रेस्टोरेंट स्टाइल में बनेगी मशरूम मटर मसाला, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

सर्दियों के मौसम में घर पर मशरूम और मटर की सब्जी ना बने तो कुछ अधूरा सा लगता है। दरअसल, मशरूम विंटर्स में बड़ी आसानी से मार्केट में मिल जाता है, जिससे आप इसे सर्दी भर जब मन करे तब मंगवा कर बना सकती हैं। वैसे मटर मशरूम की सब्जी बेहद स्वादिष्ट होती है और घर में सभी इसे बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। यही नहीं, ये डिश झटपट तैयार भी हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी रेस्टोरेंट स्टाइल में घर पर मशरूम मटर मसाला बनाना चाहती हैं तो इस आर्टिकल में बताए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करिए।
मशरूम मटर मसाला Recipe Card
घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल में मशरूम मटर मसाला बनाने लिए बताए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करिए।
Ingredients
- टमाटर- चार मीडियम साइज़
- प्याज- दो मीडियम साइज़
- नमक- स्वादानुसार
- हल्दी- दो चम्मच
- धनिया पाउडर- एक चम्मच
- गर्म मसाला- आधी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच
- मशरूम- 200 ग्राम
- हरी मटर- 1 कटोरी
- लहसुन- 10 से 12 कलिया
- अदरक- एक इंच
- तेल
- हरी मिर्च- दो
Step
- Step 1:
मटर और मशरूम हो अच्छे से साफ़ करने लिए गर्म पानी में इसे उबाल लीजिए।
- Step 2:
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके इसमें प्याज, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च और लहसुन को पांच मिनट तक के लिए भून लीजिए।
- Step 3:
आप टमाटर को जल्दी गलाने के लिए इसमें थोड़ा सा नमक डाल दीजिए।
- Step 4:
पांच मिनट बाद आप दोबारा इसे देखेंगी तो टमाटर गल चुके होंगे और बाकी चीजें भी नर्म हो गई होंगी।
- Step 5:
मिक्सचर जब ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सी में पीस लीजिए।
- Step 6:
अब एक कड़ाही गर्म कर उसमें तेल गर्म करिए।
- Step 7:
तेल गर्म होते ही इसमें जीरा डालिए।
- Step 8:
अब जो टमाटर-प्याज की प्यूरी आपने पीसी है उसे इसमें डालिए।
- Step 9:
साथ में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक इसमें डाल दीजिए।
- Step 10:
इस पेस्ट को आपको तब तक पकाना है जब तक ये तेल न छोड़ने लग जाए।
- Step 11:
जब कड़ाही में आपको तेल दिखने लगे तब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर इसे चलाती रहिये।
- Step 12:
अब इसमें आप मशरूम और मटर डालिए और पांच से सात मिनट के लिए इसे पकने दीजिए।
- Step 13:
अब ऊपर से इसपर गर्म मसाला और हरी धनिया के बारीक कटे पत्ते डाल दीजिए और एक बार चला दीजिए।
- Step 14:
लीजिए आपकी गर्मागर्म मशरूम मटर मसाला की रेसिपी तैयार है।
बनाने का तरीका
- एक पैन में दो कप पानी डालकर और पानी गर्म हो जाने पर इसमें मटर को उबाल लीजिए।
- फिर दोबारा पानी गर्म कर इसमें नमक और हल्दी डालें। इस पानी में आपको मशरूम को चार हिस्सों में काटकर डालना है। अब मशरूम को इसमें ब्लांच करें।
- ब्लांच करने के बाद इसे पानी से निकालकर किनारे रख दीजिए।
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके इसमें दो मीडियम साइज़ के प्याज, चार मीडियम साइज़ के टमाटर, एक इंच अदरक, दो हरी मिर्च और 10 से 12 लहसुन की कलियों को पांच मिनट तक के लिए भून लीजिए।
- आप टमाटर को जल्दी गलाने के लिए इसमें थोड़ा सा नमक डाल दीजिए।
- जब पांच मिनट बाद आप दोबारा इसे देखेंगी तो टमाटर गल चुके होंगे और बाकी चीजें भी नर्म हो गई होंगी। अब इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए।
- मिक्सचर जब ठंडा हो जाए तो इसे मिक्सी में पीस लीजिए।
- अब एक कड़ाही गर्म कर उसमें तेल गर्म करिए। तेल गर्म होते ही इसमें जीरा डालिए। अब जो टमाटर-प्याज की प्यूरी आपने पीसी है उसे इसमें डालिए। साथ में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक इसमें डाल दीजिए।
- इस पेस्ट को आपको तब तक पकाना है जब तक ये तेल न छोड़ने लग जाए।
- जब कड़ाही में आपको तेल दिखने लगे तब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर इसे चलाती रहिये। पानी आपको उतना ही डालना है जितनी गाढ़ी ग्रेवी आपको चाहिए। अगर ज्यादा ग्रेवी चाहिए तो पानी ज्यादा डालिए और अगर थिक ग्रेवी चाहिए तो पानी का इस्तेमाल कम करें।
- अब इसमें आप मशरूम और मटर डालिए और पांच से सात मिनट के लिए इसे पकने दीजिए।
- अब ऊपर से इसपर गर्म मसाला और हरी धनिया के बारीक कटे पत्ते डाल दीजिए और एक बार चला दीजिए।
- लीजिए आपकी गर्मागर्म मशरूम मटर मसाला की रेसिपी रेडी है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।