Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:33 AM IST

ब्रेकफास्‍ट में ये स्‍पेशल कटलेट बनाएं, स्‍वाद ऐसा कि सभी करेंगे तारीफ

आज हम आपको रेसिपी ऑफ द डे में सूजी और चने से बने चटपटे और बेहद खास कटलेट की आसान रेसिपी बता रहे हैं।
Updated:- 2020-09-14, 11:22 IST
chana soji cutlet main

अगर आप एक ही तरह का ब्रेकफास्‍ट कर-करके बोर हो गई हैं तो आज कुछ नया ट्राई करें, क्‍योंकि आज हम आपके लिए स्‍पेशल कटलेट की रेसिपी लेकर आए हैं जो टेस्‍टी होने के साथ-साथ हेल्‍दी भी है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि यह चने और सूजी से बनी है। काले चने प्रोटीन का सबसे अच्‍छा स्रोत है और बॉडी में एनर्जी बनाए रखने के लिए विटामिन, मिनरल और अन्य पोषक तत्वों की जरूरत होती है और यह सब सूजी में भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। ब्रेकफास्‍ट में इस स्‍पेशल कटलेट को खाने से आप पूरेे दिन एनर्जी से भरपूर रहती हैं। जी हां आज सूजी से बने स्नैक्स हर किचन का हिस्सा बन गए हैं। सूजी के हलवे के अलावा हम इससे इडली, डोसा, ढोकले, अप्पे आदि बनाना और खाना बहु‍त पसंद करते हैं। आज हम आपको सूजी और चने से बने चटपटे और बेहद खास कटलेट की आसान रेसिपी बता रहे हैं। 

होममेड स्‍पेशल कटलेट Recipe Card

सूजी और चने से बने चटपटे और बेहद स्‍पेशल कटलेट

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 5 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Pooja Sinha

Ingredients

  • काले चने- 1 कटोरी
  • सूजी- 4 बड़े चम्‍मच
  • दही- 2 बड़े चम्‍मच
  • चटनी- 1 बड़ा चम्‍मच
  • नमक- स्‍वादानुसार
  • भुना जीरा- 1 छोटा चम्‍मच
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्‍मच
  • हरी मिर्च- 2
  • हरा धनिया-बारिक कटा हुआ- 1 बड़ा चम्‍मच

Step

  1. Step 1:

    इस स्‍पेशल और हेल्‍दी कटलेट को बनाने के लिए सबसे पहले काले चने को उबाल लें। जब यह उबल जाए तो इसे थोड़ा ठंडा कर लें।

  2. Step 2:

    फिर ग्राइंडर में काले चने, हरी मिर्च, चटनी, स्वादानुसार नमक और दही डालकर अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें।

  3. Step 3:

    अब एक बाउल में सूजी लें और उसमें भुना जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट और पिसे हुए चने का मिक्सचर डालकर अच्छी तरह से मिक्‍स कर लें।

  4. Step 4:

    तैयार किए गए मिक्सचर को 15 मिनट के लिए अलग रख दें, जिससे कि सूजी अच्छी तरह से घुल जाए क्‍योंकि सूजी को घुलने में थोड़ा सा समय लगता है।

  5. Step 5:

    आपको इसका थोड़ा गाढ़ा पेस्‍ट ही बनाना है नहीं तो कटलेट बनाने में दिक्‍कत आती है। आप चाहे तो इसमें थोड़े से ब्रेड क्रम्‍ब भी मिला सकती हैं।

  6. Step 6:

    अब इस मिक्सचर को कई भागों में बांटकर राउंड शेप दें। कड़ाही में तेल गर्म करें और सूजी-चने के इन ओवल स्नैक्स को हल्का ब्राउन होने तक फ्राई करें।

  7. Step 7:

    आपके स्‍वादिष्‍ट स्‍पेशल कटलेट तैयार है आप इन्हें चटनी या सॉस के साथ खा सकती हैं। इस तरह की और रेसिपी जानने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।