सब्जी का स्वाद और बढ़ा देगा प्याज का पाउडर, ऐसे करें तैयार

प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसके बिना खाने में स्वाद नहीं आता। प्याज तड़का लगाने, ग्रेवी बनाने और सलाद के तौर पर खाई जाती है। हालांकि, यह सिर्फ भोजन के स्वाद को ही नहीं बढ़ाने का काम नहीं करती है बल्कि त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने से लेकर कई बीमारियों को भी दूर करने में इस्तेमाल की जाती है।
यही वजह है कि मार्केट में प्याज का रस, प्याज का पाउडर मिलता है। इन चीज़ों का इस्तेमाल बालों या ब्यूटी ट्रीटमेंट में ज्यादा किया जाता है। मगर क्या आपको पता है कि प्याज का पाउडर सब्जी का स्वाद भी बढ़ाने का काम करता है। आप भी इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि इन आसान स्टेप्स से घर पर बनाएं।
प्याज का पाउडर Recipe Card
इन तरह से तैयार करें प्याज का पाउडर।
Ingredients
- 4- प्याज (कटी हुई)
- 1- ट्रे
- 1- चाकू
- नमक- स्वादानुसार
Step
- Step 1:
प्याज का पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले 4 प्याज को छीलकर अच्छी तरह से धो लें।
- Step 2:
अब प्याज के स्लाइस को एक ट्रे में फैलाएं और कुछ दिनों के लिए तेज धूप में रख दें।
- Step 3:
जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो इसे पीसकर बारीक पाउडर बना दें।
- Step 4:
पाउडर को एक एयरटाइट कंटेनर में रखें और जरूरत के हिसाब से इसका इस्तेमाल करें।
विधि

- प्याज का पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले 4 प्याज को छीलकर अच्छी तरह से धो लें। (प्याज के छिलकों का यूं करें इस्तेमाल)
- फिर प्याज को अच्छी तरह से साफ करें और लंबे और पतले टुकड़ों में काट लें। अगर आप चाहें तो गोल-गोल प्याज को भी काट सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- घर में नहीं है कोई सब्जी तो बनाएं भरवा प्याज करी, जानें इसकी रेसिपी
- अब प्याज के स्लाइस को एक ट्रे में फैला रखें और इसे सूखने के लिए कुछ दिनों के लिए तेज धूप में रख दें।
- इसे तब तक रखें जब तक कि प्याज पूरी तरह से सूख न जाए। इसके लिए आपको कुछ दिनों इस्तेमाल करना होगा।
- जब यह पूरी तरह से सूख जाए तो इसे पीसकर बारीक पाउडर बना दें। पीसने के बाद नमक अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- पाउडर को एक एयरटाइट कंटेनर में रखें (नॉर्मल कंटेनर को बनाएं एयरटाइट) और जरूरत के हिसाब से इसका इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें- सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें प्याज के अप्पे, जानें आसान रेसिपी
- अगर आप खाने में ऊपर से डाल रही हैं, तो बेहतर होगा कि एक चम्मच का इस्तेमाल करें।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।