Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:21 PM IST

बैंगन के कीड़ों से हैं परेशान? बाहर निकालने के लिए गुनगुने पानी में मिलाएं ये 2 मसाले

बैंगन में छिपे कीड़ों को निकालने के लिए हल्दी और नमक वाले गुनगुने पानी का उपयोग करें। यह तरीका कीड़ों को तुरंत बाहर निकाल देता है और बैंगन को साफ करता है।
Updated:- 2026-05-04, 16:07 IST
image

बैंगन की सब्जी स्वाद में जितनी अच्छी होती है, इसे बनाने से पहले कीड़ों की सफाई करना उतना ही बड़ा काम लगता है। बता दें कि बैंगन के अंदर बारीक इल्लियां छुपी होती हैं, जो बाहर से दिखाई नहीं देतीं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो रसोई में मौजूद दो खास मसाले आपकी इस मुश्किल को मिनटों में हल कर सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बैंगन के कीड़ों को दूर करने के लिए क्या करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

बैंगन के कीड़े

बैंगन में कीड़े या इल्लियां होना बेहद ही आम बात है, लेकिन ये सेहत के लिए बेहद ही नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। ये कीड़े इतने तेज होते हैं कि सब्जी के अंदर ही अपना घर बना लेते हैं।

1 - 2026-05-04T160148.156

ऐसे में जो लोग बैंगन खरीदते हैं उन्हें बाहर से सब्जी बिल्कुल ताजा और साफ नजर आती है, लेकिन काटते समय अंदर काले छेद या कीड़े मिलते हैं। कई बार ये इतने छोटे होते हैं कि आंखों से भी नहीं दिखते, इसलिए इन्हें निकालने के लिए कुछ हैक्स आपके काम आ सकते हैं। 

बैंगन के कीड़े कैसे निकालें?

  • सबसे पहले आप अपने पास हल्दी और नमक को रखें, जो नेचुरल कीटाणुनाशक हैं।
  • अब एक गहरे बर्तन में हल्का गुनगुना पानी लें और उसमें एक चम्मच नमक और आधा चम्मच हल्दी मिला दें।
  • बैंगन को पकाने से पहले उसमें दो या चार बड़े कट लगाएं ताकि पानी अंदर तक जा सके।

2 - 2026-05-04T160156.344

इन कटे हुए टुकड़ों को हल्दी-नमक वाले पानी में 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। मसालों के असर से छुपे हुए कीड़े तुरंत बाहर निकल आएंगे और बैंगन पूरी तरह साफ हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें - Kitchen Hacks: बैंगन की कड़वाहट ने बिगाड़ दिया है स्वाद, ताे आजमाएं शेफ पंकज भदौरिया का ये सीक्रेट तरीका

इन बातों का रखें ख्याल

हमेशा चमकदार और बिना छेद वाले बैंगन को ही मार्केट से खरीदें। अगर छिलके पर एक भी काला छोटा छेद दिखे, तो उसे न लें क्योंकि वह कीड़े के अंदर जाने का रास्ता हो सकता है।

अगर बैंगन वजन में हल्का है तो हो सकता है कि उसे अंदर से कीड़ों ने खोखला कर दिया है।

इसे भी पढ़ें - Kitchen Hacks: कैसे खरीदें बिना बीज वाला बैंगन? बाजार जाने से पहले जान लें ये काम की ट्रिक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।