Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:47 AM IST

ईजी टिप्स और ट्रिक्स से घर पर बनाएं मार्शमैलो

मार्शमैलो कैसे बनाया जाता है और उसे बनाने के लिए कौन-से टिप्स और ट्रिक्स काम आ सकते हैं, इस आर्टिकल में जानें।
Updated:- 2021-09-28, 15:51 IST
marshmallow recipe at home and tips

मार्शमैलो एक कन्फेक्शनरी आइटम, जिसे चीनी, परानी और जिलेटिन से बनाया जाता है। मार्शमैलो एक मैलो प्लांट स्पीशीज से आया है जो यूरोप, अफ्रीका और एशिया का नेटिव हर्ब है। इसे विदेशों में बहुत पसंद किया जाता है और बेकिंग में फिलिंग के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। आप भी इसे घर पर बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत मेहनत का काम नहीं है।

आज इस आर्टिकल में हम आपको मार्शमैलो बनाने का तरीका और कुछ टिप्स और ट्रिक्स भी बताएंगे। तो चलिए जानते हैं घर पर मार्शमैलो कैसे बनाएं।

मार्शमैलो बनाने के लिए सामग्री

how to make marshmallow recipe

  • 15 ग्राम जिलेटिन
  • 1 कप पानी
  • 2 कप चीनी
  • 1 कप कॉर्न सिरप
  • 2 छोटा चम्मच वनीला
  • 1 कप आइसिंग शुगर

मार्शमैलो बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक कप में जिलेटिन डालकर उसमें पानी डालें। अब एक ग्रीस की हुई ट्रे में आइसिंग शुगर मिक्सचर छिड़क लें।
  • एक सॉस पैन को ग्रीस करें और उसमें चीनी, कॉर्न सिरप और पानी डालें। इसे लो हीट पर चलाते हुए तब तक पकाएं, जब तक कि चीनी घुल न जाए। इसे ढककर उबाल आने तक पकाएं।
  • ढक्कन हटाएं और फिर एक बार चलाएं, जब तक वह थोड़ा हार्ड न हो जाए।
  • गैस बंद कर दें और इसमें जिलेटिन डालें और बीटर से बीट कर लें। इसमें वनिला डालें और फिर इस मिक्सचर को ट्रे में डालकर रात भर फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।
  • बची हुई आइसिंग शुगर को मिक्सचर के ऊपर छिड़कें। इसे एक बोर्ड में पलटकर क्यूब्स में कट कर लें।
  • 2-3 घंटे के लिए ड्राई होने दें और फिर इसे जब मन करें, इसका आनंद लें।

इसे भी पढ़ें :Kitchen Tips : कुकिंग को आसान बनाने के लिए ट्राई करें ये 5 शानदार टिप्स

मार्शमैलो बनाने के अन्य टिप्स और ट्रिक्स

how to store marshmallow

  • अगर आपके पास रिफाइंड शुगर न हो तो आप उसमें अनरिफाइंड रॉ शुगर या ब्राउन शुगर डाल सकते हैं।
  • शुगर की जगह आप मेपल सिरप या शहद भी डाल सकते हैं, क्योंकि यह हाई वॉटर कंटेंट हैं, इसलिए उनकी क्वांटिटी में भी अंतर होगा।
  • अगर आप कॉर्न सिरप इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो आप इनवर्टेड शुगर जैसे कि गोल्डन शुगर या अगैव शुगर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अगर आप वेजिटेरियन या वीगन हैं, तो आप मार्शमैलो बनाते वक्त उसमें जिलेटिन की जगह अगर का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन इससे आपका टेक्सचर बदल सकता है। (बच्चों के लिए क्रिसमस पर बनाएं ये 3 स्‍पेशल रेसिपीज)
  • मार्शमैलो को एक्स्ट्रा लाइट और प्लफी बनाने के लिए आप उसमें फेंटा हुआ एग व्हाइट भी डाल सकती हैं।
  • आप जिस भी बर्तन में मार्शमैलो बना रही हैं, जिस पर मिक्सचर डालने वाली हैं और जिससे बना रही हैं, उन सभी चीजों को मक्खन या नारियल के तेल से रब करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं करेंगी, तो मार्शमैलो चिपकने लगेगा और वैसा नहीं बनेगा, जैसा आप चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें :परफेक्ट 7 लेयर पराठा बनाने के लिए ये टिप्स अपनाएं

मार्शमैलो को कैसे करें स्टोर?

मार्शमैलो को एक एयर-टाइट कंटेनर में, कमरे के तापमान पर स्टोर करना महत्वपूर्ण है। इसे फ्रिज या फ्रीजर में कभी नहीं रखना चाहिए। मार्शमैलो को हल्का कोटेड रखने के लिए, उसी कंटेनर में कुछ कन्फेक्शनर शुगर डालें। (लंबे वक्‍त तक शहद को स्‍टोर करने के 3 आसान तरीके)

अगर आप इन्हें फ्रिज या फ्रीजर में स्टोर करते हैं, तो ये सख्त हो जाएंगे। और जैसे ही आप उन्हें निकालेंगे वो पिघल सकते हैं या फिर चिपचिपे हो सकते हैं।

हमें उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। आप भी इसे घर पर बनाएं और हमारे फेसबुक पेज पर कमेंट कर बताएं ये आपको कैसा लगा? फूड, रेसिपी और टिप्स से जुड़े ऐसे आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।