Rajasthani Food: बिना चूल्हे के कैसे बनाएं राजस्थान की फेमस दाल बाटी चूरमा? ये 2 तरीके आएंगे काम

हमारे यहां भारत में हर राज्य की अपनी एक अलग खासियत है। कुछ अपने ऐतिहासिक महलों के लिए फेमस है, तो कुछ राज्य ऐसे हैं जो अपने खानपान के लिए पूरी दुनिया में अपनी पहचान रखते हैं। खाने की बात जब भी होती है तो पंजाब और राजस्थान का नाम जरूर लिया जाता है। पंजाब में जहां छोले कुल्चे, सरसों का साग और मक्के की रोटी खूब खाए जाते हैं, वहीं राजस्थान का दाल बाटी चूरमा खूब पसंद किया जाता है। अब तो लोग घरों में भी ये डिशेज बनाने लगे हैं।
ऐसे में अगर आप घर पर दाल बाटी चूरमा बनाना चाहती हैं तो इसके लिए जरूरी नहीं कि आपको अलग से चूल्हा या अंगीठी जलाना ही पड़े। आप घर पर कई तरीकों से दाल-बाटी और चूरमा बना सकती हैं। हम आपको अपने इस लेख में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1779344284817.jpg)
एयर फ्रायर और कुकर वाला तरीका आएगा काम
अगर आपके घर में इलेक्ट्रिक केटल या एयर फ्रायर है, तो भी आप दाल-बाटी और चूरमा आसानी से बना सकती हैं। इसके लिए पहले मिक्स दाल को दो से तीन घंटों के लिए भिगो दें। अब इलेक्ट्रिक केटल में पानी डालकर उसमें दाल, नमक, हल्दी, घिसा हुआ लहसुन और अदरक डालकर पका लें। बीच-बीच में चेक करते रहें। जब दाल बन जाए तो आप उसमें थोड़ा सा घी और रेडीमेड तड़का मसाला डाल सकती हैं।
बाटी ऐसे तैयार करें
बाटी के लिए आप आटा, सूजी, नमक, अजवाइन और थोड़ा सा घी मिलाकर हार्ड आटा गूंथ लें। अब छोटी-छोटी बाटी बनाकर आप एयर फ्रायर में पका सकती हैं। इसके लिए आप 180 तक का टेंपरेचर सेट कर सकती हैं। बीच-बीच में पलटती भी रहें ताकि ये पूरी तरह से कुक हो जाएं।
यह भी पढ़ें- क्या 1300 साल पहले हुआ था दाल-बाटी चूरमा का आविष्कार? जानिए इसकी रोचक कहानी
चूरमा कैसे बनाएं?
अब चूरमा बनाने के लिए आप कुछ बाटियों को तोड़कर उसमें पिसी हुई चीनी और घी मिला दें। चाहें तो इलायची पाउडर भी डाल सकती हैं। आपका चूरमा तैयार हो जाएगा।
तो इस पहले तरीके से आपका बिना चूल्हे के भी दाल-बाटी और चूरमा तैयार हो गया।
-1779344317982.jpg)
कुकर में बनाएं बाटी
आप चाहें तो पहले कुकर में ऊपर बताए गए इंग्रेडिएंट्स और विधि से ही दाल पका लें और उसमें तड़का लगा दें। अब आटी के लिए आप प्री हीट कड़ाही में स्टैंड रखें और उसपर बाटी के गोले रख दें। ऊपर से आप उस पर थोड़ा सा घी भी लगा सकती हैं। अब इसे ढक कर पका लें। बीच-बीच में इसे उलटते-पलटते भी रहें। अब चूरमा को आप ऊपर बताए गए तरीके से बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- बिहार की शान हैं ये 5 तरह की कढ़ी, खाने का मजा कर देती हैं दोगुना; एक बार चखेंगी तो भूल नहीं पाएंगी स्वाद
इन बातों का रखें ध्यान
- इलेक्ट्रिक केतली में बहुत गाढ़ी दाल न बनाएं, वरना नीचे चिपक सकती है।
- एयर फ्रायर में बाटी डालते समय थोड़ा गैप रखें।
- चूरमा के लिए बाटी पूरी तरह ठंडी होने के बाद ही तोड़ें।
यह भी पढ़ें- बैंगन के कीड़ों से हैं परेशान? बाहर निकालने के लिए गुनगुने पानी में मिलाएं ये 2 मसाले
तो अगर आप भी बिना चूल्हे और अंगीठी के दाल-बाटी और चूरमा बनाना चाहती हैं तो आप ऊपर बताए गए तरीकों से बना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।