Easy Recipe: झटपट तैयार करें मुरमुरे की इडली, लोग पूछेंगे कहां से मंगाया

इडली, डोसा, उत्तपम, सांभर...नाम जुड़ते ही जाएंगे, लेकिन साउथ इंडियन डिशेज के नाम खत्म नहीं होंगे। आप सोच रहे होंगे कि हम सिर्फ साउथ इंडियन डिशेज की ही क्यों बात कर रहे हैं। बात इसलिए हो रही है क्योंकि आज हम आपके लिए झटपट इडली तैयार करने की आसान विधि लेकर आए हैं और वो भी मुरमुरे से।
जी हां, मुरमुरे की इडली पौष्टिक होने के साथ ही पेट भर देती है और इसे ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में भी खाया जा सकता है। आप भी इस आसान रेसिपी को फॉलो कर इडली तैयार कर सकती हैं।
मुरमुरे की इडली Recipe Card
इन आसान स्टेप्स से तैयार करें मुरमुरे की इडली।
Ingredients
- मुरमुरे- 3 कप
- सूजी- 1 कप
- नमक- स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- ईनो-1 चम्मच
- तेल- 2 चम्मच
- अदरक- आधा इंच
- हरी मिर्च- 2
- दही- 1 कप
- राई- 1 छोटा चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले मुरमुरे, सूजी, पानी और नमक डालकर पेस्ट तैयार कर लें।
- Step 2:
फिर 1 कप दही डालकर 15 मिनट के लिए रख दें, ताकि दही मिश्रण में अच्छी तरह से मिक्स हो जाए।
- Step 3:
इतने इडली का स्टैंड गर्म होने के लिए रख दें। इस दौरान हरी मिर्च और अदरक काटकर बैटर में मिला दें।
- Step 4:
जब गर्म हो जाए तो मोल्ड में बैटर डालें और 15 मिनट धीमी गैस पर स्टीम करें।
- Step 5:
तड़का लगाने के लिए पैन में तेल गर्म करें और राई डालकर चटकने दें।
- Step 6:
अब लाल मिर्च पाउडर डालकर इडली को फ्राई करें। बस आपकी स्वादिष्ट इडली एकदम तैयार है।
विधि

- इडली बनाने के लिए सबसे पहले 3 कप मुरमुरे को पानी में भिगोकर रख दें और मिक्सी में डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें। बिना पानी के मुरमुरे भी पीस सकते हैं। (रेस्टोरेंट स्टाइल मैक्रोनी इडली)
- अब पेस्ट में 1 कप सूजी और नमक मिलाएं। फिर 1 कप दही और आधा कप पानी डालकर मिश्रण को तैयार करके 15 मिनट के लिए रख दें, ताकि दही मिश्रण में अच्छी तरह से मिक्स हो जाए।
इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर झटपट बनाएं आलू की इडली, बच्चे करेंगे खूब पसंद
- इस दौरान हम 2 हरी मिर्च और आधा इंच अदरक काटकर पेस्ट बना लेंगे। जब पेस्ट बन जाए, तो इडली के बैटर में मिला दें।
- बैटर में पानी और 1 चम्मच ईनो डालकर 5 मिनट के लिए रख दें। इतने हम कुकर या इडली का स्टैंड गर्म होने के लिए रख देंगे।
- जब गर्म हो जाए तो मोल्ड में बैटर डालें और 15 मिनट धीमी गैस पर स्टीम करें। मोल्ड के ठंडा होने पर इडली को चाकू की मदद से निकाल लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- इस आसान रेसिपी से बनाएं हरी मटर की इडली
- बस आपकी सादी इडली तैयार है, लेकिन हम यहां तड़का लगा रहे हैं। इसके लिए एक पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें और आधा छोटा चम्मच राई डालकर तड़का लगाएं।
- अब लाल मिर्च पाउडर डालकर इडली को फ्राई करें। बस आपकी स्वादिष्ट इडली एकदम तैयार है, जिसे सांभर के साथ सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।