घर पर बनाएं स्वादिष्ट तवा मटन, जानें इसकी आसान रेसिपी

अगर आपको नॉनवेज पसंद है तो आपको एक बार तवा मटन ज़रूर ट्राई करना चाहिए। इसके लिए आपको रेस्टोरेंट जाने की जरूरत नहीं है बल्कि, आप इसे घर पर भी बहुत आसानी से बना सकती हैं। तवा मटन लखनऊ और हैदराबाद जैसे शहरों की एक फमेस रेसिपी है। वैसे अगर आप पुरानी दिल्ली की गलियों में जाएंगी, तो यकीनन इसकी खुशबू की महक आपको अपनी ओर खींच लेगी। इसे आप किसी खास मौके पर भी आसानी से घर पर बना सकती हैं। इसे आप तवा या कढ़ाई में भी बना सकती हैं। वैसे आपकी जानकरी के लिए यह भी बता दें कि तवा मटन एक पारंपरिक मुस्लिम डिश है, जिसे पार्टियों की शान माना जाता है। घरेलू मसाले, दही और घी इसे और भी स्वादिष्ट और लाजवाब बनाते हैं। इसे आप तंदूरी रोटी, रुमाली रोटी या फिर नान या बटर नान के साथ सर्व कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं तवा मटन बनाने का तरीका-
तवा मटन Recipe Card
इस आसान विधि की हेल्प से आप भी घर बनाएं टेस्टी तवा मटन।
Ingredients
- मटन-500 ग्राम
- तेल-1/2 कप
- लहसुन पेस्ट-1/2 चम्मच
- अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच
- प्याज-5 बारीक कटे हुए
- घी-3 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- हरी मिर्च-4 बारीक कटी हुई
- टमाटर-1 बारीक कटा हुआ
- काली मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- हल्दी-1/2 चम्मच
- गरम मसाला- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर-1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
- दही-1/2 कप
- हरा धनिया-2 चम्मच
- इलाइची-2
- ब्राउन प्याज पेस्ट-2 चम्मच
Step
- Step 1:
तवा मटन बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में मटन को डालिए।
- Step 2:
इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, तेल, नमक और ब्राउन प्याज पेस्ट डालिए। इसमें थोड़ा सा पानी डालकर आपको उबालना है।
- Step 3:
अब आप एक तवा या कढ़ाई में घी गरम करके इसमें कटे हुए प्याज, हल्का लहसुन-अदरक पेस्ट और हरी मिर्च को डालें और ब्राउन होने तक अच्छे से पका लीजिए।
- Step 4:
5 से 6 मिनट बाद इलाइची और अन्य मसालों के साथ दही को फेंटकर इसमें डालें और इसे 4 से 5 मिनट अच्छे से पका लें।
- Step 5:
अब इसमें मटन और कटे हुए टमाटर को डालकर अच्छे से चला कर 10 से 12 मिनट मध्यम आंच पर पकने के लिए छोड़ दीजिए।
- Step 6:
अब 10 से 12 मिनट बाद इसमें धनिया पत्ता डालकर गैस को बंद करे के 2 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दीजिए।
- Step 7:
2 मिनट बाद इसे सर्विंग प्लेट में निकालें और रोटी या चावल के साथ सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।