Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:01 AM IST

गर्मियों में झटपट तैयार करें सिंघाड़े का सलाद, नोट करें रेसिपी

आज हम आपको सिंघाड़े की आसान रेसिपी बता रहे हैं, जिसकी मदद से स्वादिष्ट सलाद तैयार किया जा सकता है। इसका स्वाद ऐसा है कि आप एक बार नहीं बल्कि हफ्ते में कई बार बनाना पसंद करेंगे।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-04-30, 12:08 IST
how to make singhara salad in hindi

सिंघाड़ा ना केवल खाने में बेहद टेस्टी होता है बल्कि हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-ए, सिट्रिक एसिड, फास्फोरस, प्रोटीन, निकोटीनिक एसिड, विटामिन सी, मैग्नीज, कार्बोहाइड्रेट्स, एनर्जी, फाइबर, कैल्शियम, जिंक, आयरन, पोटैशियम, सोडियम, आयोडीन, मैग्निशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारी बॉडी के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। 

यही वजह है कि डॉक्टर डाइट में सिंघाड़ा शामिल करने की सलाह देते हैं। कई लोग एक से दो दिन में सादे सिंघाड़े खाते हैं, लेकिन आपको खुराक में इसकी मात्रा बढ़ानी होगी। ऐसा करने के लिए आप सिंघाड़े से तरह-तरह के व्यंजन बना सकते हैं। 

सिंघाड़े का सलाद Recipe Card

इन टिप्स की मदद से तैयार करें सिंघाड़े का सलाद।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 5 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • सिंघाड़े- 10
  • आलू के चिप्स- 1 पैकेट
  • पनीर- 50 ग्राम
  • मूंगफली- आधा कप
  • हरा धनिया- 2 चम्मच
  • टमाटर- 1 (कटा हुआ)
  • चाट मसाला- 1 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • ग्रीन चटनी- 1 चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें।

  2. Step 2:

    फिर एक बाउल में सिंघाड़े के छिलके उतारकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

  3. Step 3:

    अगर आप चाहें तो सिंघाड़े को कद्दूकस कर लें और साथ ही साथ पनीर को कद्दूकस करके डाल दें।

  4. Step 4:

    अब कटा हुआ हरा धनिया, मूंगफली, आलू के चिप्स डालकर अच्छी तरह से पकाएं।

  5. Step 5:

    अब इसमें नमक, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर और टमाटर डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।

  6. Step 6:

    अब सर्विंग बाउल में निकालकर ऊपर से ग्रीन चटनी और हरा धनिया डालकर सर्व करें।

आप शेक बना सकते हैं, हलवा तैयार कर सकते हैं। मगर बेहतर होगा कि आप सिंघाड़े का सलाद अपने आहार में शामिल करें। इसकी रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं। 

सिंघाड़े का सलाद बनाने की विधि

How are water chestnuts prepared

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें। 
  • फिर एक बाउल में सिंघाड़े के छिलके उतारकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

इसे जरूर पढ़ें-  कच्चे सिंघाड़े से फलाहार के लिए बनाएं ये स्वादिष्ट डिशेज

  • अगर आप चाहें तो सिंघाड़े को कद्दूकस कर लें और साथ ही साथ पनीर को कद्दूकस करके डाल दें। 
  • अब कटा हुआ हरा धनिया, मूंगफली, आलू के चिप्स डालकर अच्छी तरह से पकाएं।

इसे जरूर पढ़ें-  सिंघाड़े की टेस्टी डिशेज़ का लेना है मज़ा, तो जरूर ट्राई करें कविराज खियालानी की ये रेसिपीज

  • अब इसमें नमक, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर और टमाटर डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। 
  • अब सर्विंग बाउल में निकालकर ऊपर से ग्रीन चटनी और हरा धनिया डालकर सर्व करें।  

Image Credit- (@Freepik)  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।