मलाई में मिलाएं बस ये एक चीज, 1 लीटर दूध में भी मिलेगा भरपूर घी

How much ghee from 1 litre milk: भारतीय खाने में घी का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा होता है। घी को वैसे भी गुड फैट माना जाता है और इसके हेल्थ बेनेफिट्स भी हैं। त्यौहारों का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में घर पर दूध, दही, मिठाई आदि आता ही रहता है। अगर घर में दूध बहुत आ रहा है, तो मलाई भी बहुतायत में ही जमेगी। ऐसे में आप उस मलाई का सदुपयोग कर घी बना सकती हैं।
अब आप कहेंगी कि मलाई से घी तो कई बार निकाला है, इसमें क्या नया है? आज हम आपको कुकर में घी निकालने की तकनीक बताने जा रहे हैं। इससे पहले आपने घी हमेशा कढ़ाई में बनाया होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि कुकर में दो सीटी लेने से घी कितनी आसानी से निकल जाता है? इसी के साथ, हम आपको यह भी बताएंगे कि मलाई में ऐसी कौन सी चीज मिलाई जाए जिससे घी का स्वाद भी खराब ना हो और यह ज्यादा निकले।
मलाई को बहुत देर तक फ्रिज में ना रखें
आपको सबसे पहले हम यह बता दें कि अगर मलाई 10-15 दिन से पुरानी हो जाती है, तो घी में बदबू आने लगती है। कई बार लोग हफ्तों तक घी को फ्रिज में ही रहने देते हैं जिसके कारण मलाई के ऊपरी हिस्से में एक सख्त परत जम जाती है। यह फैट लेयर घी का स्वाद और खुशबू दोनों ही बिगाड़ देती है। भले ही आपने मलाई को फ्रिज में किसी एयर टाइट डिब्बे में रखा हो, लेकिन किसी भी हालत में इसे 15 दिन से ऊपर तक स्टोर करके ना रखें।
इसे जरूर पढ़ें- Kitchen Hacks: घी को 3 तरह से करें स्टोर
प्रेशर कुकर से कैसे निकालें मलाई?
अब चलते हैं कम मेहनत में मलाई बनाने की ओर। आपको करना ये है कि प्रेशर कुकर में थोड़ा पानी लेना है और उसके बाद उसमें मलाई मिलानी है। पानी बहुत ज्यादा या बहुत कम नहीं होना चाहिए। जितनी मलाई है उसके हिसाब से वो घुल जाए ये जरूरी है। आपको कुकर का ढक्कन लगाकर सिर्फ 1 ही सीटी लेनी है। इससे ज्यादा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बाद कुकर का ढक्कन खोलकर आप उसे अच्छे से पकाएं।
मलाई में मिलाएं ये एक चीज जिससे बनेगा दानेदार घी
कुकर में मलाई पकाते समय 2 चुटकी बेकिंग सोडा या मीठा सोडा डाल दें। इसे ज्यादा नहीं इस्तेमाल करना है वर्ना घी का स्वाद बिगड़ जाएगा। इसके बाद आपको घी को चलाते हुए थोड़ा-थोड़ा करके पकाना है। घी पकाते समय आपको कुछ बूंदे पानी भी छिड़कना है। यहां एक चम्मच से ज्यादा पानी ना डालें और हम इसे इतना इसलिए कर रहे हैं ताकि घी दानेदार बने। इसे बीच-बीच में चलाती रहें वर्ना दिक्कत यह होगी कि घी दानेदार नहीं बनेगा।
मलाई से मक्खन बनाने की रेसिपी
मलाई से सिर्फ घी ही नहीं बनाया जाता, बल्कि इससे मक्खन भी निकाला जाता है। मलाई से मक्खन निकालने के लिए उसे ठीक से फेंटने की जरूरत होती है। ऐसे में कई बार लोग विस्कर या फिर कुछ लोग फूड प्रोसेसर का भी इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन अगर आपको मलाई से मक्खन निकालना है, तो आप उसके लिए एक छोटी सी ट्रिक अपनाएं। मलाई को फेंटने से पहले उसमें चुटकी भर सेंधा नमक मिला दें। ऐसा करने से मलाई को फेंटने में बहुत आसानी होगी और घी अलग होने लगेगा।
वैसे तो आप इसमें नॉर्मल नमक भी मिला सकती हैं, लेकिन इसके बाद आप इसे व्रत-उपवास में इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी। नमक भी आप एक चुटकी या ज्यादा से ज्यादा दो चुटकी मिलाएं ताकि मलाई को किसी स्वीट डिश के लिए भी इस्तेमाल किया जा सके। मलाई में नमक मिलाकर जब आप इसे फेंटना शुरू करती हैं, तो घी बहुत तेजी से निकलता है। नमक डालने से मलाई फूलने लगती है और जब नमक मिक्स करने के बाद ऐसा होने लगें, तो पानी डालें। मौसम ठंडा है तो गुनगुना पानी और गर्म है, तो आपको ठंडा पानी डालना है।
इसे जरूर पढ़ें- देसी घी को हेल्दी बनाने के लिए ये 5 चीजें मिलाएं
इसके बाद आपको इसे मिक्स करके 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ देना है। इसके बाद जैसे ही आप मलाई को फेंटने की शुरुआत करेंगी, तो मक्खन अपने आप ही निकलने लगेगा।
मक्खन से मलाई बनाने की रेसिपी
मक्खन का इस्तेमाल आप जब तक करना चाहें, तब तक करें और उसके बाद आप उसी मक्खन से घी भी बना सकती हैं। मक्खन से घी बनाने से पहले इसे पानी से थोड़ा सा धो लें। इसके बाद आप कढ़ाई में इसे डालकर पकाना शुरू करें। घर के बनाए हुए इस मक्खन से घी निकालना बहुत आसान है। मक्खन से घी बनाते समय मक्खन को पिघलाने के लिए भले ही आप तेज गैस का प्रयोग करें, लेकिन जब यह पिघल जाए, तो आप गैस का फ्लेम धीमा कर लें जिससे मक्खन से घी आसानी से निकल पाए।
चाहे आप किसी भी तरीके से घी बना रही हों, उसे छानने के लिए हमेशा महीन छलनी का ही इस्तेमाल करें।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।