सिर्फ इन 3 चीजों से आप घर पर ही आसानी से बनाएं क्रीमी टेस्टी मैंगो आइसक्रीम

हम सभी के मुंह में क्रीमी और टेस्टी आइसक्रीम के बारे में सोचकर ही पानी आ जाता है, क्योंकि आइसक्रीम की ठंडक से गर्मी को आसानी से दूर किया जा सकता है। और बात हो मैंगो आइसक्रीम की फिर तो कहना ही क्या? जी हां आम का नाम सुनते ही बच्चों के ही नहीं बल्कि बड़ों के मुंह में पानी आने लगता है। और सभी मैंगो लवर के लिए जूसी, टेस्टी और क्रीमी मैंगो आइसक्रीम से अच्छा कुछ ओर हो ही नहीं सकता है। इसलिए गर्मियां आते ही हम आइसक्रीम की रेसिपीज तलाशना शुरू कर देते हैं ताकि इसे आसानी से घर पर ही बनाया जा सकें। तो आइसक्रीम पार्लर में जाकर सिर्फ एक स्कूप क्यों खरीदें जब आप में घर पर इसे आसानी से तैयार कर सकती हैं।
हर आइसक्रीम पार्लर की आइसक्रीम में आपको आम का असली मजा नहीं मिल पाता है। इसलिए इसे घर पर ही बनाना चाहिए। घर पर बनी आइसक्रीम से आप बिना किसी आर्टिफिशियल कलर या फ्लेवर के आम का असली टेस्ट का मजा ले सकती हैं। और सबसे अच्छी बात आपको घर में मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए सिर्फ 3 आसान चीजों की जरूरत होती है। इस आइसक्रीम को तैयार करने के लिए आपको मैंगो प्यूरी, क्रीम और कंडेंस्ड मिल्क की जरूरत है। जबकि क्रीम आइसक्रीम को क्रीमी फ्लेवर और गाढ़ा दूध आइसक्रीम को टेस्टी बना देती है। आइए जानें इन 3 चीजों की हेल्प से आप घर पर ही आसानी से मैंगो आइसक्रीम बना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: बच्चों के लिए घर में झट से बनाएं बनाना चॉकलेट बार

मैंगो आइसक्रीम के लिए सामग्री:
- मैंगो प्यूरी- 1 गिलास
- कंडेंस्ड मिल्क- 3/4 टिन (300 ग्राम)
- व्हिपिंग क्रीम- 500 मिलीलीटर
- वनीला एसेंस (ऑप्शनल)- 1/2 बड़ा चम्मच
मैंगो आइसक्रीम बनाने का तरीका
- थोड़े से आम लेकर उसकी प्यूरी बना लें।
- एक बड़े बॉउल में प्यूरी लेकर उसमें क्रीम मिला लें।
- फिर इसे तब तक फेंटे जब तक यह गाढ़ा मिश्रण तैयार न हो जाएं।
- अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाकर अच्छे से ब्लेंड करें।
- अब क्रीम और कंडेंस्ड मिल्क मिश्रण में मैंगो प्यूरी डालें।
- आप चाहे तो टेस्ट बढ़ाने के लिए इसमें वेनिला एसेंस की कुछ बूंदें मिला सकती हैं।
- अब इसे एक ग्लास कंटेनर में डालें।
- इसे समान रूप से फैलाएं और कम से कम 6 घंटे तक फ्रीजर में रख दें।
- आपकी क्रीमी आइसक्रीम तैयार है इसे स्कूप की मदद से बाहर निकालें।

मैंगो प्यूरी बनाने का तरीका
- एक आम लेकर उसे छीलकर आधा काट लें।
- बीज को बाहर निकालकर आम के छोटे क्यूब्स काट लें।
- अब प्यूरी बनाने के लिए इन आम क्यूब्स और पानी को ब्लेंडर में डालें।
- लेकिन ध्यान रहें कि आम की प्यूरी बहुत ज्यादा गाढ़ी या पतली नहीं होनी चाहिए।
तो देर किस बात की आप भी अपने लिए क्रीमी टेस्टी मैंगो आइसक्रीम बनाएं। आप अपनी पसंद के फ्लेवर के साथ अपनी आइसक्रीम पर आप चॉकलेट चिप्स, टुटी फ्रूटी, फ्रूट्स, नट्स या वेफर डाल सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।