Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:34 PM IST

Easy Recipe: सिर्फ 1 कप मूंगफली से बनाएं पूरे परिवार के लिए दानेदार पेड़ा, जानें आसान रेसिपी

परिवार एक साथ हो और कुछ मीठा न बनाया जाए, ऐसा हो रही नहीं सकता। ऐसे में अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं, तो हमारी बताई गई रेसिपी को जरूर ट्राई करें।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-01-31, 12:31 IST
What can be made from groundnut

मूंगफली एक ऐसी चीज है जो कई पोषक तत्वों के साथ-साथ विटामिन बी-1 युक्त होती है। इसलिए भारतीय घरों में मूंगफली को फलाहार या नाश्ते के रूप में शामिल किया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी किसी टेस्टी और लाजवाब डिश को बनाने के लिए मूंगफली का इस्तेमाल किया है। अगर नहीं, तो एक बार मूंगफली का पेड़ा जरूर ट्राई करें।

इसका पेड़ा इतना स्वादिष्ट होता है कि आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे। इसे बनाना भी बहुत आसान है, जिसे आसान रेसिपी को फॉलो करके बनाया जा सकता है और यकीन मानिए मूंगफली के पेड़े की यह रेसिपी आपको इतनी पसंद आएगी कि फिर आप अपने मेहमानों को भी ना सिर्फ प्रसाद में पेड़ें खिलाएंगी, बल्कि उन्हें पेक करके भी जरूर देंगी। 

मूंगफली का पेड़ा Recipe Card

इन ट्रिक्स से तैयार करें मूंगफली का पेड़ा।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • मूंगफली- 1 कप
  • चीनी- 100 ग्राम
  • मिल्क पाउडर- 1 कप
  • इलायची पाउडर- 1 चम्मच
  • फूड कलर- 1 चुटकी
  • नारियल- 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • देसी घी- आधा कप
  • खोया- आधा कप

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले मूंगफली के छिलके उतार लें। फिर दाने दूसरे बाउल में निकालकर रख दें।

  2. Step 2:

    इस दौरान गैस पर एक पैन रख दें और घी, मूंगफली का पाउडर डालकर भूनें।

  3. Step 3:

    इलायची पाउडर, नारियल का बूरा और चीनी डालकर चाशनी तैयार कर लें।

  4. Step 4:

    जब चीनी अच्छी तरह से पिघल जाए, तो मूंगफली का पाउडर डालकर लगातार चलाते रहें।

  5. Step 5:

    जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो गोल-गोल पेड़ा बना लें।

  6. Step 6:

    बस आपके मूंगफली के पेड़े बनकर तैयार है, जिसे सर्व किया जा सकता है।

विधि 

peanut recipes snacks in hindi

  • सबसे पहले मूंगफली के छिलके उतार लें। फिर दाने दूसरे बाउल में निकालकर रख दें। जब सारे जाने साफ हो जाएं, तो एक मिक्सर ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लें।

इसे जरूर पढ़ें- बसंत पंचमी में मां सरस्वती की पूजा करने के लिए ये पीली रेसिपीज करें शामिल

  • इस दौरान गैस पर एक पैन रख दें और घी डालकर गर्म होने दें। जब घी गर्म हो जाए तो हल्की आंच पर मूंगफली का पाउडर डालकर भूनें। जब खुशबू आने लगे तो एक प्लेट में निकाल लें।
  • अब ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर से पैन को गैस पर रखें और घी को गर्म करें। इलायची पाउडर, नारियल का बूरा और चीनी डालकर चाशनी तैयार कर लें। 

इसे जरूर पढ़ें- सीजन आउट होने से पहले जरूर ट्राई करें मेथी वड़ा की लाजवाब रेसिपी

  • जब चीनी अच्छी तरह से पिघल जाए, तो मूंगफली का पाउडर डालकर लगातार चलाते रहें। (मूंगफली से तैयार करें ये डिशेज)
  • फूड कलर और ड्राई फ्रूट्स डालकर गैस बंद कर दें और जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो गोल-गोल पेड़ा बना लें। 
  • पेड़ा बनाने के बाद ठंडा करने के लिए रख दें। बस आपके मूंगफली के पेड़े बनकर तैयार है, जिसे सर्व किया जा सकता है। 

Image Credit- (@Freepik) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।