घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल मैक्रोनी इडली, बच्चे भी खाकर हो जाएंगे खुश

मैक्रोनी भी पसंद है और इडली भी! फिर तो एकदम बढ़िया है क्योंकि आज हम 'रेसिपी ऑफ द डे' में आपके लिए ' मैक्रोनी इडली' की टेस्टी रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। जी हां, मैक्रोनी इडली बनाने में न ही ज्यादा समय लगेगा और न ही ज्यादा मेहनत।
इस डिश को आप सुबह के नाश्ते में भी शामिल कर सकती हैं या यह शाम की चाय के साथ भी सर्व की जा सकती है। इसका स्वाद ऐसा है कि अपने बच्चे बड़ी शौक से खाएंगे। तो बिना देर किए चलिए जानते हैं मैक्रोनी इडली की रेसिपी के बारे में-
रेस्टोरेंट स्टाइल मैक्रोनी इडली Recipe Card
घर पर इस तरह बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल मैक्रोनी इडली।
Ingredients
- 10- इडली
- 1- प्याज (बारीक कटी हुई)
- 1- शिमला मिर्च (टुकड़ों में कटा हुआ)
- 1- टमाटर (कटा हुआ)
- 2 चम्मच- तेल
- चुटकी भर- हींग
- 1 छोटा चम्मच- जीरा
- स्वादानुसार- नमक
- आधा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
- 2- हरी मिर्च
- 4 चम्मच- मैक्रोनी
- एक मुट्ठी- हरा धनिया
Step
- Step 1:
इडली बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे बाउल में इडली के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
- Step 2:
इतने तेल गर्म होने के लिए रख दें और फिर इसमें हींग, जीरा, कटी हुई प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर डालकर पका लें।
- Step 3:
प्याज हल्का ब्राउन हो जाए तो नमक, लाल मिर्च पाउडर, मैक्रोनी आदि डालकर मिला लें।
- Step 4:
इसमें इडली डालें और अच्छी तरह से मिला लें। बस आपकी मैक्रोनी इडली तैयार है, जिसे सांभर के साथ सर्व कर सकते हैं।
विधि
- इडली बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटे बाउल में इडली के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इस दौरान हम एक कढ़ाही में तेल गर्म होने के लिए रख देंगे। (मिनी इडली रेसिपी)
इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर झटपट बनाएं आलू की इडली, बच्चे करेंगे खूब पसंद
- इतने तेल गर्म हो रहा है उतने हम सभी सामग्री तैयार कर लेंगे जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें हींग, जीरा, कटी हुई प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर डालकर पका लें।
- प्याज हल्का ब्राउन हो जाए तो नमक, लाल मिर्च पाउडर, मैक्रोनी आदि डालकर अच्छी तरह से मिला लें और 5 मिनट तक पकने दें।
इसे ज़रूर पढ़ें- इस आसान रेसिपी से बनाएं हरी मटर की इडली
- अब इसमें इडली डालें और सभी बची हुई चीजें डालकर अच्छी तरह से मिला लें। बस आपकी मैक्रोनी इडली तैयार है, जिसे ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व कर सकती हैं।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।