बिना फ्राई करे कुछ ही मिनटों में बनाएं क्रिस्पी चकली, जानें रेसिपी

हमारा रोज शाम की चाय के साथ कुछ ना कुछ खाने का मन करता है। इसलिए हम लोग स्नैक्स में टिक्की, तो कभी चिप्स या फिर पकौड़े बना ही लेते हैं, लेकिन हर रोज तला भुना खाने से हमें काफी दिक्कत हो जाती है जैसे- वजन बढ़ने लगता है या फिर गैस की समस्या का सामना करना पड़ता है।
View this post on Instagram
लेकिन अगर हम आपसे कहें कि कुछ स्नैक्स ऐसे भी हैं, जिन्हें आप बहुत कम तेल में बना सकती हैं। जी हां, आज हम आपके लिए मराठी स्नैक चकली बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप बिना फ्राई करे तैयार किया जा सकता है, पर कैसे? तो देर किस बात की, आइए जानते हैं आसान रेसिपी।
बेक्ड क्रिस्पी चकली Recipe Card
इन आसान स्टेप्स से आप बिना तेल के क्रिस्पी चकली बना सकती हैं।
Ingredients
- 1/2 कप- गेहूं का आटा
- 2 बड़े चम्मच- मक्खन
- 1 बड़ा चम्मच- तेल
- 1 छोटा चम्मच- अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट
- 2 बड़े चम्मच- तिल
- 1 छोटा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच- हल्दी
- 1/4 छोटा चम्मच- हींग
- 1/2 छोटा चम्मच- नमक
- 1/4 छोटा चम्मच- जीरा पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच- दही
- गुगुना पानी- आटा गूंथने के लिए
Step
- Step 1:
एक बाउल में गेहूं का आटा, मक्खन,अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर आदि डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- Step 2:
अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालकर हल्के हाथों से आटा गूंथ लें और सेट होने के लिए रख दें।
- Step 3:
इतने ओवन को बेक मोड पर 150 डिग्री सेल्सियस पर सेट होने के लिए रख दें।
- Step 4:
अब चकली के सांचे को तेल से ग्रीस कर लें। फिर एक बेकिंग ट्रे में चकली को बनाकर ओवन में सेट करने के लिए रख दें।
- Step 5:
बस आपकी चकली तैयार है जिसे आप चाय के साथ सर्व कर सकती हैं।
बनाने का तरीका

- चकली बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। फिर इसमें गेहूं का आटा, मक्खन, 1 चम्मच तेल, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर आदि डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- अब बाउल में थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालकर हल्के हाथों से आटा गूंथ लें और 10 से 15 मिनट के लिए आटे को सेट होने के लिए रख दें।
इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर स्पेशल कुरकुरी चकली आसानी से बनाएं, जानें रेसिपी
- इतने ओवन को बेकिंग मोड पर 150 डिग्री सेल्सियस पर सेट होने के लिए रख दें। 150 डिग्री सेल्सियस में चकली बनने में लगभग 15 मिनट का समय लगेगा।
- अब चकली के सांचे को तेल से ग्रीस कर लें। फिर एक बेकिंग ट्रे में चकली को बनाकर ओवन में सेट करने के लिए रख दें। (5 मिनट में बना सकेंगी ये 2 स्नैक्स)
इसे ज़रूर पढ़ें- स्नैक्स में कुछ नया करना है ट्राई, तो होली में बनाएं चकरी समोसा
- 15 से 20 मिनट बाद चकली को ओवन से निकालकर चेक करें कि चकली पूरी तरह से बन गई है या नहीं। अगर बन गई है तो ठंडा होने पर इसे एयर टाइट कंटेनर में भरकर स्टोर करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।