घर पर आप भी दाल से बनाएं ये 3 टेस्टी चिप्स, जानें रेसिपीज

कहते हैं कि शाम की चाय के साथ कुछ टेस्टी स्नैक खाने को मिल जाए तो फिर अधिक बोलने की ज़रूरत नहीं होती है। अगर स्नैक में घर पर तैयार टेस्टी चिप्स मिल जाए तो फिर पैसे की भी बचत। वैसे चिप्स का जिक्र करते ही सभी लोग बाज़ार की तरफ खरीदने के लिए भागते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि किचन में मौजूद मूंग दाल, चना दाल या फिर मसूर दाल की मदद से भी आप टेस्टी चिप्स बना सकती हैं? अगर नहीं, तो फिर आपको भी इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम आपको एक नहीं बल्कि 3 चिप्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप दाल से बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं।
चना दाल के चिप्स

सामग्री
- चना दाल-1 कप
- सूजी-2 चम्मच
- गेहूं का आटा-2 चम्मच
- बेकिंग सोडा-1 चुटकी
- चाट मसाला-1 चम्मच
- काली मिर्च-1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- तेल-2 कप
- नमक-स्वादानुसार
- जीरा-1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- इसके लिए सबसे पहले चना दाल को लगभग 3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिए। आप चाहें तो रात में ही दाल को पानी में रख सकती हैं।
- 3 घंटे बाद चना दाल को पानी में से छानकर मिक्सर में डालें और महीन पीस लीजिए।
- अब इसमें सूजी और गेहूं के आटे को डालकर अच्छे से गूंथ लीजिए।(आलू के चिप्स)
- इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा, काली मिर्च, लाल मिर्च आदि सामग्री को भी डालकर फिर से मिश्रण को गूंथ लीजिए।
- अब इस मिश्रण में से लेकर छोटी-छोटी लोइयां बना लीजिए और बेलकर चिप्स के आकार में काट लीजिए।
- आप चाहें तो चिप्स मेकर में भी डालकर चिप्स बना सकती हैं।
- इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और चिप्स को डालकर डीप फ्राई कर लीजिए।
इसे भी पढ़ें:घर पर आप भी आसानी से सोया चाप मसाला बना सकती हैं, जानिए कैसे
मसूर दाल के चिप्स

सामग्री
- मसूर दाल-1 कप
- चाट मसाला-1 चम्मच
- गेहूं का आटा-1/2 कप
- सूजी-2 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- तेल-1 कप
- लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- बेकिंग सोडा-1 चुटकी
बनाने का तरीका
- मसूर दाल के चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले 2 लीटर पानी में दाल को डालकर लगभग 3-4 घंटे के लिए छोड़ दीजिए।
- 4 घंटे के बाद पानी में से दाल को निकाल लीजिए और मिक्सी में डालकर महीन पीस लीजिए और किसी बर्तन में निकाल लीजिए।
- अब इस पेस्ट में सूजी, गेहूं के आटे और बेकिंग सोडा को डालकर अच्छे से गूंथ लीजिए।
- इसके बाद इस मिश्रण में अन्य सामग्री को भी डालकर अच्छे से गूंथ लीजिए।(कटहल का कोरमा)
- अब मिश्रण में से लेकर लोइयां बना लीजिए और चिप्स के आकार में काट लीजिए।
- आप चाहें तो मिश्रण को चिप्स मेकर में भी डालकर चिप्स बना सकती हैं।
- इसके बाद एक कढ़ाही में तेल गर्म करके चिप्स को डीप फ्राई कर लीजिए।
इसे भी पढ़ें:लजीज हांडी मटन का स्वाद चखना है तो दिल्ली की इन जगहों पर पहुंचे
मूंग दाल के चिप्स

सामग्री
- मूंग दाल-1 कप
- लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- चाट मसाला-1 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- गेहूं का आटा-1/2 कप
- सूजी-2 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- तेल-1 कप
बनाने का तरीका
- मूंग दाल के चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को एक दिन पहले भी पानी में भिगोकर रख दीजिए।
- अगले दिन मूंग दाल को पानी में से छान लीजिए और मिक्सी में डालें और महीन पीस लीजिए।
- अब इसमें गेहूं के आटे और सूजी को डालकर अच्छे से गूंथ लीजिए।
- इसके बाद इसमें काली मिर्च, लाल मिर्च, नमक आदि सामग्री को डालकर अच्छे से मिक्स करके डो बना लीजिए।
- अब गूंथे मिश्रण में से लेकर छोटी-छोटी लोइयां बनाकर चिप्स के आकार में काट लीजिए या फिर चिप्स मेकर में डालकर चिप्स बना लीजिए।
- इसके बाद एक कढ़ाही में तेल गर्म करके चिप्स को डीप फ्राई कर लीजिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@hz,shopify)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।