में क्रिस्पी चिल्ली पनीर बनाना सीखेँ। आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे घर पर रेस्टोरेंट की तरह चिल्ली पनीर बनाया जा सकता है।
पनीर रेसिपी ऑब्जेक्टिव्स
- तैयारी में लगने वाला समय: 15 मिनट
- बनाने में लगने वाला समय: 20 मिनट
- कितने लोगों को होगा सर्व: 2
Read More: 10 मिनट में बनाएं पालक पनीर की भुर्जी
आवश्यक सामग्री
- पनीर - 250 ग्राम (चौकोर टुकड़ो में कटे हुए)
- शिमला मिर्च - बारीक कटा हुआ एक अदद
- लहसुन - 4 कलियां कटी हुई
- टोमैटो केचप - एक चम्मच
- सफेद सिरका - एक चम्मच
- वेज स्टॉक - एक कप
- प्याज़ - दो अदद, कटे हुए
- 8 हरी मिर्च कटी हुई
- 2 चम्मच सोया सॉस
- स्वादानुसार नमक
- 2 चम्मच रिफाइंड ऑयल
- 3 चम्मच कॉर्न स्टार्च
Read More: घर में इतनी आसानी से बनती है पनीर की जलेबी
बनाने की विधि
- चिल्ली पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर के टुकड़ों पर कॉर्न स्टार्च छिड़क दें और इसे अच्छी तरह से मिला दें। इसे इतनी अच्छी तरह से मिलाएं कि कॉर्न स्टार्च पनीर में अच्छी तरह से चिपक जाएं। लेकिन ध्यान रखें कि पनीर टूटे नहीं।
- अब कड़ाही को गैस पर रखें और उसमें 2 चम्मच रिफाइंड ऑयल डालकर गर्म करें।
- फिर इसमें पनीर के टुकड़ों को डालकर डीप फ्राई करें। जब पनीर के टुकड़े ब्राउन होने लगें तो इन्हें तेल से निकाल लें।
- एक मीडियम आकार के प्याज़ को आठ टुकड़ों में काट लें और इसके बाद शिमला मिर्च को भी काट लें हरी मिर्च को भी काटकर अलग रख लें।
- कॉर्न स्टार्च को टोमेटो केचप और सफेद सिरके के साथ में मिला लें। इसमें वेजिटेबल स्टॉक भी मिला लें अब इसे भी अलग रख दें।
- फ्राई पैन में तेल गर्म करें और इसमें लहसुन डालें और ब्राउन होने तक पकाएं। अब इसमें हरी मिर्च, शिमला मिर्च और प्याज डालें। करीब करीब एक मिनट तक तेज़ आंच पर पकाएं।
- इसके बाद कॉर्न और सॉस के पेस्ट को इसमें मिला दें। जब तक कि सॉस गाढ़ा न हो जाए, इसे पकाएं। अब इसमें पनीर के टुकड़े डालकर मिला कर 5 मिनट तक पकाएं।
- आपका चिली पनीर बनकर तैयार हो गया है।
अब इसे गर्मागर्म प्लेट में सर्व करें और मज़े से खाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।