दूध से नहीं चावल से बनाएं सॉफ्ट पनीर

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको इस लेख में पनीर बनाने का एक अनोखा और आसान तरीका बताने वाले हैं। लेख को जरूर पढ़ें।</span>
Updated:- 2022-11-23, 13:09 IST
soft paneer from rice in hindi

कोई त्यौहार हो या फिर कोई खास मौका हो लेकिन एक सब्जी है जो बनाई ही जाती है और वह है पनीर। पनीर की भुजिया हो, मटर पनीर हो या फिर हो शाही पनीर ये ऐसी सब्जियां हैं जो सभी को पसंद होती हैं। हमें जब भी पनीर की सब्जी बनानी होती है तो हम या तो बाजार से पनीर लाते हैं या फिर दूध को फाड़कर घर पर भी बनाते हैं।

लेकिन क्या आप जानती हैं कि बिना दूध के भी पनीर बनाया जा सकता है और वो भी एक दम सॉफ्ट पनीर? अगर नहीं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें। आज हम आपको इस लेख में बिना दूध के पनीर बनाने का तरीका बताने वाले हैं।

कैसे बनाएं पनीर

how to make paneer

बिना दूध के पनीर! यह सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है। आज हम आपको बताएंगे की कैसे आप बस आधा कप चावल से आधा किलो पनीर बना सकती हैं। तरीका बहुत ही आसान है बस आपको हमारे बताएं इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

आवश्यक सामग्री

  • चावल- 1/2 कप भीगे हुए
  • आलू- 2 कटे हुए
  • टमाटर- 2
  • प्याज- 2
  • दही- 2 चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च- 2
  • अदरक- 1 इंच(ऐसे करें अदरक का इस्तेमाल)
  • हरी मिर्च- 2
  • पानी- 1+1/2
  • मैदा- 2 चम्मच
  • नमक- 1/2 चम्मच
  • बेकिंग सोडा- 1 चुटकी

इसे जरूर पढ़ें-घर पर सॉफ्ट पनीर बनाने के लिए काम आएंगे ये टिप्स

विधि

rice

  • सबसे पहले एक पैन लें और उसमें भीगे हुए चावल, कटे हुए आलू, टमाटर, साबुत प्याज, सूखी लाल मिर्च, अदरक, हरी मिर्च और डेढ़ गिलास पानी डालकर 10 मिनट तक इन्हें अच्छे से पकने दें।
  • जब यह पक जाए तो इसमें से आलू को छोड़कर सभी चीजें निकाल लें और उन्हें मिक्सी में पीस लें।
  • इस पीसी हुई प्यूरी को आप सब्जी की ग्रेवी के लिए इस्तेमाल करें।(सब्जी की ग्रेवी गाढ़ा करने के टिप्स)
  • अब आलू और चावल को छानकर इनके पानी को अलग कर दें।
  • अब एक मिक्सर जार लें और उसमें बचे हुए आलू और चावल डाल दें और साथ में थोड़ा सा पानी भी डालें।
  • आप चावल वाले पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • मिक्सी में 2 चम्मच दही और मिल्क पाउडर डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • आलू-चावल के पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें।

  • 10 मिनट तक पेस्ट को सेट होने के लिए रख दें।
  • 10 मिनट बाद इस पेस्ट में मैदा, थोड़ा सा नमक और बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर दें।
  • पेस्ट को अच्छ ऐसे मिक्स करें और बेटर को सॉफ्ट बना दें।
  • अब जब आप सब्जी के लिए ग्रेवी पकाएं तो कढ़ाइ के ऊपर एक थाली पर तेल लगाकर रख दें ताकि वह गर्म हो जाए।
  • चावल के पेस्ट को इस थाली में फैलाकर डाल दें और 6 से 7 मिनट तक पका लें।
  • समय पूरा होने के बाद चेक करें की पेस्ट पक गया है कि नहीं। अगर पक गए गया है तो गैस बंद कर दें और थाली को साइड निकाल लें।
  • अब आपका पनीर तैयार है। अब इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।(पनीर को कैसे बनाएं टेस्टी)
  • अगर आपको पनीर गीला लग रहा हो तो आप इसे कुछ समय के लिए फ्रिज में रख सकती हैं।
  • लीजिए तैयार है आपका बिना दूध का बना पनीर।
  • अब इस पनीर से बनाएं टेस्टी सब्जी।

इसे जरूर पढ़ें-Kitchen Hacks: फटे हुए दूध के पानी को 3 तरह से किया जा सकता है यूज

आप भी इस तरह से पनीर बनाएं और हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।