DIY: विंटर में निखर जाएगी आपकी त्वचा, इस्तेमाल करें चावल से बने ये 3 फेस पैक्स

सर्दियों में त्वचा बेजान और डल नजर आती है। ऐसे में आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा निखरी हुई नजर आए तो चावल के आटे से बना फेस पैक इस्तेमाल करें।
Updated:- 2020-12-31, 19:16 IST
milk and rice flour face pack

विंटर में ज्यादातर लड़कियाँ फेस पैक का इस्तेमाल नहीं करना पसंद करती हैं। लड़कियों का ऐसा मानना है कि इस मौसम में त्वचा ड्राई हो जाती है, ऐसे में फेस पैक का इस्तेमाल करने से त्वचा और अधिक ड्राई हो जाएगी। हालांकि यह सही नहीं है, कई ऐसे घरेलू फेस पैक हैं जिसका इस्तेमाल कर आप अपनी त्वचा को न सिर्फ हाइड्रेट रख सकती हैं बल्कि इससे स्किन मॉइस्चराइज भी रहेगी। होममेड फेस पैक बनाने के लिए हमारे किचन में ऐसी कई चीजें उपलब्ध होती है, उन्हीं में से एक है चावल का आटा। चावल के आटे से बना ये फेस पैक त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाएगा, इसके अलावा रंगत भी निखर जाएगी।

चावल का आटा और एग

winter skin care homemade tips

मुंहासे या दाग-धब्बों से निजात पाने के लिए चावल के आटे का उपयोग करना बहुत प्रभावी होता है। सर्दियों में त्वचा ड्राई न हो इसके लिए आप फेस पैक में ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं। ग्लिसरीन न सिर्फ त्वचा को हाइड्रेट करती है बल्कि मॉइस्चराइज भी रखती है। इसके अलावा फेस पैक में अंडे का इस्तेमाल करने से मुँहासों की समस्या से राहत पा सकती हैं। इस फेस पैक के उपयोग से त्वचा निखरी हुई नजर आएगी। जानिए क्या है बनाने का तरीका।

ऐसे बनाएं फेस पैक

  • एक चम्मच चावल के आटे में एक एग व्हाइट और दो से तीन बूंद ग्लिसरीन मिक्स कर दीजिए।
  • सभी मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर पेस्ट बना लें और इसे अपने चेहरे पर करीबन 20 मिनट तक लगा के रखें।
  • 20 मिनट बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से साफ कर लें। अगर आपकी त्वचा ऑयली है दो हफ्ते में इसे दो बार जरूर लगाएं।

इसे भी पढ़ें: Winter Wedding: शादी के लिए मेकअप आर्टिस्ट सेलेक्ट करते समय ध्यान रखें ये बातें

चावल का आटा और केसर

winter face pack

सर्दियों में ज्यादातर लोग धूप में वक्त बिताना पसंद करते हैं, लेकिन इससे त्वचा टैन हो जाती है। बता दें कि सूरज के बहुत ज्यादा संपर्क में आने से पैच या फिर डार्क कॉम्प्लेक्शन हो जाता है।डेड स्किन और काली त्वचा से राहत पाने के लिए हम कई ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में आप चावल के आटे का बना फेस पैक का उपयोग कर सकती हैं।

फेस पैक बनाने का तरीका

  • दो चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच दूध और 3-4 केसर स्ट्रैंड को मिक्स कर करीबन 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें। बेहतर परिणाम पाने के लिए इस फेस पैक को हफ्ते में तीन बार लगाएं।

इसे भी पढ़ें:  DIY: 'सॉल्ट बाथ' करेगा आपकी दिनभर की थकान दूर, जानें इसे बनाने का तरीका

चावल का आटा और हल्दी

winter skin care articles

डल और ड्राई स्किन के लिए ये फेस पैक काफी प्रभावी माना जाता है। चावल के आटे में हल्दी और क्रीम को मिक्स कर फेस पैक का इस्तेमाल करने से त्वचा सर्दियों में खिली-खिली नजर आएगी। हल्दी एक नेचुरल एंटीसेप्टिक है और त्वचा को गंदगी से दूर रखने में मदद भी करती है, जबकि क्रीम स्किन को हाइड्रेट रखती है ताकी यह सॉफ्ट बनी रहे।

 

इस तरह बनाएं फेस पैक

  • एक चम्मच चावल के आटे में एक चम्मच फ्रेश क्रीम और एक चुटकी हल्दी पाउडर मिक्स कर दीजिए।
  • इन सभी इंग्रेडिएंट्स को अच्छी तरह मिक्स कर पेस्ट बना लें और इसे अपने चेहरे और गर्दन के हिस्से पर लगाएं।
  • फेस पैक लगाने के बाद 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर इसे ठंडे पानी से साफ कर लें।

 

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही ऐसे ही और भी ब्‍यूटी हैक्‍स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिदंगी। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।