घर पर आसानी से मिनटों में 2 तरीके से बनाएं जलजीरा पाउडर

गर्मियों के मौसम में जलजीरा पाउडर का अधिक सेवन किया जाता है। इसके इस्तेमाल से ड्रिंक से लेकर सलाद तक का स्वाद चुटकियों में बदल जाता है। बचपन में आपने भी जलजीरा के खूब चटकारे लगाए होंगे। लेकिन ज्यादातर लोग बाजार से जलजीरा खरीद कर लाते हैं। पर आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। बस एक बार बनाएं और रोजाना जलजीरा ड्रिंक का लुफ्त उठाएं।क्या आप जानना चाहती हैं इसे बनाने की विधि, तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
जलजीरा पाउडर बनाने का पहला तरीका

अगर आप जलजीरा पानी पीना पसंद करते हैं, लेकिन बाजार से पाउडर नहीं खरीदना चाहती हैं तो घर पर बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
आवश्यक सामग्री
- 6 चम्मच साबुत जीरा
- 1 चम्मच काली मिर्च
- 6 चम्मच सूखे पुदीना के पत्ते
- 6 चम्मच सूखे पुदीना
- 1/4 चम्मच सिट्रिक एसिड
- 4 चम्मच आमचूर पाउडर
- 4 चम्मच काला नमक
- 1/4 चम्मच हींग
- थोड़ा सा सादा नमक
बनाने का तरीका
- सबसे पहले गैस पर किसी भी बर्तन को गर्म होने के लिए रख दें।
- अब जब बर्तन गर्म हो जाए, तब इसमें 6 चम्मच साबुत जीरा, 1 चम्मच काली मिर्च, 6 चम्मच सूखे पुदीना के पत्ते डालें।
- अब सभी चीजों को अच्छे से भून लें। जब यह चटकने लगे तब गैस बंद कर दें।
- अब मिक्सी के छोटे जार में भूनी हुई सामग्री डालें। इसे अच्छे से पीस लें।
- जब यह पाउडर फॉर्म में बदल जाए, तब ऊपर से इसमें 4 चम्मच काला नमक, 4 चम्मच आमचूर पाउडर, 1/4 चम्मच हींग, 1/4 सिट्रिक एसिड और सादा नमक डालें। (फलाहारी चाट मसाला रेसिपी)
- फिर दोबारा से अच्छे से ब्लेंड कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका घर पर बना जलजीरा पाउडर।
- अब इसकी मदद से ड्रिंक बना लें। या फिर सलाद में डालें।
इसे भी पढ़ें:घर पर बनाएं व्हाइट कोरमा मसाला और इस तरह करें इस्तेमाल
पाउडर बनाने का दूसरा तरीका
जलजीरा पाउडर बनाने के लिए आपको कुछ अन्य मसालों का इस्तेमाल करना होगा। जिससे इसका स्वाद बदल जाएगा।
आवश्यक सामग्री
- 6 चम्मच साबुत जीरा
- 1 चम्मच काली मिर्च
- 6 चम्मच सूखे पुदीना
- 1/4 चम्मच सिट्रिक एसिड
- 4 चम्मच काला नमक
- 1/4 चम्मच हींग
- थोड़ा सा सादा नमक
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच चाट मसाला
बनाने का तरीका
- अगर आप कम मेहनत और आसानी से पाउडर बनाना चाहती हैं तो इसके लिए सबसे पहले माइक्रोवेव को माइक्रोवेव को प्री-हीट करें।
- अब इसमें सभी मसालों को डालकर 5 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें।
- लगभग 5 मिनट बाद देखें कि क्या मसाले भून गए हैं?
- अगर हां, तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब सामग्री को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें। (अफगानी चिकन मसाला रेसिपी)
- लीजिए तैयार है आपका जलजीरा मसाला।
इसे भी पढ़ें:घर पर आप भी आसानी से सोया चाप मसाला बना सकती हैं, जानिए कैसे
पाउडर स्टोर करने के तरीके
अन्य मसालों की तरह आप जलजीरा पाउडर को आसानी से स्टोर कर सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसका इस्तेमाल लंबे समय तक कर सकती हैं। लेकिन तभी जब आप इसे सही तरीके से रखेंगी। पाउडर को रखने के लिए कांच के जार या किसी एयर टाईट कंटेनर का ही उपयोग करें। साथ ही मसाले को ऐसी जगह रखें, जहां ड्राईनेस ज्यादा हो। लेकिन इस्तेमाल के बाद जार का ढक्कन अच्छे से बंद करना न भूलें। अन्यथा नमी के कारण पाउडर खराब हो जाएगा।
परफेक्ट मसाला बनाने के लिए टिप्स
- अगर आप चाहती हैं कि मसाला एकदम परफेक्ट बने, तो इसके लिए आपको शुद्ध मसालों का इस्तेमाल करना चाहिए।
- मसालों को सिल बट्टे में पीसें। इससे स्वाद बढ़ जाता है।
- बराबर मात्रा में सभी मसालों का इस्तेमाल करें। किसी भी चीज की कमी या अधिकता पाउडर के स्वाद को खराब कर सकती है।
- अगर आप मसाला मिक्सी में पीस रही हैं तो पहले इसे धोना सुनिश्चित करें। अन्यथा पाउडर में धूल या मिट्टी भी मिल जाएगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।