Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:04 AM IST

Karwa Chauth Special: झटपट तैयार करें केसरी जाफरानी खीर, रिश्तों में आएगी मिठास

इंडियन खाना तो दुनियाभर में मशहूर है। त्यौहार पर बनने वाली बिरयानी से लेकर कुलचा, कबाब, टेस्टी पनीर जैसे पकवान आपके त्यौहार को खास बना देते हैं। मगर करवा चौथ के दिन मिठास घोलने के लिए केसरी जाफरानी खीर तैयार कर सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-09-03, 08:00 IST
how to make zafrani kheer in hindi

किसी भी सुहागन के लिए करवा चौथ का व्रत...बहुत ही मायने रखता है। ऐसा इसलिए करवा चौथ प्यार, मोहब्बत और पवित्र सबंध का प्रतीक है, क्योंकि इस दिन एक स्त्री पूरा दिन निर्जला व्रत करके अपने पति की लंबी आयु व उसके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करती है।

ऐसे में पति भी अपनी पति के लिए कुछ-ना-कुछ खास करते हैं, ताकि पत्नी इसे देखकर खुश हो जाएं। जरूरी नहीं की गिफ्ट ही देने से महिलाएं खुश होती हैं। आप अपनी पत्नी के लिए करवा चौथ के दिन कुछ बना सकते हैं। जी हां, कुछ मीठा...जिसे खाने के बाद आपकी पत्नी की थकान उतर जाए।

केसरी जाफरानी खीर Recipe Card

इन ट्रिक्स से तैयार करें केसरी जाफरानी खीर।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • बासमती चावल- 100 ग्राम
  • चीनी- 1 कप
  • दूध- 500 ग्राम
  • केसर के धागे- 5
  • इलायची- 5
  • बादाम- थोड़े से
  • काजू- थोड़े से

Step

  1. Step 1:

    चावल को हल्के गुनगुने पानी में डालकर भिगो दें।

  2. Step 2:

    फिर एक पतीली में दूध डालें और हल्की आंच पर गर्म होने के लिए रख दें।

  3. Step 3:

    इस दौरान इलायची, चीनी और केसर डालकर पकने के लिए छोड़ दें।

  4. Step 4:

    फिर ऊपर कटे हुए बादाम, काजू और ड्राई फ्रूट्स डालकर गैस बंद कर दें।  

  5. Step 5:

    आप केसर राइस खीर को गर्म या फिर ठंडा जैसे चाहे परोस सकते हैं।

आप केसरी जाफरानी खीर बनाकर अपने रिश्ते में मिठास घोल सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि इसे कैसे तैयार कर सकते हैं। 

बनाने का तरीका

How to make perfect zafrani kheer in hindi

  • सबसे पहले चावल को एक बाउल में निकाल लें और फिर हल्के गुनगुने पानी में डालकर भिगो दें। (चावल की इन वैरायटीज के बारे में जान लें)
  • फिर एक पतीली में दूध डालें और हल्की आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। लगातार चलाते हुए एक उबाल आने तक पका लें। 

इसे जरूर पढ़ें-  घर पर ऐसे झटपट तैयार करें गेहूं की खीर, खाकर सभी हो जाएंगे खुश

  • अब इस दूध में भीगे हुए चावल डाल कर मिलाएं और गाढ़ा होने तक हल्की आंच पर लगातर पकाना है। 
  • इस दौरान इलायची, चीनी और केसर डालकर पकने के लिए छोड़ दें। फिर ऊपर कटे हुए बादाम, काजू और ड्राई फ्रूट्स डालकर गैस बंद कर दें।  

इसे जरूर पढ़ें-  सिर्फ 30 मिनट में बनाएं मलाई गुलाब खीर, जानें आसान रेसिपी

  • आप केसर राइस खीर को गर्म या फिर ठंडा जैसे चाहे परोस सकते हैं। आप केसरिया खीर के ऊपर मेवे डालकर उसे गार्निश कर दें। इससे खीर के स्वाद के साथ-साथ यह दिखने में भी बहुत ही लाजवाब लगेगी।

Image Credit- (@Freepik) 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।