घर पर सॉफ्ट पनीर बनाने के लिए काम आएंगे ये टिप्स

अगर आपसे आपकी मम्मी कहे कि आज खाने में पनीर बना है तो यकीनन आप खुश हो जाते होंगे। आखिर क्यों ना हों पनीर होता ही इतना टेस्टी है। शाही से लेकर पालक पनीर तक ये सब्जियां हर खास मौके पर तैयार की जाती हैं, लेकिन क्या हो जब पनीर मुंह में पिघले नहीं? शायद आपका पूरा मूड खराब हो जाए। अगर आप घर पर पनीर बनाती हैं और यह सॉफ्ट नहीं होता है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। कुछ टिप्स फॉलो कर आप बाजार जैसा सॉफ्ट पनीर आसानी से बना सकती हैं।
नींबू का कब करें उपयोग?
नींबू की जगह करें इन चीजों का इस्तेमाल
इसे भी पढ़ें:घर में सिर्फ दो चीजों से बनाएं स्वादिष्ट पनीर, जानें आसान रेसिपी
लंबे समय तक न पकाएं
पनीर बनाते समय एक गलती सबसे सामान्य है। अक्सर महिलाएं दूध फट जाने के बावजूद भी इसे पकाती रहती हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इसके कारण पनीर सख्त और दानेदार हो जाएगा। इसलिए जैसी ही दूध फट जाए गैस तुरंत बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें। गैस ऑफ करने के बाद भी काफी गर्म रहता है, इसलिए दूध ज्यादा न पके इसके लिए आप इसमें आइस क्यूब्स डाल सकती हैं। (पनीर को फ्रेश कैसे रखें)
इसे भी पढ़ें:Kitchen Hacks: फटे हुए दूध के पानी को 3 तरह से किया जा सकता है यूज
पनीर को लंबे समय तक स्टोर कैसे करें?
- अक्सर फ्रिज में पनीर रखने से यह सख्त हो जाता है। ऐसा क्यों होता है आपने कभी सोचा है? ज्यादातर महिलाएं पनीर को ऐसे ही किसी डिब्बे में रख देती हैं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। पनीर 2-3 दिन तक सॉफ्ट रहे इसके लिए इसे पानी में भिगोकर रखें। साथ ही अगर आप काफी दिनों तक इसका उपयोग करने वाली हैं तो रोजाना पानी बदलें।
- इस बात का खास ध्यान रखें कि पनीर पानी में पूरी तरह से डुबा हो। अगर ऐसा नहीं होता है तो पनीर हार्ड हो जाएगा। साथ ही इसका रंग पीला होने लगेगा।
- आप चाहें तो पनीर को नमक वाले पानी में भी भिगो सकती हैं। इससे वह कम से कम 4-5 दिन तक नरम रहेगा और आप इसका इस्तेमाल खाना बनाने में कर पाएंगी।
- पनीर को महीने भर स्टोर करने के लिए आपको इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इन टुकड़ों को ट्रे में रखकर फ्रिजर में स्टोर कर लें। कुछ समय बाद पनीर जम जाएगा। फिर इसे एक जिप बैग में डालें और फ्रिजर में स्टोर कर लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।