झटपट तैयार करें राजस्थानी साबुत प्याज की सब्जी, 2 की जगह 4 रोटी खाएंगे लोग

अगर आपको डिनर बोरिंग लगने लगा है, तो आप इसमें राजस्थानी तड़का लगा सकते हैं, क्योंकि आज हम आपको साबुत प्याज की सब्जी लेकर आए हैं जिसे कुछ ही मिनट में तैयार किया जा सकता है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-06-21, 11:23 IST
how to make sabut pyaz ki sabzi

जयपुर से लेकर उदयपुर तक राजस्थान में बहुत कुछ ऐसा है जो एक बार देखने के बाद जिंदगी भर याद रहता है, ऐसे ही राजस्थान के कुछ पकवान ऐसे हैं जिन्हें जिंदगी में एक बार जरूर टेस्ट करना चाहिए। पर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि सिर्फ राजस्थान जाकर ही व्यंजनों का लुत्फ उठाया जा सकता है। आप घर पर भी राजस्थानी व्यंजन तैयार कर सकते हैं। 

जी हां,अगर आपको राजस्थानी खाने की तलब हो रही है, तो साबुत प्याज की मसालेदार सब्जी बनाएं। बता दें कि इसे कटी हुई प्याज से नहीं बल्कि साबुत प्याज से तैयार किया जाता है, जिसमें कई तरह से मसाले डाले जाते हैं। आप भी कुछ ही मिनट में साबुत प्याज की सब्जी तैयार कर सकते हैं। बस आपको ये स्टेप्स फॉलो करना होंगे।  

राजस्थानी साबुत प्याज की सब्जी Recipe Card

घर पर झटपट तैयार करें राजस्थानी साबुत प्याज की सब्जी।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • प्याज- 500 ग्राम (छोटे-छोटे)
  • टमाटर- 3
  • लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच
  • हरी मिर्च- 4 (कटी हुई)
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • जीरा पाउडर- 1 चम्मच
  • तेल- आधा कप
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया- 2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • दही- 1 कप

Step

  1. Step 1:

    सारी प्याज को छील लें और बीच में चीरा लगा दें।

  2. Step 2:

    टमाटर को धोकर छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें और आधा कप पानी डालकर ग्रेवी बना लें।

  3. Step 3:

    एक कढ़ाही में तेल और जीरा पाउडर डालकर तड़का लगाएं।

  4. Step 4:

    फिर प्याज और सभी मसाले डालकर पकने के लिए छोड़ दें।

  5. Step 5:

    जब तेल ऊपर आने लगे, तो दही डाल दें और 5 मिनट तक पकाएं।

  6. Step 6:

    फिर ऊपर से हरा धनिया डालकर 5 मिनट तक ढककर रख दें।

  7. Step 7:

    बस आपकी राजस्थानी साबुत प्याज की सब्जी तैयार है।

विधि 

onion recipes in hindi

  • साबुत प्याज की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले सारी प्याज को छील लें और बीच में चीरा लगा दें। ऐसा करने से प्याज अंदर से सूखी नहीं निकलेंगी। 
  • इसके बाद टमाटर को धोकर छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें और आधा कप पानी डालकर ग्रेवी बना लें। 

इसे जरूर पढ़ें-  Easy Recipe: घर में बाजार जैसी टेस्टी प्याज की डिप कैसे बनाएं

  • ग्रेवी बनाने के बाद एक कढ़ाही को गर्म करने के लिए रखें और फिर आधा कप तेल और 1 चम्मच जीरा पाउडर तड़का लगाएं। अगर आप चाहें तो साबुत जीरा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • अब इसमें 1 चम्मच लहसुन का पेस्ट, 1 चम्मच अदरक का पेस्ट और 4 कटी हुई हरी मिर्च डालकर लगातार चलाते रहें। इस दौरान प्याज को भी डाल देंगे, ताकि यह अच्छी तरह से भुन जाए।
  • फिर टमाटर की प्यूरी,  1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह से पका लें, ताकि मसालों की बदबू निकल जाए। 

इसे जरूर पढ़ें-  प्याज की मदद से बनाएं यह डिलिशियस स्नैक्स

  • जब ग्रेवी के तेल ऊपर आने लगे, तो 1 कप दही डाल दें और 5 मिनट तक पकाएं। फिर ऊपर से हरा धनिया डालकर 5 मिनट तक ढककर रख दें। 
  • अब चेक करें कि प्याज (जोधपुर के फेमस फूड्स) पक गई हैं या नहीं, अगर प्याज पक गई हैं तो गैस बंद कर दें और गर्मा-गर्म सर्व करें।

Image Credit- (@Shutterstock) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।