ब्रेकफास्ट में बनाना चाहती हैं पराठा तो मुगलई पराठा ट्राई करें,जानें रेसिपी

नाश्ते में हर रोज़ अगर आप नॉर्मल पराठा खाकर बोर हो गई हैं तो क्यों न कुछ नया ट्राई किया जाए। अगर आपको भी पराठे की कोई नई रेसिपी चाहिए तो हम आज आपको बताने जा रहे हैं मुगलई पराठे के बारे में। वैसे पराठा इंडियन खाने का मुख्य हिस्सा है, पर ये सिर्फ आलू-प्याज के पराठे तक सीमित नहीं है। मुगलई पराठा एक पॉपुलर स्ट्रीट फ़ूड है, जो पश्चिम बंगाल में खूब पसंद किया जाता है। यह पराठा प्रोटीन से भी भरपूर होता क्योंकि, इसे बनाने में अंडे का इस्तेमाल किया जाता है। इसे आप कभी भी आसानी से घर पर बना सकती हैं। मुगलई पराठे में जिन इंग्रीडियंट्स का इस्तेमाल होता है वो सभी घर पर आसानी से उपलब्ध होते हैं। तो जब भी मन चाहे इसे बनाया जा सकता है। चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
मुगलई पराठा Recipe Card
पराठा बनाना है तो इस बार टेस्टी और लाजवाब मुगलई पराठा बनाएं इस रेसिपी की मदद से।
Ingredients
- आटा- 2 कप (गेंहू का आटा)
- घी-1 कप
- मैदा-1/2 कप
- अंडा-3 पीस
- प्याज-1 (बारीक कटा हुआ)
- नमक-स्वादानुसार
- हरी मिर्च-3
- धनिया पत्ता-1/2 कप
- पानी-आवश्यकता अनुसार
Step
- Step 1:
स्वादिष्ट मुगलई पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप गेंहू के आटे और मैदे को मिला कर उसमें एक चम्मच घी डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
- Step 2:
इसे एकदम नरम गूंथ कर लगभग 5 से 7 मिनट के लिए ढककर अलग रख दीजिए।
- Step 3:
अब तवा गर्म करिए और आटे से छोटी लोई तोड़कर इसे गोलाकार बेल लीजिए और इसे तवे पर रख दीजिए।
- Step 4:
इसके बाद प्याज, हरी मिर्च, नमक, धनिया पत्ता और अंडा फोड़ कर इस रोटी के ऊपर से डाल दीजिए।
- Step 5:
लगभग 2 से 3 मिनट पकने के बाद साइड से घी डालकर इसे चारों तरफ से फोल्ड कर लीजिए।
- Step 6:
अब फोल्ड किए हुए भाग पर भी घी लगा दीजिए, ऐसे ही इसे पलट कर दूसरे साइड भी घी लगा लीजिए।
- Step 7:
जब दोनों साइड गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसे किसी बर्तन में निकाल दीजिए और इसे दो या चार भागों में बीच से काट लीजिए।
- Step 8:
अब इसे अपनी पसंदीदा चटनी,अचार, सॉस या सब्जी के साथ सर्व कीजिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।