बिना बेसन के भी बनाए जा सकते हैं क्रिस्पी पकौड़े, जानें कैसे

जब भी गर्मा-गर्म पकौड़े बनाने की बात होती है तब सबसे पहले जिस इंग्रीडिएंट की याद आती है वो होता है बेसन। बेसन की मदद से ही हर सब्जी के पकौड़े बनाए जाते हैं। एक तरह से देखा जाए तो प्याज, आलू, मिर्च, गिलकी, कटहल, बैंगन आदि सब्जियों के पकौड़े बहुत फेमस होते हैं, लेकिन उस समय का क्या किया जाए जब आपके किचन में बेसन नहीं हो और आपका मन पकौड़े खाने का करे।
बेसन के इस्तेमाल की इतनी आदत हो गई है हमें कि हम ये सोच भी नहीं सकते हैं कि बेसन के बिना पकौड़े कैसे बनाए जाते हैं। पर मैं आपको बताती हूं कि इसको लेकर भी बहुत सारे वेरिशन्स किए जा सकते हैं।
यकीनन आपने बेसन के साथ चावल का आटा मिलाने की रेसिपी भी ट्राई की होगी। यहां भी हम अपने वेरिएंट्स में चावल के आटे का इस्तेमाल करने के बारे में आपको बताएंगे।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर कैसे बनाएं 3 तरह का पिज्जा
बेसन की जगह किन इंग्रीडिएंट्स का करें इस्तेमाल?
बेसन की जगह आप बहुत सारी चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं और ये सभी वो चीज़े आसानी से किचन में उपलब्ध होती हैं।
- गेहूं का आटा- गेहूं के आटे के भजिए अगर आप बनाने जा रहे हैं तो उसके साथ 2 चम्मच चावल का आटा और 2 चम्मच सूजी भी मिलाएं।
- सूजी- सूजी का इस्तेमाल अगर आप कर रहे हैं तो 4-5 बड़े चम्मच सूजी के साथ 2 चम्मच चावल का आटा जाएगा।
- चावल का आटा- आप सिर्फ चावल के आटे का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पकौड़े बनाने में आपको 1.5 कप तक लग सकता है, लेकिन ये तेल ज्यादा एब्जॉर्ब कर सकता है।
- सिंघाड़ा आटा- अगर आप चाहें तो बेसन की जगह सिंघाड़ा आटा भी इस्तेमाल कर सकते हैं उसके लिए आपको 1 कप ही सिंघाड़ा आटा लगेगा। इस घोल को ज्यादा गीला ना करें।
- उड़द की दाल- उड़द की दाल का पेस्ट भी पकौड़े के लिए बैटर का काम कर सकता है। इसे आप अपनी कंसिस्टेंसी के हिसाब से बना सकते हैं, लेकिन ये बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा मोटा घोल नहीं होना चाहिए वर्ना पकौड़े ज्यादा तेल भी पिएंगे और साथ ही साथ वो बिल्कुल गीले हो जाएंगे।
- मूंग की दाल-मूंग की दाल के पकौड़ों के बारे में तो आपको पता ही होगा। ये अपने आप में पूरे होते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ फिलिंग्स के साथ भी इन्हें बना सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- घर पर झटपट बनाएं दही ब्रेड उपमा
ये सारे इंग्रीडिएंट्स पकौड़े के लिए बेस्ट साबित होंगे, लेकिन बेसन की जगह अगर आप इनका इस्तेमाल कर रहे हैं तो कुछ खास बातों का ख्याल भी रखना होगा, जैसे-
- आपके पकौड़े ज्यादा तेल ना पिएं इसके लिए मीडियम हाई फ्लेम में गैस रखें।
- पकौड़ों के घोल को मीडियम थिकनेस का रखें ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा घोल पकौड़े को जला भी सकता है और ज्यादा मोटा होने के कारण ऐसा भी हो सकता है कि आपके पकौड़े अंदर से ना पकें।
- किचन टिशू का इस्तेमाल हमेशा करें। न्यूजपेपर या कोई अन्य पेपर तेल आसानी से नहीं सोख पाएगा।
- पकौड़े में नमक सबसे आखिर में मिलाएं क्योंकि कई बार सब्जियां नमक मिलाने से पानी छोड़ने लगती हैं।
- आप जिस भी बाइंडिंग एजेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं उसमें हमेशा नाप-तोल कर ही इंग्रीडिएंट्स डालें।
ये सारे ट्रिक्स आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकते हैं और ऐसे में इन्हें एक बार ट्राई करना तो बनता है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।