10 मिनट में घर पर बनाएं टेस्टी 'कद्दू का भरता'

गर्मियों के मौसम में बाजार में आपको कद्दू की कई वैरायटी मिल जाएगी। सभी प्रकार के कद्दू खाने में स्वादिष्ट होते हैं और सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। आप घर पर कद्दू से कई तरह की रेसिपीज तैयार कर सकती हैं। कद्दू की बेस्ट बात यह है कि यह बहुत जल्दी पक जाता है।
अगर आप सुबह हसबैंड और बच्चों के लंच बॉक्स के लिए झटपट बन जाने वाली रेसिपीज तलाश रही हैं तो आप 10 मिनट में कद्दू का भरता बना सकती हैं। आपको बता दें कि कद्दू एंटी-डायबिटिक, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसलिए आप इसे किसी भी उम्र के फैमिली मैमबर को खाने में परोस सकती हैं।
कद्दू का भरता Recipe Card
इन आसान स्टेप्स में सीखें घर पर टेस्टी कद्दू का भरता बनाने की रेसिपी
Ingredients
- 2 कप कद्दू
- 2 सूखी लाल मिर्च
- 1/2 छोटा चम्मच मेथी दाना
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
- नमक स्वादानुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले कद्दू को छील कर बारीक काट लें।
- Step 2:
अब एक बर्तन में पानी भरें और उसे गैस पर चढ़ाएं। इसमें कद्दू डालें और उसे अच्छी तरह से उबालें।
- Step 3:
कद्दू के उबलने के बाद उसे छान कर पानी को अलग कर लें और उसके ठंडा होने पर उसे मैश करें।
- Step 4:
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल में मेथी दाने और लाल सूखी मिर्च का तड़का लगाएं।
- Step 5:
अब कढ़ाई में हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला डालें और भून लें।
- Step 6:
इसके बाद इस मिश्रण में मैश किया हुआ कद्दू डालें और अच्छे से मिक्स करें। अब आप कद्दू के भरते को गरम-गरम चावल और रोटी के साथ परोस सकते हैं। इस तरह की और भी रेसिपीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
चलिए आज हम आपको बताते हैं कि घर पर टेस्टी कद्दू का भरता आप कैसे तैयार कर सकती हैं-

विधि
- सब से पहले कद्दू को धो कर साफ करें और उसका छिलका निकाल लें। इसके बाद कद्दू को बारीक काट लें। अगर आपको नमकीन भरता खाना है तो हरा कद्दू खरीदें और अगर मीठा कद्दू खाना है तो पका हुआ पीला कद्दू खरीदें।
- अब एक बड़े बर्तन में पानी भरें और उसमें कटा हुआ कद्दू डाल दें और उबाल लें। कद्दू के उबलने के बाद उसे छन्नी से छान लें और पानी को अलग कर लें। कद्दू को ठंडा होने दें और बाद में हाथों से अच्छी तरह से मैश कर लें।
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें लाल सूखी मिर्च और मेथी दाने का तड़का लगाएं। वैसे आप इसमें जीरे का भी तड़का लगा सकती हैं, मगर मेथी दाने के तड़के से कद्दू का स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है।
- इस बात का ध्यान रखें कि मेथी दाने आधिक नहीं डालने हैं और उन्हें जलने नहीं देना है। नहीं तो कद्दू का स्वाद खराब हो सकता है।
- इसके बाद आप कढ़ाई में धनिया पाउडर, हल्दी, गरम मसाला डालें और 1 मिनट तक भून लें।
- अब कढ़ाई में मैश किया हुआ कद्दू डालें और उसे मसालों के संग अच्छी तरह से मिक्स करें और गरम-गरम रोटी या चावल के साथ परोसें।
Image Credit: Remma's Kitchen/ Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।