घर पर परफेक्ट लुची बनाने के लिए आटा गूंथते समय इन बातों का रखें ध्यान

भारत में कई ऐसे राज्य हैं, जो अपने पारंपरिक व्यंजनों के लिए मशहूर हैं। इन्हीं राज्यों में बंगाल भी शामिल है क्योंकि बंगाल एक ऐसा राज्य है, जहां कई चीजें बड़ी शौक से खाई और बनाई जाती हैं। लेकिन इस सर्दी के मौसम में आप बंगाल की फेमस लुची बना सकती हैं। हालांकि, इसे भारत में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। जैसे आगरा मथुरा के आसपास के इलाकों में इसे लुचई नाम से पुकारा जाता है। बंगाल में यह लुची के नाम से जानी जाती है। वहां इसे आलू या सूखी सब्जियों के साथ सर्व किया जाता है। आप भी इसे घर पर आसानी से बना सकती हैं।
लेकिन अक्सर महिलाओं की ये शिकायत होती है कि लुची का आटा वह कितनी भी अच्छी तरह से गूंथ ले, लेकिन लुची कभी नरम नहीं बन पाती। अगर लुची नर्म नहीं होगी, तो खाने में मजा नहीं आएगा। इसलिए जरूरी है लुची का आटा सही तरह से गूंथा हुआ हो। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि लुची का परफेक्ट आटा कैसे गूंथ सकती हैं और आटा गूंथते वक्त आपको किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
कैसे तैयार करें लुची का आटा

- आप नॉर्मल आटा जिस तरह से गूंथती हैं, लुची का आटा भी उसी तरह से गूंथा जाता है।
- हालांकि इसे मैदे की सहायता गूंथा जाता है लेकिन रोटी के आटे जितना मुलायम नहीं होना चाहिए। लुची का आटा जितना सख्त गूंथा जाएगा उतना ही अच्छा होगा।
- लुची का आटा गूंथने (आटा गूंथने के तरीके) के लिए 1 कप गेहूं का आटा और 2 कप मैदा लें। फिर इसमें 1 छोटा घी और 1/4 छोटा चम्मच नमक डालें।
- इतना नमक डालने से आपकी लुचियांनमकीन नहीं होंगी बल्कि आटा स्मूद गुंथेगा। वहीं चीनी डालने से लुचीका रंग सफेद बना रहेगा।
आजमाएं दादी मां के टिप्स
- लुची का आटा अगर थोड़ा ज्यादा गीला हो जाए, तो उसे आप घी से या फिर रिफाइन्ड के तेल से गूंथ कर थोड़ी देर के लिए छोड़ सकती हैं।
- लुची बेलने से पहले थोड़ा-सा सूखा आटा चकले पर छिड़कें। इसके बाद हाथों में लोई को हल्के हाथों से दबाते हुए बेलें।
इसे ज़रूर पढ़ें-बनाना चाहती हैं परफेक्ट दाल का पराठा तो फॉलो करें ये सिंपल टिप्स
इन बातों का ध्यान रखें

- जब लुचीका आटा गूंथ जाए, तो आपको उसके ऊपर 1 छोटा चम्मच तेल लगाना है।
- आप तेल की जगह देसी घी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। ऐसा करने पर पूरी कुरकुरी बनती है।
- अब आप गुंथे हुए आटे को किसी प्लेट या फिर कॉटन के कपड़े से ढांक कर रख सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि कपड़ा गीला नहीं होना चाहिए।
- अब आपको आटे में 1/2 कप दूध और 1/2 कप पानी डालना है। पानी और दूध को धीरे-धीरे डाल कर आटा गूंथे।
- इस तरह आपका आटा बहुत जल्दी गुंथ जाएगा। आप अगर थोड़ी नमकीन लुचीबनाना चाहती हैं, तो नमक थोड़ा अधिक डालें, इससे लुचीका स्वाद नमकीन हो जाएगा।
- वहीं, अगर आप लुची में किसी भी चीज की स्टफिंग करना चाहती हैं तो आपको लुची का आटा थोड़ा मुलायम गूंथना चाहिए। साथ ही, हल्के गर्म पानी से गूंथा हुआ आटा अधिक मुलायम होता है और लुची भी सॉफ्ट बनती हैं क्योंकि आटा जितना अधिक सॉफ्ट होगा लुची भी अधिक फूली हुई बनेगी।
इस तरह से बेलें लुची
- लुची के आटे की पेड़े जितनी बड़ी लोइयां तैयार कर लें। लुची स्मूदली बिल जाएं इसके लिए आप हर लोई पर थोड़ा-सा तेल लगा दें।
- अब चकले और बेलन पर भी थोड़ा-सा तेल लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि लुचीबेलते वक्त रोटी और पराठे की तरह परथन नहीं लगाया जाता। (बचे हुए पराठे से बनाएं ये रेसिपी)
- ऐसा करने पर लुची लाल सिकती हैं और परथन से तेल भी खराब हो जाता है।
- लुचीको जितना हो सके गोल और पतला बेलें। पतली लुचीहल्की कुरकुरी होती हैं और फूलती भी अच्छी तरह से हैं। पहले सभी लुचियों को बेल लें और फिर उन्हें तेज गर्म तेल में सेकें।
- अगर आपको लुची तुरंत खानी है, तो उसे थोड़ा लाल कर लें। लेकिन अगर आपको लुची स्टोर करनी है, तो आपको उन्हें हल्का गुलाबी होने पर ही कढ़ाही से बाहर निकाल लेना चाहिए। ऐसा करने पर पूरी ठंडी होने पर भी मुलायम बनी रहती है।
इसे ज़रूर पढ़ें-कुट्टू की पूड़ी बनाने में होती है परेशानी तो यहां जानें कुछ आसान टिप्स
लुची बनाने की रेसिपी

सामग्री
- गेहूं का आटा- 50 ग्राम
- मैदा- 400 ग्राम
- तेल- 2 टेबल स्पून
- नमक- 3/4 चम्मच
- तेल- पूरी तलने के लिए
विधि
- लुची बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में मैदा, आटा, नमक डालें।
- आटे को 10 मिनट के लिए रेस्ट दें।
- गूंथे हुए इस आटे की लोइयां तैयार करें और लुची बेल लें।
- अगर आटा चिपके तो अपने हाथों में थोड़ा-सा घी लगा लें।
- एक कढ़ाही में घी या तेल गर्म करें और गैस की फ्लेम माध्यम या धीमी रखते हुए लुची तल लें।
- लुची तलते समय उन्हें बीच में से हिलाते रहें ताकि वह लुची अच्छी तरह से फूल जाएं। इसे दोनों तरफ से अच्छी तरह फ्राई कर लें।
- आपकी गरमा-गरम लुची तैयार है। इन्हें एक-एक करके कढ़ाही से निकालें और इनका लुत्फ उठाएं।
उम्मीद है कि आपको लुची के आटे से जुड़े यह कुकिंग हैक्स पसंद आए होंगे। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें और इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।