नागालैंड फेमस पम्पकिन ओमबाल बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी

आपने धनिया से लेकर पुदीने तक की चटनी खाई होगी। लेकिन आज हम आपको नागालैंड स्टाइल चटनी बनाना सीखाएंगे। इसे पम्पकिन ओमबाल कहते हैं। यह चटनी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है और आप इसे परांठे और पुलाव जैसी चीजों के साथ खा सकते हैं। साथ ही यह चटनी खट्टी-मीठी होती है, जो इसके स्वाद को दोगुना कर देती है। तो चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है।
विधि
- नागालैंड स्टाइल पम्पकिन ओमबाल बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें इमली के साथ 1/2 कप पानी मिला लें। अब इस मिश्रण को माइक्रोवेव में 30-40 सेकंड के लिए रख दें। इससे इमली का पेस्ट बन जाएगा।
- अगर आपके पास माइक्रोवेव नहीं है तो आप इसे गैस पर भी बना सकती हैं। इसके लिए आपको एक पैन या बाउल चाहिए होगा। इसके बाद पैन में 1/2 कपऔर इमली डालकर इसे अच्छे से उबाल लें। जब यह उबल जाए, इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए साइड में रख दें और बाद में इसे मिक्सी में पीस लें।
- अब इस मिश्रण को छानकर एक बाउल में अलग रख दें। अब कद्दू को अच्छे से धो लें और फिर इसके बीज भी निकाल लें। बीज निकाले के बाद कद्दू को छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें।
- अब प्रेशर कुकर मे कद्दू के साथ इमली का पानी डाल कर इसे कम से कम दो सीटी देकर उबाल लें। जब कद्दू उबल जाए तब इसे अच्छे से मैश कर लें।
- आप चाहें तो मैश करने के लिए वेजिटेबल मैशर का इस्तेमाल कर सकती हैं। या इसे अपने हाथों से भी मैश कर सकती हैं।
- अब एक पैन में तेल डालें और उसे गरम होने के लिए गैस पर रख दें।
पम्पकिन ओमबाल रेसिपी Recipe Card
आज हम आपको पम्पकिन ओमबाल रेसिपी बनाना सीखाएंगे। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए।
Ingredients
- 250 ग्राम कद्दू
- इमली
- 1 चम्मच तेल
- 1 चम्मच राई
- 10-12 सूखी लाल मिर्च
- नमक स्वाद अनुसार
- गुड़
- नींबू
Step
- Step 1:
एक बाउल में इमली और 1/2 कप पानी को 30-40 सेकंड तक माइक्रोवेव करें।
- Step 2:
फिर कद्दू को धो लें और उसके बीज निकालर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- Step 3:
इसके बाद कद्दू को इमली के पानी के साथ प्रेशर कुकर में दो सीटी आने तक पका लें।
- Step 4:
फिर कद्दू को मैशर की मदद से अच्छे से मैश कर लें।
- Step 5:
इसके बाद एक पैन में तेल गरम करके उसमें राई और सूखी मिर्च डालें।
- Step 6:
फिर इसमें कद्दू , किशमिश और नमक डाल लें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
- Step 7:
इसके बाद आखिर में इसमें गुड़ डालें और करीब दो मिनट तक इसे पकने दें।
- Step 8:
लीजिए तैयार है आपका पम्पकिन ओमबाल।
- Step 9:
इस मीठे और खट्टे पम्पकिन ओमबाल को परांठे या पुलाव के साथ गरमा-गरम परोसें।
- Step 10:
उम्मीद है कि आपको हमारी ये रेसिपी पंसद आयी होगी। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
इसे भी पढ़ें:रेस्टोरेंट स्टाइल में बनेगी मशरूम मटर मसाला, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
- जब तेल गरम होने लगे, उसके बाद इसमें राई और सूखी मिर्च डालें। आप चाहें तो राई की जगह सरसों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- जब यह पक जाए तब इसमें कद्दू , किशमिश और नमक डाल लें। अब इन सारी चीजों को अच्छे से मिला लें। इसके बाद आखिर में इसमें गुड़ डालें।
- आप गुड़ का इस्तेमाल अपनी पसंद अनुसार कर सकती हैं। अगर आप चाहती हैं कि इसमें गुड़ के टुकड़े आपके मुंह में आने चाहिए तो आपको केवल गुड़ को तोड़कर डालना चाहिए। वरना आप चाहें तो बाजार से गुड़ का सिरप भी खरीद सकती हैं। इसके बाद ऊपर से इसमें नींबू निचोड़ लें।
- लीजिए तैयार है आपका पम्पकिन ओमबाल।
- इसे करीब 1-2 मिनट तक पकने दें। इस मीठे और खट्टे पम्पकिन ओमबालको परांठे या पुलाव के साथ गरमा-गरम परोसें।
Image Credit: google.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।