अचार सुनते ही मुंह में कैसे पानी आने लगता है। खाना बेस्वाद बना हो लेकिन 1 छोटा चम्मच अचार आपके खाने का स्वाद दोगुना बढ़ा देता है। यहां बात सिर्फ आम के अचार की नहीं है, इसके अलावा भी तरह-तरह के अचार भारत में खाए जाते हैं। आज हम बात करेंगे उन 9 तरह के अचार के बारे में जो आप अपनी थाली में शामिल कर सकती हैं।
यह अचार हर घर में बनता है और इसे बनाने के कई सारे तरीके हैं। कुछ जगहों पर आम का काला अचार बनाया जाता है। गर्मी में इसे बनाकर सर्दियों में भी मजा लिया जा सकता है। कच्चे आम का अचार आपको भरपूर न्यूट्रिएंट्स भी प्रदान करता है।
क्या आपने कभी लहसुन का अचार टेस्ट किया है? आपको शायद कच्चा खाने में यह अजीब लगे लेकिन इसका अचार बनाने के बाद यह बहुत स्वादिष्ट लगता है। आप इसे ऐपेटाइज़र या मुख्य व्यंजन में, टॉपिंग या सेकेंडरी इंग्रीडिएंट के रूप में खा सकती हैं।
कुछ लोग मिक्स अचार खाना पसंद करते हैं। इसमें होता यह कि गाजर, आम, भिष, नींबू आदि कई चीजें मिक्स की जाती हैं। इसके बाद आपको जो भी आचार पसंद हो इसका मजा खाने के साथ ले सकती हैं।
यह ज्यादातर भारतीय रसोई में दैनिक आधार पर बनाया जाता है। आम तौर पर, मुख्य पकवान के साथ ज्यादातर लोग इसे सलाद की तरह खाते हैं। नींबू, सिरका और नमक-मिर्च के साथ, यह प्याज का तीखापन कम कर देता है। इसे अचार की तरह लें या फिर सलाद की तरह, दोनों ही रूप में यह आपके टेस्ट बड को तृप्त कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में बनाएं ये 3 तरह के अचार, खाने का स्वाद और भी होगा मजेदार
खीरे का अचार एंटीऑक्सीडेंट बीटा-कैरोटीन का एक बड़ा स्रोत है। इसे भी तरह-तरह से बनाया जा सकता है। कुछ लोग सिरके में छोटे खीरे को 1-2 दिन डुबोकर रखते हैं और फिर इसका मजा लेते हैं। इसे भी सलाद और अचार दोनों रूपों में खाया जा सकता है (सिरके के इस्तेमाल)।
भारत में ही नहीं मूली का अचार कोरिया में भी बहुत लोकप्रिय है। इसे परोसने से पहले लगभग 3 से 4 दिनों के लिए सिरका, नमक और शहद के साथ मैरिनेट किया जाता है और भोजन के साथ खाने पर सबसे अच्छा स्वाद देता है। यह एक न्यूट्रिशियस सब्जी है, जिसका अचार खाने से भूख भी बढ़ाने में मदद मिलती है।
सर्दियों में चुकंदर भी बहुत खाया जाता है। यह खून को बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप कच्चा चुकंदर खाना पसंद नहीं करते हैं तो इसका अचार बनाकर खाया जा सकता है। यह अचार स्वाद के साथ-साथ हेल्थ भी अच्छी और बेहतर रहेगी।
इसे भी पढ़ें: हरियाणा के ये 3 अचार देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी, जानें रेसिपीज
कोस्टल एरिया में मीन का अचार खूब खाया जाता है। मीन का मतलब मच्छी होता है और इसे कई सारी छोटी-छोटी मछलियों से तैयार किया जाता है। केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे भारत के तटीय क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों के लिए यह व्यंजन अवश्य ही खाना चाहिए, जहां ये अचार हर घर में बनाए जाते हैं। यह अचार आमतौर पर मछलियों के छोटे-छोटे टुकड़ों को भूनकर बनाया जाता है और फिर अदरक लहसुन का पेस्ट और अन्य मसालों के साथ इसे मिलाकर खाने के लिए तैयार करते हैं।
एक प्रकार का मसालेदार प्लम अचार है, जो अपने बेहद खट्टे और नमकीन स्वाद के लिए जाना जाता है। यह शार्प और फ्रूटी अचार मीट के साथ साथ सर्व किया जाता है। यह जापान में बहुत पसंद किया जाता है, जिसे 'उमेबोशी' कहा जाता है।
अब आप बताइए, आपने इनमें से कितने अचारों का स्वाद लिया है और कौन-सा अचार खाना चाहेंगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik, estorekerala, bongong & bincychris