तेल की एक बूंद के बिना तलें क्रिस्पी पकौड़े, स्वाद में नहीं रहेगी कोई कमी

पकौड़े का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। स्नैक्स खाने के लिए वैसे भी कभी दिन या मौसम नहीं देखा जाता है। बस आपकी इच्छा और चाय का प्याला साथ होना चाहिए। पकौड़े इतना बढ़िया स्नैक्स हैं कि ये मिनटों में तैयार हो जाते हैं। बस बेसन में मसाले डालकर घोल तैयार करो और सब्जियों को बेसन भिगोकर तल लो।
पकौड़े डीप फ्राइड होते हैं। एक बार इन्हें खाना अच्छा लगा सकता है, लेकिन बार-बार इनका सेवन स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है। बाजार में बने पकौड़े तो कई बार एक ही तेल में तले जाते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना तेल के भी पकौड़े बनाए जा सकते हैं? जी हां, यह सच है! बिना तेल के पकौड़े भी उतने ही कुरकुरे और स्वादिष्ट हो सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ट्रिक्स बताएंगे, जिनसे आप स्वाद और कुरकुरापन बनाए रखते हुए बिना तेल के पकौड़े बना सकते हैं।
1. एयर फ्रायर में बनाएं कुरकुरे पकौड़े

एयर फ्रायर एक बेहतरीन किचन एप्लायंस है, जो बिना तेल के पकौड़े बनाने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें हीट समान रूप से ड्रिस्टिब्यूट होती है और इंग्रीडिएंट्स को पकाती है।
कैसे बनाएं?
- बेसन, चावल का आटा, और मनपसंद सब्ज़ियां मिलाकर पकौड़े का बैटर तैयार करें।
- एयर फ्रायर को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें।
- तैयार बैटर को छोटे-छोटे भागों में एयर फ्रायर की टोकरी में रखें।
- इसे 15-20 मिनट तक बेक करें, जब तक कि ये गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी न हो जाएं।
- इन्हें गरमा-गरम चटनी के साथ सर्व करें।
इसे भी पढ़ें: क्या आपको पता है पकोड़े के बैटर में सूजी डालने से क्या होता है? जानें आसान कुकिंग हैक्स
2. भाप में पकाकर बनाएं हेल्दी पकौड़े
अगर आप पूरी तरह से ऑयल-फ्री ऑप्शन चाहते हैं, तो भाप में पकाए गए पकौड़े भी एक अच्छा विकल्प हैं। यह न सिर्फ हेल्दी होता है बल्कि पचाने में भी आसान होता है।
कैसे बनाएं?
- पकौड़े के लिए बेसन, सूजी और मनपसंद सब्ज़ियों का मिश्रण तैयार करें।
- बैटर को इडली के सांचे या किसी प्लेट में डालें।
- 10-15 मिनट तक स्टीमर में पकाएं।
- जब यह अच्छी तरह से पक जाए तो इसे टोस्टर या ओवन में हल्का सा ब्राउन कर लें ताकि कुरकुरापन आ जाए।
3. ओवन में बेक करें पकौड़े

ओवन का उपयोग करके भी आप बिना तेल के पकौड़े तैयार कर सकते हैं। यह तरीका बेहद आसान और सुविधाजनक होता है।
कैसे बनाएं?
- पकौड़े का मिश्रण तैयार करें और हल्का गाढ़ा रखें।
- एक बेकिंग ट्रे लें और उस पर सिलिकॉन शीट या बटर पेपर बिछाएं।
- बैटर को छोटे-छोटे हिस्सों में ट्रे पर रखें।
- 200 डिग्री सेल्सियस पर 20-25 मिनट के लिए बेक करें, जब तक कि यह सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं।
- इसे टमाटर-लहसुन की चटनी के साथ सर्व करें।
4. घी में हल्का सेंककर तैयार करें पकौड़े
आप थोड़ा-सा घी का उपयोग करके भी पकौड़े बना सकते हैं। घी स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है और इसमें पकाए गए पकौड़े भी स्वादिष्ट लगते हैं।
कैसे बनाएं?
- पकौड़े के बैटर को तैयार करें।
- तवे पर थोड़ा सा घी लगाएं और पकौड़े का मिश्रण डालें।
- धीमी आंच पर दोनों तरफ से सेंकें जब तक कि वह कुरकुरे और सुनहरे न हो जाएं।
- इसे चाय या सूप के साथ परोसें।
इसे भी पढ़ें: गोभी के ये 3 टेस्टी पकौड़े घर पर बनाएं, सर्दियों में चाय का मजा होगा दोगुना
5. माइक्रोवेव में पकाकर बनाएं हेल्दी पकौड़े

माइक्रोवेव में भी आप बिना तेल के पकौड़े बना सकते हैं। यह तरीका खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो जल्दी में कुछ हल्का और हेल्दी खाना चाहते हैं।
कैसे बनाएं?
- पकौड़े का बैटर बनाएं और हल्का गाढ़ा रखें।
- माइक्रोवेव सेफ प्लेट पर बैटर को छोटे-छोटे आकार में रखें।
- 5-7 मिनट तक हाई टेंपरेचर पर माइक्रोवेव करें।
- अगर थोड़ा और क्रिस्पी चाहिए तो 2-3 मिनट और पकाएं।
- इसे धनिया-पुदीना चटनी के साथ खाएं।
अगली बार जब पकौड़े खाने का मन करे, तो इनमें से किसी भी तरीके को अपनाकर हेल्दी और स्वादिष्ट पकौड़े बनाएं। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।