Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:45 AM IST

डिनर में बनाएं चटपटे मटन के शामी कबाब, जानिए बनाने का आसान तरीका

अगर आप डिनर में कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो आप शामी कबाब की यह आसान रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। 
Updated:- 2022-04-19, 10:03 IST
mutton shami kabab recipe

भारतीय व्यंजनों में नॉनवेज फूड्स का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ ही जाता है। क्योंकि नॉनवेज में कई तरह की वैरायटी होती हैं जैसे चिकन, मीट,कबाब, शामी कबाब आदि जिससे आप स्वादिष्ट और टेस्टी व्यंजन बन सकते हैं। नॉनवेज के दीवानों की फूड लिस्ट में हमेशा चिकन करी, बटर चिकन, कबाब, शामी कबाब, घर पर बना मटन कोरमा या चिकन ग्रेवी रेसिपी आदि शामिल रहते हैं।

इंडियन पार्टी के मेन्यू में शामी कबाब हमेशा सबसे ऊपर रहते हैं, जिसे स्नैक्स, रोटी, चटनी, दही आदि के साथ सर्व किया जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए रेसिपी ऑफ द डे में मटन के क्रिस्पी शामी कबाब की आसान विधि लेकर आए हैं, जिसकी सहायता से आप आसानी से मसालेदार कबाब बना सकती हैं।

मटन के शामी कबाब Recipe Card

घर पर इस तरह बनाएं मटन के शामी कबाब।

Non-Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Others
Calories: 300
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • मटन (कीमा) - 1 किलो
  • चने की दाल - 250 ग्राम
  • लाल सूखी मिर्च - 12 मिर्च
  • लहसुन की काली - 1 पुथी
  • गर्म मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • पानी - आवश्यकतानुसार
  • नमक - स्वादानुसार
  • प्याज - 2 छोटे प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • हरा धनिया - 150 ग्राम
  • तेल - तलने के

Step

  1. Step 1:

    मटन के शामी कबाब बनाने के लिए सबसे पहले कीमा को साफ करें और अच्छी तरह से धो लें। 

  2. Step 2:

    अब प्रेशर कुकर को गैस पर रख दें और फिर इसमें सभी सामग्री जैसे- दाल, मसाले आदि डाल दें और लगभग 2-3 सीटी तक पका लें। 

  3. Step 3:

    जब कीमा पक जाए तो कीमे को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें और इसे मिक्सी के जार में डालकर पीस लें।

  4. Step 4:

    अब कीमे में प्याज और कटा हरा धनिया डाल लें और इस मिश्रण के कबाब बना लें। 

  5. Step 5:

    जब आप कबाब बना लें और तो आप कबाब तल सकती हैं। इसके लिए आप एक पैन में तेल गर्म करें और कबाब को तेल लें। 

  6. Step 6:

    जब कबाब अच्छी तरह से तल जाएं तो उसे प्याज और चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। 

विधि

  • मटन के शामी कबाब बनाने के लिए सबसे पहले कीमा को साफ करें और अच्छी तरह से धो लें। (बनाएं एकदम परफेक्ट शामी कबाब)
  • फिर इसे कुछ देर रख दें ताकि कीमा अच्छी तरह से सुख जाए और इसमें से सारा पानी निकल जाए।
  • अब प्रेशर कुकर को गैस पर रख दें और फिर इसमें कीमा और सभी सामग्री जैसे- दाल, मसाले आदि डाल दें और लगभग 2-3 सीटी तक पका लें।
  • जब कीमा पक जाए तो कीमे को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें और इसे मिक्सी के जार में डालकर पीस लें और मिश्रण बना लें।

इसे ज़रूर पढ़ें- 20 मिनट में चटपटे और स्वादिष्ट 'वॉलनट कबाब' घर पर ऐसे बनाएं

  • कीमे का जायका बढ़ाने के लिए आप इसमें हरी मिर्च डालकर भी पीस सकती हैं। लेकिन अगर कबाब में पहले से ही मिर्च सामान्य है तो आप हरी मिर्च न डालें।
  • अब कीमे में प्याज और कटा हरा धनिया डाल लें और इस मिश्रण के कबाब बना लें।
  • जब आप कबाब बना लें और तो आप कबाब तल सकती हैं। इसके लिए आप एक पैन में तेल गर्म करें और कबाब को तेल लें।
  • जब कबाब अच्छी तरह से तल जाएं तो उसे प्याज और चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर इस तरह बनाएं टेस्टी सोया सत्तू कबाब

Image Credit- (@Shutterstock)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।