Recipe Of The day: बचे हुए चावल और बीन्स से बनाएं स्वादिष्ट रोल, आएगा स्ट्रीट फूड जैसा स्वाद

रात में अगर चावल बने हों तो बचना लाजिमी है। ऐसे में हमारे समझ में नहीं आता कि आखिर इनका क्या किया जाए। कई बार लोग इन्हें फेंक देते हैं या बिना स्वाद के किसी अन्य डिश में मिला देते हैं, जिससे इनका सही इस्तेमाल नहीं हो पाता। लेकिन अगर आप इन बचे हुए चावल और बीन्स का बेहतरीन इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह स्वादिष्ट रोल रेसिपी आपके लिए एकदम सही है।
इसके रोल्स बनाना न सिर्फ आसान है, बल्कि स्वादिष्ट भी है। बस आपको सही रेसिपी मालूम होनी चाहिए। अगर आपको रोल्स बनाने की सही रेसिपी नहीं मालूम त तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कि आप घर पर मार्केट जैसे रोल्स कैसे तैयार कर सकते हैं। सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें। एक बड़े बाउल में बचे हुए चावल, उबले हुए बीन्स और मैश किए हुए आलू डालें।
चावल और बीन्स रोल की विधि Recipe Card
इन टिप्स की मदद से रोल्स तैयार किए जा सकते हैं।
Ingredients
- मैदा- 1 कप
- चावल- 1 कप
- बीन्स- आधा कप
- आलू- 1
- प्याज- 1
- शिमला मिर्च- आधा कप
- लहसुन-अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 2
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- चाट मसाला- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल - तलने के लिए
- हरी और लाल चटनी- 1 चम्मच
Step
- Step 1:
एक बड़े बाउल में बचे हुए चावल, उबले हुए बीन्स और मैश किए हुए आलू डालें।
- Step 2:
इसमें कटे हुए प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट और धनिया पत्ती डालें।
- Step 3:
सभी सूखे मसाले – हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- Step 4:
फिर मिश्रण को अच्छी से मैश करें, ताकि यह आसानी से रोल का आकार ले सके।
- Step 5:
अब दूसरे बाउल में मैदा और थोड़ा पानी मिलाकर पतली स्लरी तैयार करें।
- Step 6:
हर रोल को पहले मैदा स्लरी में डिप करें और फिर ब्रेड क्रम्ब्स या सूजी में लपेटें, जिससे वे कुरकुरे बनें।
- Step 7:
ऊपर से चाट मसाला डालें और हरी या लाल चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
चावल और बीन्स रोल की विधि

- इसमें कटे हुए प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट और धनिया पत्ती डालें। सभी सूखे मसाले – हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
इसे जरूर पढ़ें- रोल को इन 3 तरीकों से बनाएं और लगाएं स्वाद का नया तड़का
- फिर मिश्रण को अच्छी से मैश करें, ताकि यह आसानी से रोल का आकार ले सके। फिर इसे टिक्की का आकार दें और कुछ देर के लिए रख दें।
- अब दूसरे बाउल में मैदा और थोड़ा पानी मिलाकर पतली स्लरी तैयार करें। हर रोल को पहले मैदा स्लरी में डिप करें और फिर ब्रेड क्रम्ब्स या सूजी में लपेटें, जिससे वे कुरकुरे बनें।
- फिर एक कड़ाही में तेल गर्म करें, तैयार रोल को हल्की आंच पर सुनहरा होने तक फ्राई करें। जब यह फ्राई हो जाए तो रोल को टिशू पेपर पर निकाल लें।
इसे जरूर पढ़ें- बेहद कम समय में बन जाते हैं ये रोल्स, जानिए रेसिपी
- ऊपर से चाट मसाला डालें और हरी या लाल चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें। बस आपका हो गया काम। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए मायो का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।