Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:56 AM IST

औरंगाबाद का मशहूर नान खलिया का बेहद अलग है बनाने का अंदाज, जानें स्वाद से जुड़े कुछ सीक्रेट्स 

अगर आप नॉनवेज लवर हैं तो आपको औरंगाबाद का मशहूर नान खलिया एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए, लेकिन क्यों आइए जानते हैं।  
Updated:- 2022-07-20, 17:08 IST
lesser known facts about mutton khaliya

भारत एक ऐसा देश है जहां आपको हर तरह के व्यंजन खाने को मिल जाएंगे फिर चाहे वेज हो या फिर नॉन वेज। लेकिन भारत में नॉन वेज लवर के लिए कई तरह के व्यंजनों की भरमार है जैसे- कबाब, कोरमा, शाही मटन आदि। लेकिन कुछ राज्य ऐसे भी है जो अपने शाही नॉन वेज पकवान के लिए जाने जाते हैं जैसे- महाराष्ट्र। कहा जाता है कि महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है जहां आपको स्वादिष्ट व्यंजनों को चखने का मौका मिल जाएगा।

वैसे तो यहां काफी कुछ है घूमने के लिए जैसे- आप यहां भवन, महल, फोर्ट, गुफा और पैलेस आदि जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो महाराष्ट्र के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने आते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग शेफ नॉनवेज खाने के लिए औरंगाबाद में आते हैं। क्योंकि ये शहर एक समय में नवाबों का हुआ करता था और आज भी वहां की संस्कृति से नवाबी पकवानों की खुशबू आती है।

हालांकि, औरंगाबाद में तमाम पकवानों से कई किस्से जुड़े हैं, जिसका अपना अलग ही इतिहास रहा है। लेकिन आज हम आपको नान खलिया के स्वाद से जुड़े अमेजिंग हैक्स के बारे में बता रहे हैं, जिसका स्वाद आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

क्या है नान खलिया

Naan Khaliya history

नान खलिया औरंगाबाद और महाराष्ट्रकी सबसे फेमस डिश है। यह डिश मटन और अलग-अलग मसालों से तैयार किया जाता है। इस डिश के नान तंदूर में तैयार किए जाते हैं। जबकि खलिया मटन के बने सालन को कहते हैं। इन दोनों का कॉम्बिनेशन न सिर्फ इस डिश को खास बनाता है बल्कि टेस्टी भी लगता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-चंगेज़ी के साथ सर्व करें सॉफ्ट मेथी नान, जानें आसान रेसिपी

सिपाहियों का खाना नाम से था मशहूर

कहा जाता है कि नान खलिया की शुरूआत मोहम्मद तुगलक के शासन के दौर में हुई थी। इतिहास के अनुसार कहा जाता है कि जब दौलताबाद के रास्ते में तुगलक की विशाल सेना दौरे पर थी, तो इस दौरान सेना को राजा ने शाही खाना उपलब्ध करवाया था। इस थाली में सेना को नान खलिया सर्व किया गया था। तब इसे सिपाहियों के खाने के नाम से पुकारा जाता है।

मटन से तैयार किया जाता है खलिया

Why Naan Khaliya Is Famous

खलिया मटन का होता है जिसे कुकर में नहीं बल्कि कढ़ाही में तैयार किया जाता है। इसमें प्याज, अदरक, लहसुन, मिर्च, दही, सूखा नारियल, खसखस, धनिया पाउडर, चिरौंजी, गरम मसाला और मीट डालकर खूब पकाया जाता है। (धनिया पाउडर बनाने का तरीका)

सफेद नहीं बल्कि पीले रंग का होता है नान

Naan Khaliya recipe in hindi

आपने यकीनन कई तरह के नान खाए होंगे। लेकिन क्या आपने कभी पीले रंग का नान खाया है। इसे आटे, मैदा को बराबर मात्रा में तैयार किया जाता है। इसके स्वाद का सीक्रेट्स ये है कि इसमें बेकिंग सोडा और खमीर डालकर बनाया जाता है। फिर इसे तंदूर में पकाया जाता है। (मुंबई के 10 सबसे फेमस फूड)

इसे ज़रूर पढ़ें-घर में बनानी है होटल जैसी बटर गार्लिक नान? तो ये आसान रेसिपी करें ट्राई

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।