नॉनवेज बनाने का सोच रही हैं तो घर पर बनाएं पॉपकॉर्न चिकन, जानें रेसिपी

अगर आपको नॉनवेज पसंद है, तो इस बार घर पर ही बनाएं क्रिस्पी और मसालेदार पॉपकॉर्न चिकन और भूल जाए रेस्टोरेंट को। जानें इसकी आसान रेसिपी।

Popcorn Chicken Easy Recipe tips

अगर आपको नॉनवेज पसंद है तो आप कई अलग-अलग तरह की डिश घर पर बना सकती हैं। अगर आप कोई नई नॉनवेज रेसिपी ढूंढ रही हैं तो आज हम आपतो बताते हैं पॉपकॉर्न चिकन के बारे में। कई नॉन वेजिटेरियन डिशेज को बनाने में बहुत समय लगता है, लेकिन ये डिश आसानी से तैयार हो जाती है। अगर आपको क्रिस्पी और चटपटा नॉनवेज पसंद हैं तो पॉपकॉर्न चिकन आपके लिए बेस्ट डिश है। वैसे पॉपकॉर्न चिकन आपको हर जगह मिल जाता है लेकिन, घर पर बना के खाने में जो मज़ा है वो किसी होटल या रेस्टोरेंट में नहीं है। आपको इसे बनाने के लिए कौन से मसाले और सामग्री चाहिए और इसे कैसे बनाना है ये अच्छे से नोट कर लेना चाहिए। तो चलिए जानते हैं रेसिपी के बारे में।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

पॉपकॉर्न चिकन Recipe Card

इस आसान विधि की सहायता से आप भी बनाएं टेस्टी पॉपकॉर्न चिकन।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :30 min
  • Preparation Time : 25 min
  • Cooking Time : 20 min
  • Servings : 3
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Snacks
  • Calories: 250
  • Cuisine: Indian
  • Author: Sahitya Maurya

सामग्री

  • चिकन- 500 ग्राम
  • अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच
  • लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच
  • अंडा-1
  • लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
  • गरम मसाला-1/2 चम्मच
  • धनिया पत्ता-1 चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • जीरा-1/2 चम्मच
  • हल्दी-1 चम्मच
  • तेल-1 कप
  • नींबू रस- 1/2 चम्मच
  • ब्रेड का चूरा-1/2 कप
  • काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
  • मक्के का आटा-2 चम्मच
  • चाट मसाला-1 चम्मच

विधि

  • Step 1 :

    पॉपकॉर्न चिकन बनाने से पहले चिकन को आप अच्छे से साफ कर के अगल रख दीजिए।

  • Step 2 :

    अब एक बर्तन में सभी मसाले को मिलकर पेस्ट बना लीजिए।

  • Step 3 :

    इसे बाद आप अंडा, ब्रेड चूरा और मक्के के आटे को मिलाकर अच्छे से फेट लीजिए।

  • Step 4 :

    अब मिक्स किए हुए मसाले को अंडे के बैटर में मिलाकर कुछ देर अलग रख लीजिए।

  • Step 5 :

    इसे बाद एक कढ़ाई में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो चिकन को मिश्रण किए हुए मसाले में भिगों कर तेल में डालें।

  • Step 6 :

    इसे ब्राउन और कुरकुरे होने तक अच्छे से तल लीजिए।

  • Step 7 :

    अब इसे किसी प्लेट में निकाल लीजिए और इसके ऊपर से चाट मसाला डालिए।

  • Step 8 :

    टेस्टी और लाजवाब पॉपकॉर्न चिकन सर्व करने के लिए तैयार है। इसे आप अपनी पसंदीदा चटनी के साथ भी सर्व कर सकती है।