Eid Special: दस्तरखान पर सजाएं निहारी गोश्त, खाते ही निकलेगा वाह

ईद के दस्तरखान को सजाने को बात हो और नॉनवेज आइटम्स शामिल न किए जाएं... ऐसा हो नहीं नहीं सकता। ईद के दिन लोग खुशियां बांटने के लिए एक-दूसरे के घर जाते हैं और स्वादिष्ट व्यंजन खाते हैं। शीर, दही फुल्की, छोले, हलीम, बिरयानी और भी ना जाने क्या-क्या बनाया जाता है।
मगर जब हम शाही पकवानों की बात करते हैं, तो यकीनन हमारे दिमाग में कबाब, बिरयानी, नरगिसी कोफ्ते, कोरमा आदि आते हैं। पर कोरमा के अलावा निहारी भी काफी पसंद की जाती है, जिसे मटन या फिर मीट की मदद से तैयार किया जाता है। आज हम आपको निहारी गोश्त बनाने की आसान विधि बताएंगे, जिसे आप ईद के दिन परोस सकती हैं।
निहारी गोश्त Recipe Card
ईद पर इन आसान स्टेप्स से बनाएं निहारी गोश्त।
Ingredients
- मीट- 1 किलो
- तेल- आधा कप
- इलायची-2
- दालचीनी- 1 चम्मच
- काली इलायची- 4
- तेज पत्ता- 2
- हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- पानी- 2 कप
- अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- प्याज- 2
- दही- 1 कप
- गरम मसाला- 1 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- कटी हुई अदरक- आवश्यकतानुसार
- नींबू- 1
Step
- Step 1:
गोश्त को साफ करें और सभी सामग्री तैयार करके रख लें।
- Step 2:
अब एक कुकर में गोश्त और सभी मसाले डालकर 1 सीटी आने तक पका लें।
- Step 3:
इस दौरान हम 2 प्याज को एक पैन और 2 चम्मच तेल डालकर हल्का फ्राई कर लेंगे।
- Step 4:
प्याज ठंडी होने के बाद मिक्सर जार में डालकर पीस लें और गोश्त में डालकर भून लें।
- Step 5:
बस आपकी निहारी गोश्त तैयार है जिसे अदरक और ऊपर से नींबू डालकर सर्व करें।
विधि

- निहारी बनाने के लिए गोश्त को साफ करके धोकर रख दें। आप चाहें तो गोश्त के छोटे-छोटे पीस करके भी रख सकती हैं। (क्या सच में अवध के नवाबों को परोसी गई थी निहारी)
- गोश्त धोने के बाद सभी सामग्री तैयार करके रख लें। साथ ही एक कुकर को गैस पर आधा कप तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें।
इसे ज़रूर पढ़ें-घर पर बनाएं स्वादिष्ट तवा मटन, जानें इसकी आसान रेसिपी
- जब कुकर गर्म हो जाए तो इलायची, तेजपत्ता और गोश्त के टुकड़े डालकर हल्का फ्राई कर लें। इसी दौरान हम लहसुन और अदरक का पेस्ट भी डाल देंगे।
- अब इसमें स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच हल्दी और 2 कप पानी डालकर अच्छी तरह से पका लें और कुकर को ढककर एक सीटी आने तक छोड़ दें।
- जब एक सीटी आ जाए तो इसमें 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च, 2 कप दही, आधा चम्मच गरम मसाला आदि डालकर पकने दें।
- इस दौरान हम 2 प्याज को एक पैन और 2 चम्मच तेल डालकर हल्का फ्राई कर लेंगे। हमें प्याज ब्राउन करनी है और जब प्याज हो जाए, तो एक बाउल में निकाल लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- डिनर में बनाएं चटपटे मटन के शामी कबाब, जानिए बनाने का आसान तरीका
- प्याज ठंडी होने के बाद मिक्सर जार में डालकर पीस लें। जब गोश्त पक जाए, तो प्याज का मिश्रण और आधा चम्मच गरम मसाला डालकर 5 मिनट तक भून लें।
- बस आपकी निहारी गोश्त तैयार है जिसे अदरक और ऊपर से नींबू डालकर तंदूरी रोटी के साथ सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।