घर आए मेहमानों को खिलाएं स्पेशल लाल रोटी, खाते ही तारीफ करेंगे लोग

भारतीय घरों में गेंहू की रोटी ही सर्व की जाती है, जिसे लोग खाना भी बेहद पसंद करते हैं। पर क्या आपको पता है कि सिर्फ गेंहू के आटे से नॉर्मल रोटी या पराठा ही नहीं, बल्कि लाल रोटी भी बनाई जाती है, जिसे कोरमा के साथ सर्व किया जाता है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-07-20, 11:57 IST
how to make lal roti or sheermal in hindi

भारतीय थाली...रोटी के बिना बिल्कुल अधूरी है। हम भले ही कितनी भी सब्जियां या चावल आदि थाली में रखे हों, लेकिन रोटी के बिना पेट ही नहीं भरता...।  इसलिए हर घर में गेहूं की रोटी बनाई जाती है, लेकिन क्या आपको पता है कि सिर्फ गेंहू के आटे से ही रोटी या पराठा नहीं बनाया जाता।

भारत के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तरह की रोटियां बनाई जाती हैं, नान, बटर नान, तंदूरी नान या फिर मीठी नान आदि। इतना ही नहीं, खास अवसर या त्यौहार पर खास रोटियां बनाई जाती हैं। आपने भी यकीनन कई तरह की अलग-अलग रोटियों का स्वाद चखा होगा, पर क्या लाल रोटी बनाकर खाई है?

स्पेशल लाल रोटी Recipe Card

इन ट्रिक्स से तैयार करें स्पेशल लाल रोटी।

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Others
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • गेहूं का आटा-  2 कप
  • मैदा- आधा कप
  • दूध- 1 कप
  • चीनी- 5 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • घी- 3 चम्मच
  • केसर की पंखुड़ियां- 10

Step

  1. Step 1:

    एक परात में गेहूं का आटा और मैदा आटा गूंथ लें।

  2. Step 2:

    2 घंटे के लिए रख दें और जब आटा सेट हो जाए, तो हाथों पर घी लगाएं।

  3. Step 3:

    लोइयां का पेड़ा बनाकर बेल लें और कांटे की मदद से रोटी में छेद कर लें।

  4. Step 4:

    तवा पर घी डालें और फिर रोटी को दोनों तरफ से सेंक लें।

  5. Step 5:

    जब रोटी लाल हो जाए, तो एक प्लेट में निकाल लें।

  6. Step 6:

    ऊपर से घी डालकर कोरमा के साथ सर्व करें।

अगर नहीं, तो एक बार जरूर बनाकर देखें। यकीन मानिए इसका लजीज स्वाद कभी नहीं भूल पाएंगे। तो आइए इस लेख में जानते हैं कि इसे बनाने का आसान तरीका क्या है।

विधि 

easy roti making tips in hindi

  • रोचटी को बनाने के लिए सबसे पहले आटे को एक परात में छान लें। साथ ही, मैदा को भी छान लें, ताकि आटा आराम से गूंथा जा सके। (आटे की वैरायटीज)
  • फिर आटे को बड़े बाउल में निकाल लें और चुटकीभर नमक डालकर मिलाएं। मिलाने के बाद 5 चम्मच पिसी हुई चीनी, 3 चम्मच घी और 1 कप धीरे-धीरे दूध डालकर आटा गूंथ लें। 

इसे जरूर पढ़ें-  केसर के रंग में रंगी हुई शीरमाल ब्रेड की जानें दिलचस्प कहानी

  • इस दौरान अगर जरूरत पड़े, तो पानी का इस्तेमाल करें। हल्के हाथों से नरम आटा गूंथ लें और 2 घंटे के लिए कपड़ा ढक कर रख दें। 
  • जब आटा अच्छी तरह से सेट हो जाए, तो हाथों पर हल्का-सा घी लगाएं और लोइयां बनाना शुरू कर दें। फिर बराबर मात्रा में चाकू की मदद से काट लें। 
  • लोइयां का पेड़ा बनाकर बेल लें। ध्यान रहे कि यह रोटी मोटी बनती है, अगर आप पतली बनाएंगे तो यह सख्त हो जाएगी। 
  • मोटी रोटी बेलने के बाद कांटे की मदद से रोटी में छेद कर लें। इस दौरान तवा गर्म करने के लिए रख दें। जब तवा या पैन गर्म होने लगे, तो 1 चम्मच घी डाल दें। 

इसे जरूर पढ़ें-  औरंगाबाद का मशहूर नान खलिया का बेहद अलग है बनाने का अंदाज, जानें स्वाद से जुड़े कुछ सीक्रेट्स 

  • फिर रोटी को तवा के ऊपर डालें और दोनों तरफ से सेंक लें। जब रोटी लाल हो जाए, तो गैस बंद कर दें। एक प्लेट में निकालें और ऊपर से घी डालकर रोटी को सर्व करें। 
  • यह रोटी मटन कोरमा या मसाले वाली सब्जियों के साथ ज्यादा अच्छी लगती है। (कोरमा का दिलचस्प इतिहास) अगर आप चाहें तो चाय के साथ भी सर्व कर सकते हैं। 

Image Credit- (@Freepik)  

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।