Summer Special: घर पर ऐसे बनाएं काला खट्टा लेमोनेड, नोट करें रेसिपी

गर्मियों में हमारी बॉडी से अक्सर पसीना बहुत ज्यादा निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन और एनर्जी की कमी हो जाती है। इसलिए इस मौसम में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिलना बहुत जरूरी है, खासकर हमारे बच्चों को। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे तभी पानी पीते हैं जब उन्हें प्यास लगती है।
ऐसे में पेरेंट्स को उनकी हेल्थ की चिंता बनी रहती हैं। अगर आपको भी गर्मियों में अपने बच्चे को हाइड्रेट करने की चिंता सता रही है, तो आज हम आपके लिए ऐसी ड्रिंक लेकर आए हैं, जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है और आपके बच्चे को अच्छी तरह से हाइड्रेट और कूल भी रखेंगे।
काला खट्टा लेमोनेड Recipe Card
इन आसान स्टेप्स से बनाएं काला खट्टा लेमोनेड।
Ingredients
- काले अंगूर-1 कप
- काला खट्टा सिरप- 3 बड़े चम्मच
- बर्फ के टुकड़े- 10
- नींबू का रस- 1/2 बड़ा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- काला नमक- छिड़कने के लिए
- पुदीने की टहनी- 1 (सजाने के लिए) सोडा वाटर- 1 कप
Step
- Step 1:
एक ब्लेंडर जार में काले अंगूर, नींबू का रस और नमक डालकर दरदरा पीस लें।
- Step 2:
ऊपर से थोड़ा-सा काला नमक और काला खट्टा सिरप डालकर मिलाएं।
- Step 3:
अब ग्लास में पुदीने के डंठल डालें और सोडा वाटर डालकर तुरंत सर्व करें।
विधि

- एक ब्लेंडर जार में 1 कप काले अंगूर, 10 बर्फ के टुकड़े, आधा चम्मच-नींबू का रस, स्वादानुसार नमक डालकर दरदरा पीस लें।
- अगर जरूरत पड़े, तो आप पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब कुचले हुए बर्फ के मिश्रण को सर्विंग ग्लास में डालें।
इसे ज़रूर पढ़ें- 5 मिनट में तैयार करें ये देसी और हेल्दी ड्रिंक्स, जानें आसान रेसिपीज
- ऊपर से थोड़ा-सा काला नमक और 4 बड़े चम्मच काला खट्टा सिरप डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- अगर आपके पास काला खट्टा सिरप नहीं है, तो अंगूर की मात्रा बढ़ा दें। आप एक कप अंगूर की बजाय 2 कप अंगूर का इस्तेमाल करें।
इसे ज़रूर पढ़ें- Special Summer Drink: शेफ संजीव कपूर की स्पेशल 'मसाला जीरू' की रेसिपी गर्मी में देगी राहत
- अब ग्लास में पुदीने के डंठल डालें और सोडा वाटर डालकर तुरंत सर्व करें। बस हमारा काला खट्टा लेमोनेड बनकर तैयार है।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।