Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:17 AM IST

अप्पे में लगाएं नॉनवेज का तड़का, जानिए आसान रेसिपी

आज हम आपके लिए नॉन वेज रेसिपी लेकर आए हैं, जिसके जरिए स्वादिष्ट अप्पे तैयार किए जा सकते हैं। बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा और अप्पे तैयार करने होंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-04-23, 13:20 IST
how to make keema appe in hindi

अप्पे दक्षिण भारतीय लोगों का एक फेवरेट ब्रेकफास्ट है। इसे अन्य चीजों जैसे नारियल की चटनी, धनीया की चटनी, टमाटर की चटनी, सांभर आदि के साथ परोसा जाता है। अप्पे कई तरह की होते हैं जैसे राइस अप्पे, सूजी के अप्पे और दाल अप्पे आदि यह वेजिटेरियन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जिसे अपने टेस्ट भी किया होगा। 

मगर क्या आपने कभी कीमा अप्पे के बारे में सुना है या वह कहीं खाया है? जी हां, आज हम आपको बताने वाले हैं कीमा अप्पे की आसान विधि के बारे में। यह एक अल्टीमेट नॉन वेजिटेरियन रेसिपी है, जो यकीनन नॉनवेज लवर्स को पसंद आएगी। बता दें कि अप्पे के लिए बहुत लाभकारी है जो बहुत स्वादिष्ट होती है। 

कीमा अप्पे। Recipe Card

इन ट्रिक्स से तैयार करें कीमा भरे अप्पे।

Non-Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 1 कप- सूजी
  • कीमा- 2 चम्मच
  • 1- प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1- टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 2-हरी मिर्च (बारीक कटा हुआ)
  • 2 चम्मच- हरा धनिया (बारीक कटी हुई)
  • आधा चम्मच-राई
  • 1 चम्मच- मैगी मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • जरूरत के हिसाब से- तेल (तलने के लिए)

Step

  1. Step 1:

    एक बाउल में सूजी, बुना हुआ कीमा, नमक, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया डालकर मिक्स कर लें। 

  2. Step 2:

    हल्के हाथों से पानी डालें और लगातार चलाते हुए स्मूथ मिश्रण तैयार कर लें।

  3. Step 3:

    अब अप्पे स्टैंड में हल्का तेल लगा कर गर्म करने के लिए रख दें।

  4. Step 4:

    अब दोनों तरफ से पकने दें और जब अप्पे ठीक से पक जाए तो एक प्लेट में निकाल लें।

  5. Step 5:

    इतने एक कड़ाही में तेल गर्म करें और अप्पे डालकर कुरकुरे होने तक फ्राई कर लें।

  6. Step 6:

    हमें गर्म तेल का इस्तेमाल करना है वर्ना अप्पे में तेल भर जाएगा और ये क्रिस्पी भी नहीं बनेंगे।

  7. Step 7:

    सारे फ्राई हो जाने के बाद एक प्लेट में निकालें और ऊपर से मैगी मसाला डालकर गर्मागर्म सर्व करें।

अगर कीमे का तड़का भी लगा दिया जाए, तो स्वाद दो गुना और बढ़ जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि कैसे घर पर ही चुटकियों में वेजिटेरियन अप्पे में नॉनवेज का तड़का लगाया जाए।

कीमा अप्पे बनाने की रेसिपी 

keema appe recipe

  • कीमा अप्पे बनाने के लिए एक बाउल में सूजी को छान लें और इसमें बुना हुआ कीमा, नमक, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 
  • मिक्स करने के बाद हल्के हाथों से पानी डालें और लगातार चलाते हुए स्मूथ मिश्रण तैयार कर लें। ध्यान रहे बैटर ज्यादा पतला या गाढ़ा नहीं होना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें-  रसात के मौसम में इस तरह बनाएं कीमा भरी पूरियां

  • अब अप्पे स्टैंड में हल्का तेल लगा कर गर्म करने के लिए रख दें और जब स्टैंड गर्म हो जाए तो चम्मच की मदद से बैटर डालें।
  • अब दोनों तरफ से पकने दें और जब अप्पे ठीक से पक जाए तो एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
  • इतने एक कढ़ाही में तेल गर्म होने के लिए रख दें और जब धुआं निकलने लगे तो गैस हल्की कर दें। फिर एक-एक करके अप्पे डालें और कुरकुरे होने तक फ्राई कर लें।

इसे जरूर पढ़ें-  नाश्ते में कुछ अलग खाने का है मन तो बनाएं यह तीन तरह के अप्पे

  • हमें गर्म तेल का इस्तेमाल करना है वर्ना अप्पे में तेल भर जाएगा और ये क्रिस्पी भी नहीं बनेंगे। सारे फ्राई हो जाने के बाद एक प्लेट में निकालें और ऊपर से मैगी मसाला डालकर गर्मागर्म सर्व करें।

Image Credit- (@Freepik)  

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।