Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:49 AM IST

बाजार जैसे कुरकुरे मुरमुरा लड्डू बनाएं अब घर पर, सिर्फ 10 मिनट में गुड़ से तैयार करें यह परफेक्ट स्वीट

Murmure Laddoo Recipe: यदि आप घर पर रहकर मुरमुरा लड्डू तैयार करना चाहती हैं तो यहां दी गई रेसिपी आपके बेहद काम आ सकती हैं। जानते हैं स्टेप बाय स्टेप...
Updated:- 2026-01-12, 15:08 IST
murmura laddu at home

Murmure Laddoo Recipe: आपने अपने बचपन में मुरमुरे के लड्डू को खाया होगा। ये न केवल स्वाद में टेस्टी होते हैं बल्कि इन्हें बनाना भी बोहद आसान होता है। यदि आपका मन दोबारा से बचपन की आदत को जीने का कर रहा है और इन लड्डुओं को खाने का कर रहा है तो आप अपने घर में आसानी से कुरकुरे लड्डू तैयार कर सकते हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मुरमुरा लड्डू कैसे तैयार किया जाता है और इन्हें बनाने का आसान तरीका क्या है। पढ़ते हैं आगे...

कुरकुरे मुरमुरे लड्डू सामग्री

मुरमुरा- 3 कप (लगभग 100 ग्राम)

गुड़- 1 कप (बारीक कटा हुआ)

घी- 1 बड़ा चम्मच

murmura laddoo (2)

इलायची पाउडर- ½ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)

पानी- 1 से 2 चम्मच

कैसे बनाएं कुरकुरे मुरमुरे लड्डू?

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप मुरमुरे को कुरकुरा करें। ऐसे में आप कुछ मुरमुरों को भून लें। कढ़ाई में मुरमुरे डालकर धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट के लिए भूनने के बाद देखें कि हाथ से दबाने पर आसानी से टूट जाए और कड़क आवाज आए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें। 

इसे भी पढ़ें - Lohri Wishes & Quotes 2026: दिल दी खुशी ते अपनों का प्यार, मुबारक होवे सब नू लोहड़ी दा त्योहार...लोहड़ी के खास मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश

 अब उसी कढ़ाई में एक चम्मच घी डालें और फिर बारीक कटा हुआ गुड़ डाल दें। बता दें कि घी डालने से लड्डू में बेहतरीन चमक आ जाती है। गुड में एक से दो चम्मच पानी डाल दें ताकि वह जल्दी और समान रूप से निकल जाए। जब आपका गुड़ पिघल जाएगा तो आप उसमें देखेंगे कि झाग बनने लग गए हैं।

अब आप एक कटोरी में ठंडा पानी लें और उसमें गुड़ की एक बूंद डालें। अगर गुड़ की बूंद पानी में जाकर सख्त हो जाए और हाथ से उठाने पर एक कड़क टुकड़ा निकलें तो समझ जाएं कि गुड़ की चाशनी तैयार हो गई है। अब आप गैस को धीमा कर दें और अब मुरमुरे को चाशनी में डाल दें। इसे बहुत जल्दी-जल्दी मिक्स करें ताकि गुड़ की कोटिंग हर मुरमुरे पर हो जाए। 

murmura laddoo (3)

अब गैस बंद कर दें। अब अपने हाथों को ठंडा पानी से गीला करें और शेप दें। ऐसे में आप मिश्रण के गर्म होने पर ही लड्डू को बांधना शुरू कर दें।

नोट - गुड़ बहुत जल्दी चिपकने लगता है, ऐसे में आप लड्डू बनाते समय देरी ना करें तुरंत शेप दे दें।

इसे भी पढ़ें - Khaskhas Halwa Recipe in Hindi: सर्दियों की सुबह ब्रेकफास्ट में खाएं टेस्टी गर्मागर्म खसखस का हलवा, जानें आसान रेसिपी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।